देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

महर्षि दधीचि से लें अंगदान की प्रेरणा: डॉ मयंक सोमानी

अंगदान को इस रूप में भी देखा जाना चाहिए कि मृत्यु के पश्चात अंगदान का प्रण लेने वाले न केवल कई व्यक्तियों को नया जीवनदान देते हैं बल्कि मृत्यु के पश्चात भी वे अलग-अलग व्यक्तियों में किसी न किसी रूप में जीवित रहते हैं

रंजीव ठाकुर
May 21 2022 Updated: May 21 2022 03:07
0 42001

लखनऊ। अंगदान को लेकर अपने देश में जागरूकता का अभाव है और लोग केवल खास रिश्तेदार या मित्र को ही अंगदान करते हैं। ब्रेन डेड हुए लोगों के अंग भी जागरुकता के अभाव में किसी दूसरे शरीर के काम नहीं आ पाते हैं। अंग प्रत्यारोपण को लेकर भ्रांतियां टूटनी चाहिए और समाज को अंगदान के लिए स्वयं आगे बढ़ कर आना चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के चलते अंगदान को नकारने वालों को महर्षि दधिचि का उदाहरण याद करना चाहिए कि परोपकार के लिए उन्होंने अपना सम्पूर्ण शरीर दान कर दिया था। अंगदान को इस रूप में भी देखा जाना चाहिए कि मृत्यु के पश्चात अंगदान (organ donation) का प्रण लेने वाले न केवल कई व्यक्तियों को नया जीवनदान देते हैं बल्कि मृत्यु के पश्चात भी वे अलग-अलग व्यक्तियों में किसी न किसी रूप में जीवित रहते हैं।“

राजधानी के अपोलो अस्पताल (Apollomedics Hospital) ने अंगदान जागरुकता को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें अंग प्रत्यारोपण (organ transplantation) से जुड़े अपोलो के सभी डॉक्टर्स मौजूद रहें।

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल के सीईओ व एमडी डॉ. मयंक सोमानी ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार प्रति वर्ष लगभग 2 लाख व्यक्ति किडनी फेलियर से पीड़ित होते हैं, जबकि इनमें से केवल लगभग 6000 को ट्रांसप्लांट के लिए किडनी मिल पाती है। इसी तरह प्रति वर्ष 2 लाख रोगियों की मृत्यु लिवर फेल होने या लीवर कैंसर से होती है, जिनमें से लगभग 10-15% को समय पर लिवर ट्रांसप्लांट (liver transplants) कर बचाया जा सकता है।

भारत में प्रति वर्ष लगभग 30 हजार लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है लेकिन केवल डेढ़ हजार लोगों को ही ट्रांसप्लांट मिल पाता है। इसी तरह हर साल लगभग 50,000 व्यक्तियों को हार्ट ट्रांसप्लांट (heart transplants) की आवश्यकता होती है लेकिन प्रति वर्ष मुश्किल से 10 से 15 ही हार्ट ट्रांसप्लांट हो पाते हैं। आंखों के मामले में लगभग एक लाख लोगों को कॉर्निया ट्रांसप्लांट की आवश्यकता होती है, जबकि उसके मुकाबले प्रति वर्ष लगभग 25,000 लोगों को ही कॉर्निया ट्रांसप्लांट (cornea transplants) मिल पाते हैं।

डॉ सोमानी अंगदान के बारे में विस्तार से बताते हुए कहते हैं, "किसी मृत व्यक्ति के शरीर से मिले लिवर को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है और 2 जरुरतमन्द रोगियों के शरीर में इसे ट्रांसप्लांट कर उनकी जान बचाई जा सकती है। इसी तरह फेफड़ों को 2 रोगियों के शरीर में ट्रांसप्लांट कर उनकी जान बचाई जा सकती है। किड्नी भी दो रोगियों को जीवेनदान दे सकती है। जबकि दिल व अग्न्याशय एक-एक रोगी के शरीर में ट्रांसप्लांट कर उनकी जान बचाई जा सकती है। इस तरह से मृत्यु के बाद भी कोई व्यक्ति अंगदान कर 8 गंभीर रोगियों को जीवन दान दे सकता है।"

डॉ सोमानी ने अपोलोमेडिक्स के उन सभी कुशल डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ का आभार जताया और बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट प्रो अमित गुप्ता के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में हुआ जिसमें डॉ शहजाद आलम, डॉ आदित्य के शर्मा, डॉ (ब्रिगेडियर) आनंद श्रीवास्तव, डॉ शशिकांत गुप्ता, डॉ सुजीत शेखर सिन्हा व डॉ जॉनी अग्रवाल शामिल थे। जबकि लिवर ट्रांसप्लांट टीम को डॉ आशीष कुमार मिश्रा ने लीड किया, जिसमें डॉ वलीउल्लाह सिद्दीकी, डॉ राजीव रंजन सिंह व डॉ सुहांग वर्मा शामिल थे।

