देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है, सतर्क रहने की आवश्यकता है: प्रधानमंत्री 

जिस तरह से पिछले दो हफ्तों में कुछ राज्यों में मामले बढ़े हैं उससे ये स्पष्ट है कि कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है। ओमीक्रोन और उसके सब वैरिएंट्स किस तरह गम्भीर परिस्थिति पैदा कर सकते हैं, यह यूरोप के देशों में हम देख सकते हैं।

0 26501
कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है, सतर्क रहने की आवश्यकता है: प्रधानमंत्री  प्रतीकात्मक चित्र प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली। पिछले दो हफ्तों में कुछ राज्यों में जिस प्रकार से कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़े हैं। उससे स्पष्ट है कि कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है, लिहाजा देशवासियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों, केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोरोना महामारी (Corona pandemic) की ताजा स्थिति की समीक्षा के बाद अपने संबोधन में यह बात कही। 

उन्होंने कहा, 'जिस तरह से पिछले दो हफ्तों में कुछ राज्यों में मामले बढ़े हैं उससे ये स्पष्ट है कि कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है। ओमीक्रोन (Omicron) और उसके सब वैरिएंट्स (sub variants) किस तरह गम्भीर परिस्थिति पैदा कर सकते हैं, यह यूरोप के देशों में हम देख सकते हैं।'

प्रधानमंत्री (Prime MinisterPrime Minister) ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कुछ देशों में कोरोना (corona) के विभिन्न स्वरूपों की वजह से कुछ लहरें भी आई, लेकिन भारत ने कई देशों की तुलना में हालात पर काफी बेहतर नियंत्रण रखा है। उन्होंने कहा, 'इन सब के बावजूद पिछले दो हफ्ते से जिस तरह से कुछ राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं, उससे हमें सतर्क रहना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,927 नए मामले आए। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,65,496 हो गई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के फैसले में नहीं किया हस्तक्षेप

पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के फैसले में नहीं किया हस्तक्षेप

विशेष संवाददाता October 21 2022 24351

सुप्रीम कोर्ट में आज हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ कुछ उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की गई।

इन लोगों पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा

इन लोगों पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा

एस. के. राणा January 11 2023 37685

रिपोर्ट के मताबिक भारत में पशुओं को एंटीबायोटिक दी जा रही है, वो भी ऐसी, जो पश्चिम में बैन हो चुकी।

महिला हॉस्पिटल में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैं ये सुविधाएं

महिला हॉस्पिटल में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैं ये सुविधाएं

विशेष संवाददाता February 08 2023 37116

कुमाऊं का सबसे बड़ा महिला अस्पताल हल्द्वानी है। हर रोज यहां सैकड़ों गर्भवती महिलाएं जांच और इलाज के

कोरोना वैक्सीनेशन के बाद राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर तैनात 8 महिला कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी।  

कोरोना वैक्सीनेशन के बाद राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर तैनात 8 महिला कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी।  

हे.जा.स. February 07 2021 31941

इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. उज़ैर अहमद अंसारी ने कहा कि यह सभी लक्षण सामान्य हैं। इस तरीके की समस्याएं

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 952

वेंटिलेटर-एसोसिएटेड निमोनिया सेंट्रल लाइन-एसोसिएटेड ब्लडस्ट्रीम इंफेक्शन और  कैथेटर-एसोसिएटेड यूरिनर

केजीएमयू में शुरू हुई जीन सीक्वेेंसिंग की जांच, अब पुणे नहीं भेजने पड़ेगे सैंपल।

केजीएमयू में शुरू हुई जीन सीक्वेेंसिंग की जांच, अब पुणे नहीं भेजने पड़ेगे सैंपल।

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2021 25069

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू ने जीन सीक्वेंसिंग की जांच को शुरू करने का फैसला लिया है।

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये: उपराष्ट्रपति

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये: उपराष्ट्रपति

एस. के. राणा July 02 2021 36149

चिकित्सक दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ देश की आबादी के कुछ वर्गों, खासतौर से ग्रामीण क्षेत

स्कॉटलैंड में नि:शुल्क मासिक धर्म उत्पाद उपलब्ध कराना क़ानून बना

स्कॉटलैंड में नि:शुल्क मासिक धर्म उत्पाद उपलब्ध कराना क़ानून बना

हे.जा.स. August 17 2022 33424

इस नए कानून के तहत, विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों एवं स्थानीय सरकारी निकायों के लिए य

नेचुरल उपायों से बढ़ायें, आँखों की खूबसूरती  

नेचुरल उपायों से बढ़ायें, आँखों की खूबसूरती  

सौंदर्या राय May 08 2022 59634

आँखों के आस-पास के हिस्से को मॉइस्चराइज करने से आँखों की ख़ूबसूरती सबसे ज्यादा बेहतर बनती है।  इसके

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबियत बिगड़ी 

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबियत बिगड़ी 

यादवेंद्र सिंह February 24 2025 151400

पोप फ्रांसिस का 14 फरवरी से रोम के जेमेली अस्पताल में इलाज चल रहा है। अचानक उनकी श्वसन प्रणाली में स

Login Panel