देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी "ट्रिपल डी" की मुफ्त सुविधा: मुख्यमंत्री

सीएम योगी गोरखपुर के जंगल कौड़िया पीएचसी से रविवार को करेंगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का शुभारंभ, कोरोना की तीसरी लहर पर सफलतापूर्वक काबू काबू पाने के बाद योगी सरकार ने फिर शुरू किया आयोजन।

आनंद सिंह
April 09 2022 Updated: April 09 2022 23:31
0 29275
मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी "ट्रिपल डी" की मुफ्त सुविधा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

गोरखपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे से लोगों को बचाने के लिए तीन माह पहले बंद किया गया मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला (Mukhymantri Jan Arogya Mela) रविवार से एक बार फिर प्रारंभ हो रहा है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Mukhymantri Jan Arogya Mela) गोरखपुर के जंगल कौड़िया विकास खण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (the Primary Health Center) पर रविवार सुबह 10 बजे करेंगे। आरोग्य मेला के पुनः प्रारंभ होने से एक ही स्थान पर जनता को ट्रिपल डी यानी डॉक्टर (Doctor), ड्रग्स (Drugs) और डायग्नोस्टिक (Diagnostic) (चिकित्सक, दवा व जांच) की मुफ्त सुविधा उपलब्ध होगी। यह मेला पूरे प्रदेश में प्रत्येक रविवार को आयोजित होगा जिसमें मरीजों को एक ही जगह विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, जांच व दवाओं की मुफ्त सुविधा मिलेगी। 

समाज के अंतिम पायदान के लोगों को चिकित्सा सुविधा सुलभ कराने के लिए 2 अप्रैल 2020 को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला की शुरुआत की गई थी। एक ही स्थान पर चिकित्सकीय परामर्श, जांच व दवाओं (medicines) की निशुल्क सुविधा होने से यह मेला जनसामान्य में बेहद लोकप्रिय है। कोरोना की तीसरी लहर में लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए इस मेले को रोक दिया गया था। तीसरी लहर पर सफलतापूर्वक काबू पाने के बाद रविवार से इसका पुनः शुभारंभ हो रहा है। प्रदेश के करीब 3500 केंद्रों पर अब तक लग चुके आरोग्य मेलों में 93 लाख 43 हजार 361 मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 47 हजार 963 गंभीर रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया गया। आरोग्य मेले के दौरान 8 लाख 50 हजार 722 गोल्डन कार्ड भी बनाए जा चुके हैं। 

गोरखपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला रविवार को जिले के सभी 23 नगरीय एवं 65 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होगा। जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। इसमें चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग एवं आयुष विभाग की भी सेवाएं दी जाएंगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जीवनशैली बदल कर पाएं तनाव की दवाओं से मुक्ति

रंजीव ठाकुर May 18 2022 45495

तनाव हर व्यक्ति में अलग अलग तरह का होता है जिसके कारण हार्मोनल बदलाव होता है और कुछ मल्टीपल बीमारिया

टीबी के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी

टीबी के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी

हे.जा.स. October 28 2022 30099

एक अनुमान के मुताबिक बीते साल 16 लाख लोगों की मौत टीबी से हुई है, जो दो साल में 14 फीसदी की वृद्धि ह

कोरोना के खिलाफ पीएम मोदी ने जन आंदोलन तैयार कर दिया - डब्ल्यूएचओ

कोरोना के खिलाफ पीएम मोदी ने जन आंदोलन तैयार कर दिया - डब्ल्यूएचओ

रंजीव ठाकुर February 12 2021 30666

जिस तेजी से भारत में इस बीमारी की जांच व रोकथाम की गई और नागरिकों को कोराना संबंधी नियमों का पालन कर

नशे की लत के कारण युवाओं में समय से पूर्व बढ़ रहा है दिल की बीमारी का ख़तरा।

नशे की लत के कारण युवाओं में समय से पूर्व बढ़ रहा है दिल की बीमारी का ख़तरा।

लेख विभाग February 19 2021 25624

2.54 लाख लोगों पर हुआ अध्ययन: इस अध्ययन में 2,54,668 लोगों को शामिल किया गया। इनमें 1,35,703 लोग ऐसे

टीबी मरीज़ों को गोद लिए जाने के कार्यक्रम के ज़रिये मिलेगा मासिक पुष्टाहार

रंजीव ठाकुर May 21 2022 36526

टीबी मरीजों को एनएचएम द्वारा इलाज के दौरान दिए जाने वाले पोषण भत्ते का वितरण नहीं हो रहा है तो ऐसे म

अनचाहे बालों को हटाने के उपाय।

अनचाहे बालों को हटाने के उपाय।

लेख विभाग September 01 2021 48811

शरीर से बालों को हटाने के कई ऊपाय हैं। कई लोग इसके लिए थ्रेडिंग का सहारा भी लेते हैं लेकिन इसमें आपक

कानपुर में डेंगू के रिकॉर्ड 42 संक्रमित मिले

कानपुर में डेंगू के रिकॉर्ड 42 संक्रमित मिले

आरती तिवारी November 25 2022 25858

कानपुर में बीते 24 घंटे में शहर में डेंगू के 42 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक 5 माह का मासूम भी शाम

कमजोर इम्युनिटी और मानसिक रोग कोरोना को जोखिम बढ़ाते हैं: शोध

कमजोर इम्युनिटी और मानसिक रोग कोरोना को जोखिम बढ़ाते हैं: शोध

लेख विभाग April 16 2022 28033

आपने कोरोना का टीकाकरण करा रखा है लेकिन मनोरोग से परेशान हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यह स

देश के पांच साल से कम उम्र के 15 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

देश के पांच साल से कम उम्र के 15 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

एस. के. राणा February 27 2022 34605

देश के पांच साल से कम उम्र के 15 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। हमें सतर्क रहने और यह सु

नींबू पानी पीने के फायदे जानिये डाइटिशियन आयशा से

नींबू पानी पीने के फायदे जानिये डाइटिशियन आयशा से

आयशा खातून May 20 2022 45002

प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी और मिनरल्स से भरपूर नींबू सेहत और सौंदर्य के लिए बहुत फायदेमंद ह

Login Panel