डॉ मयंक सोमानी  ने जानकारी देते हुए कहा, "यदि जीवित व्यक्ति भी अपने किसी नजदीकी रिश्तेदार को अपने लिवर का एक हिस्सा दान में देता है तो उसका लिवर चार हफ्तों में पुनः अपने वास्तविक आकार में विकसित हो जाता है और दानकर्ता और प्राप्तकर्ता कुछ ही समय में स्वस्थ जीवन जीने  लगते हैं। इसी प्रकार स्वस्थ व्यक्ति यदि अपनी एक किडनी दान कर देता है तो एक जरूरतमंद रोगी को जीवनदान मिल जाता है। सामान्य व स्वस्थ व्यक्ति के लिए शरीर में एक किडनी का होना पर्याप्त है।"

डॉ मयंक सोमानी ने बताया, “हाल ही में एक हादसे में 21 वर्षीय युवक के ब्रेनडेड हो जाने के बाद उनके परिजनों ने मानवता के हित में दूसरे मरीजों को जीवनदान देने के लिए अंगदान की प्रक्रिया अपनाने का फैसला लिया। उत्तर प्रदेश में अपोलोमेडिक्स पहला ऐसा अस्पताल है जहां हमने पहली बार कैडेबर से अंगों का प्रत्यारोपण किया। हमने 48 घंटे के भीतर 4 सफल अंग प्रत्यारोपण किया, जिनमें 2 लीवर और 2 किडनी ट्रांसप्लांट शामिल हैं।“

डॉ सोमानी ने बताया, “एनसीआर के अतिरिक्त अपोलोमेडिक्स यूपी का पहला प्राइवेट हॉस्पिटल है, जिसे अन्य अंगों के प्रत्यारोपण के साथ-साथ हृदय और फेफड़े के प्रत्यारोपण के लिए भी लाइसेंस प्राप्त है। अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की इन हाउस टीम 24x7 मौजूद रहती है, जो ट्रांसप्लांट की आवश्यकता होने पर शीघ्र निर्णय लेकर समय रहते ट्रांसप्लांट कर मरीज की जान बचा सकती है।”

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मातृ-शिशु सुरक्षा को लेकर एरा की अनूठी पहल मुफ्त की सभी डिलीवरी

मातृ-शिशु सुरक्षा को लेकर एरा की अनूठी पहल मुफ्त की सभी डिलीवरी

हुज़ैफ़ा अबरार May 24 2026 1575

इस योजना से खासतौर पर गरीब और असहाय वर्ग अस्पताल में उपचार के प्रति आकर्षित होगा क्योंकि जब उसे पता

मोहल्ला क्लीनिक बंद, आरोग्य मंदिर खुले! जनता के स्वास्थ्य के साथ दिल्ली में राजनीतिक जंग

मोहल्ला क्लीनिक बंद, आरोग्य मंदिर खुले! जनता के स्वास्थ्य के साथ दिल्ली में राजनीतिक जंग

एस. के. राणा December 06 2025 4991

केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर दिल्ली में नई हेल्थ स्कीम आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू की है। इसके तहत

मुंबई में खसरे के मरीजों की संख्या हुई 142

मुंबई में खसरे के मरीजों की संख्या हुई 142

विशेष संवाददाता November 17 2022 32584

मुंबई में 8 मंडलों की झुग्गियों में अब तक 142 खसरे के मरीज मिल चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज गो

माहवारी पर सामुदायिक जागरूकता अभियान।

माहवारी पर सामुदायिक जागरूकता अभियान।

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2021 33653

प्रतिभागियों ने अपनी माहवारी से सम्बंधित अनुभवों को चित्रों एवं स्लोगनों के माध्यम से व्यक्त किया। उ

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का किया गया आयोजन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का किया गया आयोजन

आरती तिवारी May 28 2023 46002

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला कैंसर है। यह कैंसर यौन संचारित वायरस एचपीवी के संक्रमण के कारण

आज फिर बढ़े कोरोना के केस

आज फिर बढ़े कोरोना के केस

एस. के. राणा April 27 2023 29272

देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 18 हजार 628 हो गई है। जबकि ठीक होने वाल

ओमिक्रॉन प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में पाँच साल से कम उम्र के बच्चे हो रहे कोरोना संक्रमण का शिकार।

ओमिक्रॉन प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में पाँच साल से कम उम्र के बच्चे हो रहे कोरोना संक्रमण का शिकार।

हे.जा.स. December 05 2021 28919

महामारी की तीसरी लहर में पांच साल से कम उम्र के अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती करवाए गए, 15 से 19 वर्ष

पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 7.33 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो

पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 7.33 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो

आरती तिवारी May 27 2023 42826

प्रदेश के चिह्नित सभी जिलों में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शून्य से पांच साल तक

कोवैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ 77.8 प्रतिशत डेल्टा स्वरूप के खिलाफ 65.2 प्रतिशत प्रभावी।

कोवैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ 77.8 प्रतिशत डेल्टा स्वरूप के खिलाफ 65.2 प्रतिशत प्रभावी।

हे.जा.स. July 04 2021 29211

आईसीएमआर और बीबीआईएल द्वारा विकसित कोवैक्सीन ने भारत के अब तक के सबसे बड़े तीसरे चरण के कोविड क्लिनि

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

हे.जा.स. March 01 2021 24089

इन संयंत्रों की स्थापना से कंपनियों को कुल 862.01 करोड़ रुपये का कुल प्रतिबद्ध निवेश मिलेगा और लगभग

Login Panel