देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

अनिद्रा से आपकी सुंदरता पर पड़ता हैं असर, सोने से पहले करें योगासन

अगर रात में नींद न आने की समस्या है, तो आपको रात को सोने से पहले कुछ योगासन जरूर करने चाहिए। इससे आपके शरीर में लचीलापन आएगा, नींद भी बेहतर आएगी और आपकी सुंदरता बनी रहेगी।

सौंदर्या राय
March 05 2022 Updated: March 05 2022 21:50
0 33970
अनिद्रा से आपकी सुंदरता पर पड़ता हैं असर, सोने से पहले करें योगासन प्रतीकात्मक

सुंदरता का सीधा सम्बन्ध गहरी नींद से है। बदली हुई लाइफस्टाइल के कारण है कि घंटों एक जगह पर बैठकर लैपटॉप और मोबाइल पर लगे रहने से मांसपेशियों (Muscles) में अकड़न के कारण दर्द की समस्या होने लगी। इसके अलावा थकान इतनी ज्यादा, कि रात में चैन की नींद (Sleep) ले पाना भी मुश्किल हो गया। अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम के साइड इफेक्ट्स झेल रहीं हैं, या किसी अन्य कारण से आपको दर्द या रात में नींद न आने की समस्या है, तो आपको रात को सोने से पहले कुछ योगासन (Yogasana) जरूर करने चाहिए। इससे आपके शरीर में लचीलापन आएगा, नींद भी बेहतर आएगी और आपकी सुंदरता (beauty) बनी रहेगी।   

 

स्पाइनल ट्विस्ट - Spinal twist

ये एक्सरसाइज (exercise) कमर को आराम देने के लिए है। इसे करने के लिए बेड (bed) पर सीधे लेट जाएं और अपने दोनों घुटनों को मोड़कर सीने की तरफ लाएं। सामान्य रूप से जितना ला सकतीं हैं, उतना घुटनों को खींच लें। अब दोनों घुटनों को मोड़ी हुई स्थिति में ही शरीर के दाईं तरफ क्रॉस कर दें। दोनों हाथों को फैलाकर टी पो​जीशन (T position) में लेकर आएं। करीब 30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें। इसके बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं और यही क्रम बाईं साइड से दोहराएं।

 

बालासन - Balasan

बालासन आपके तनाव (stress)को कम करके दिमाग को शांत करता है। इसे करने के लिए पहले बिस्तर (Vajrasana) पर ही वज्रासन में बैठ जाएं। इसके बाद अपनी सांस को अंदर लेते हुए दोनों हाथों को सीधा सिर के ऊपर ले जाएं और सांस को छोड़ते हुए आगे की ओर झुक जाएं। दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें और सिर को दोनों हथेलियों के बीच में रखते हुए जमीन से टिका लें। इस ​बीच सामान्य स्थिति में सांस लेते और छोड़ते रहें। इसके बाद सामान्य मुद्रा में लौट आएं।

 

हैप्पी बेबी - Happy baby

कूल्हे और कमर के निचले हिस्से (hip and lower back) की तकलीफ, कंधे और सिर की परेशानियों को दूर करने के लिए इस आसन को करें। हैप्पी बेबी आपके मूड को भी फ्रेश करने में लाभकारी है। इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों घुटनों (knees)को मोड़ लें। अपने हाथों से दोनों पंजों को पकड़ लें और घुटनों को अपनी छाती की साइड में फर्श लाएं। इस पोजीशन में 30 सेकेंड तक रहें। इसके बाद सामान्य स्थिति में लौट आएं। इसके बाद ये क्रम 4 से 5 बार दोहराएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हरदोई में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप

हरदोई में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप

आरती तिवारी October 11 2022 31922

जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अस्पताल में रोजाना 5 से 6 मरीज भर्ती हो रहे हैं। वहीं पि

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्र वापस जाने की कर रहे तैयारी

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्र वापस जाने की कर रहे तैयारी

श्वेता सिंह September 19 2022 29842

युद्ध की वजह से यूक्रेन से पढ़ाई बीच में छोड़कर लौटे अधिकतर छात्र-छात्राओं के अनुसार उनके पास अब यू

9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा

9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा

अखण्ड प्रताप सिंह March 11 2022 34191

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा का आय

Associations of smoking and alcohol consumption with the development of open angle glaucoma

Associations of smoking and alcohol consumption with the development of open angle glaucoma

British Medical Journal October 16 2023 83472

Alcohol consumption was associated with an increased risk of developing glaucoma, particularly in me

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने किया दौड़ का आयोजन

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने किया दौड़ का आयोजन

आरती तिवारी October 02 2022 28833

गांधी जयंती के अवसर पर चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीसीएसआईए) में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूर

एम्स ने सांसदों के इलाज के लिए जारी एसओपी ली वापस

एम्स ने सांसदों के इलाज के लिए जारी एसओपी ली वापस

एस. के. राणा October 22 2022 28234

राजधानी में स्थित एम्स ने सांसदों के लिए उपचार सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए जारी की मानक संचा

बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण अत्यन्त आवश्यक- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण अत्यन्त आवश्यक- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर March 02 2021 21038

बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण अत्यन्त आवश्यक है क्योंकि प्रत्येक 53 सेकेण्ड में एक नवजात बच्चे की मृ

वैश्विक टीकाकरण सबसे बड़ी नैतिक परीक्षा- संयुक्त महासचिव राष्ट्र

वैश्विक टीकाकरण सबसे बड़ी नैतिक परीक्षा- संयुक्त महासचिव राष्ट्र

हे.जा.स. March 12 2021 30019

विश्व में कम आय वाले ऐसे कई देश हैं, जिन्हें टीके की एक भी खुराक नहीं मिल पाई है। टीकों के उत्पादन औ

नींद में खर्राटे लेते हैं तो हो जाएं सावधान, स्लीप एप्निया की हो सकती है बीमारी

नींद में खर्राटे लेते हैं तो हो जाएं सावधान, स्लीप एप्निया की हो सकती है बीमारी

हुज़ैफ़ा अबरार February 19 2022 32550

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया' के मरीज को में नींद के दौरान सांस लेने में समस्या आती है। इसके चलते उनके

भारत का नंबर वन मेडिकल कॉलेज बना AIIMS - NIRF Ranking 2020

भारत का नंबर वन मेडिकल कॉलेज बना AIIMS - NIRF Ranking 2020

अखण्ड प्रताप सिंह November 14 2020 23627

NIRF की रैंकिंग टीचिंग,  लर्निंग और संसाधन, रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन के परिणाम, धारण

Login Panel