देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

कैंसर के इलाज के युग में जब दुनिया केवल कैंसर के टिश्यू को हटाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टिश्यू के पुनर्निर्माण पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। मेदांता में हम शुरुआत से ही अंको सर्जरी और रिकंस्ट्रक्शन की सुविधाएं दे रहे हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 30 2022 Updated: May 30 2022 01:32
0 36844
मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण दो दिवसीय वर्कशॉप में मेदांता अस्पताल के डॉक्टर्स

लखनऊ। मेदांता सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल में मास्टर क्लास फार सर्जन्स का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ सर्जन्स ने माइक्रो वेस्कुलर सूचरिंग एंड नॉटिंग वर्कशॉप की, जिसमें नए सर्जन्स को माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी और नॉटिंग की गहन जानकारी दी गई। दो दिवसीय वर्कशॉप में मेदांता अस्पताल के न्यूरोसर्जरी इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंस के डायरेक्टर डॉ रवि शंकर, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी के डायरेक्टर एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ गौरंगा मजूमदार, हेड एंड नेक ओंकोलॉजी के डायरेक्टर डॉ विवेकानंद सिंह, किडनी एवं यूरोलॉजी संस्थान के एसोसिएट डायरेक्टर  डॉ. मयंक मोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ डॉक्टर व उनकी टीम मौजूद रही।

कार्यक्रम में मौजूद अस्पताल के हेड एंड नेक ओंकोलॉजी (Head and Neck Oncology) के डायरेक्टर डॉ विवेकानंद सिंह ने बताया कि ने आज कैंसर के इलाज के युग में जब दुनिया केवल कैंसर के टिश्यू को हटाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टिश्यू के पुनर्निर्माण पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। मेदांता (Medanta) में हम शुरुआत से ही अंको सर्जरी और रिकंस्ट्रक्शन की सुविधाएं दे रहे हैं। हम इस तकनीक में पारंगत हो गए हैं अब ये हमारे काम का तरीका बन गया है। इस सर्जरी का मूल आधार माइक्रोवैस्कुलर टांके (microvascular sutures) लगाना है। इसलिए हम अपनी आने वाली पीढ़ी के बीच इस ज्ञान को देने और हमारे प्रदेश में इस प्रैक्टिस में बदलाव लाने का संकल्प लेने के लिए इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया है। इसके अलावा न्यूरोसर्जरी इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो सर्जरी के डायरेक्टर डॉ रवि शंकर सर ने बताया कि मस्तिष्क एक ऐसा ऑर्गन है जिसको हमेशा खून की आवश्यकता होती है। मस्तिष्क में खून न पहुंचने से स्ट्रोक, लकवा आदि बीमारियों से लोग ग्रसित हो सकते हैं। दिमाग में खून का प्रवाह न होने से कैसे सुधार सकते हैं इसके लिए दो विधि का प्रयोग किया जाता है। खून के प्रवाह (blood flow) में सुधार करना या प्रवाह को बढ़ाना। इसके लिए किन विधियों एवं किन पद्धतियों का प्रयोग किया जाता है इसके बारे में भी जानकारी दी।

इसी क्रम में कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (Cardiothoracic and Vascular Surgery) के डायरेक्टर एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ गौरंगा मजूमदार ने बताया कि किसी भी सफल कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी के लिए तकनीकी रूप से मजबूत अनास्टोमोसिस महत्वपूर्ण है। छात्रों और युवा सर्जनों को वैस्कुलर एनास्टोमोसेस करने का उचित तरीका सीखना चाहिए। हम वैस्कुलर अनास्टोमोसिस के बारे में विभिन्न जानकारियों पर चर्चा करेंगे ताकि एक युवा सर्जन्स सुरक्षित सर्जरी कर सकें। वहीं अस्पताल के किडनी एवं यूरोलॉजी संस्थान के डायरेक्ट डॉ. मयंक मोहन अग्रवाल ने बताया कि धागे (टांके) का उपयोग करना एक सर्जन के करियर का अभिन्न अंग है। एक सर्जन को सुरक्षित टांके लगाने की सटीक और सही तकनीक जानकारी से रोगी की सुरक्षा और सुरक्षित सर्जरी के लिए एक लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। 

अस्पताल के जीआई सर्जरी, जीआई ऑन्कोलॉजी और बैरिएट्रिक सर्जरी (GI Oncology and Bariatric Surgery) विभाग के निदेशक डॉ आनंद प्रकाश ने बताया कि सड़क हादसों और कैंसर के केसों की वजह से आज माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। इसके जरिए हादसों में खराब हुए अंग और कैंसर में मांसपेशियां निकालने से खराब हुई शारीरिक बनावट सही की जा सकती है। उन्होंने माइक्रो वस्कुलर सर्जरी (micro vascular surgery) की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें शरीर के खराब हिस्से में दूसरे हिस्से से टिश्यू निकाल कर लगाया जाता है। इसमें खून की नलियां तक ली जाती हैं, ताकि रक्त का प्रवाह बेहतर हो सके। सामान्य तौर पर जांघ, हाथ और कूल्हे का मांस निकाला जाता है। पहले क्षतिग्रस्त अंग के आसपास के हिस्सों से टिश्यू निकाले जाते थे, लेकिन इससे उस हिस्से का भरना मुश्किल होता था। हालांकि अब माइक्रो वस्कुलर सर्जरी में किसी भी हिस्से का टिश्यू निकाल कर लगाया जा सकता है। इस प्रक्रिया में चार से आठ घंटे लगते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

दिल्ली के निजी अस्पताल पर अदालत ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

दिल्ली के निजी अस्पताल पर अदालत ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

हे.जा.स. March 07 2022 46712

अस्पताल प्रशासन का कहना था कि उनकी तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई। पीड़ित दिल की बीमारी का मरीज था और

राज्यों को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त टीका मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी

राज्यों को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त टीका मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी

एस. के. राणा June 08 2021 29868

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘बहुत कम समय में ऑक्सीजन के उत्पादन को 10 गुना बढ़ाया गया। जरूरी दवाओं का

मैनपुरी में बुखार, अस्थमा और हार्ट अटैक का प्रकोप

मैनपुरी में बुखार, अस्थमा और हार्ट अटैक का प्रकोप

विशेष संवाददाता February 15 2023 32760

जिला अस्पताल में बीते दिन मरीजों की भारी भीड़ रही। जहां अस्पताल में बुखार, अस्थमा और हार्ट की दिक्कत

सर्दियों में चेहरे को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

सर्दियों में चेहरे को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

सौंदर्या राय November 16 2021 28744

ठंडी हवाएं स्किन की नमी को सोख लेती हैं जिससे त्‍वचा पर रूखापन आ जाता है। इस रूखेपन को दूर करने के ल

विकलांगजन के लिये सुलभ दुनिया के निर्माण में नवाचार की भूमिका अहम: संयुक्त राष्ट्र

विकलांगजन के लिये सुलभ दुनिया के निर्माण में नवाचार की भूमिका अहम: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. December 04 2022 24944

यूएन के शीर्षतम अधिकारी ने अपने सन्देश में ज़ोर देकर कहा कि सार्वजनिक-निजी सैक्टर के बीच विशाल रचनात

ब्रॉन्काइटिस: समझे लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन

ब्रॉन्काइटिस: समझे लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन

लेख विभाग June 05 2022 43982

ब्रोंकाइटिस का मुख्य लक्षण पीले सफ़ेद गाढ़े बलगम के साथ लगातार खांसी है, हालांकि यह हमेशा मौजूद नहीं ह

हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण 

हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण 

आयशा खातून May 27 2022 46344

हल्दी पाचन तन्त्र की समस्याओं, गठिया, रक्त-प्रवाह की समस्याओं, कैंसर, जीवाणुओं के संक्रमण, उच्च रक्त

महिलाओं के लिए फायदेमंद है मखाना

महिलाओं के लिए फायदेमंद है मखाना

आरती तिवारी August 27 2022 24813

गर्भवती महिलाओं के लिए मखाना खाना बेहद फायदेमंद होता है। मखाने में मौजूद सभी पोषक तत्व गर्भवती महिला

देहरादून में कोरोना के बीते दिन 4 नए केस आए सामने

देहरादून में कोरोना के बीते दिन 4 नए केस आए सामने

विशेष संवाददाता January 09 2023 27738

उत्तराखंड में शनिवार को 4 नए कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल सक्रिय मामले

डेल्टा वैरिएंट से दुबारा संक्रमित होने पर जरूरी नही कि पहली बार में बनी एंटीबॉडी संक्रमण के प्रभाव को हल्का करे

डेल्टा वैरिएंट से दुबारा संक्रमित होने पर जरूरी नही कि पहली बार में बनी एंटीबॉडी संक्रमण के प्रभाव को हल्का करे

हे.जा.स. March 18 2022 25292

पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा यादव के अनुसार को

Login Panel