देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

राजस्थान में ओमिक्रोन संक्रमित नौ मरीज हुए ठीक, आयी पॉजिटिव रिपोर्ट।

प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने बताया कि कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

हे.जा.स.
December 10 2021 Updated: December 10 2021 16:29
0 31685
राजस्थान में ओमिक्रोन संक्रमित नौ मरीज हुए ठीक, आयी पॉजिटिव रिपोर्ट। प्रतीकात्मक

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस (Corona) के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron) से संक्रमित पाए गए सभी नौ लोगों को दो बार टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद उन्‍हें सरकारी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह जानकारी गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) परसादी लाल मीणा ने दी। उन्होंने कहा कि रक्त, सीटी स्कैन और अन्य सभी टेस्ट में उनकी रिपोर्ट सामान्य है और उन्हें 7 दिन के लिए होम क्वारंटाइन (home quarantine) में रहने की सलाह दी गई है।

मामले को लेकर सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज (Sawai Mansingh Medical College) के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने बताया कि कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। गुरुवार को 9 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज (discharge)  कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ओमीक्रॉन वेरिएंट पर अभी शोध चल रहा है। यह संक्रमण तेजी से फैलता है, लेकिन यह डेल्टा की तरह घातक नहीं है।

डॉ. भंडारी का कहना है कि डिस्चार्ज करने के बाद सभी 9 मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है, जहां चिकित्सा विभाग की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेगी।

RUHS अस्पताल में विशेष व्यवस्था

वहीं, RUHS अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह का कहना है कि ओमीक्रॉन को देखते हुए अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है। जिसके तहत 100 डेडीकेटेड बेड अस्पताल में अलग से बनाए गए हैं। जहां सिर्फ ओमीक्रॉन संक्रमित मरीजों को ही भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा 50 बेड का एक आईसीयू भी इन मरीजों के लिए तैयार किया गया है।

एक ही परिवार के नौ लोगों में मिला था संक्रमण

बता दें, राजस्थान में एक ही परिवार के नौ लोगों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन की पुष्टि हुई थी। उसी परिवार के संपर्क में आए 3 और सदस्यों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रोजाना खाइये ये चीजें दिमाग चलेगा कंप्यूटर से भी तेज

रोजाना खाइये ये चीजें दिमाग चलेगा कंप्यूटर से भी तेज

आरती तिवारी October 22 2022 27994

आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि मेन्टल प्रेशर लोगों के ऊपर बना ही रहता है, कभी काम के चलते कभी पढ़

लोग प्राइवेट अस्पतालों में नहीं लगवा रहें कोविड वैक्सीन, सरकार घटायेगी कोटा।

लोग प्राइवेट अस्पतालों में नहीं लगवा रहें कोविड वैक्सीन, सरकार घटायेगी कोटा।

एस. के. राणा August 05 2021 34504

लोग प्राइवेट अस्पतालों में कोविड वैक्सीन नहीं लगवा रहें जिसके चलते केन्द्र सरकार उनका कोटा कम करने ज

ऑस्ट्रेलिया में भारत बायोटेक के टीके कोवाक्सिन को मिली मंजूरी।

ऑस्ट्रेलिया में भारत बायोटेक के टीके कोवाक्सिन को मिली मंजूरी।

एस. के. राणा November 02 2021 30951

पांच और देशों में भारत की कोविड 19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता दी है। इनमें एस्टोनिया, किर्गिस्तान

देश में पहली बार हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई, अनुवादित पुस्तकों का विमोचन करेंगे अमित शाह

देश में पहली बार हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई, अनुवादित पुस्तकों का विमोचन करेंगे अमित शाह

विशेष संवाददाता October 12 2022 35000

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में इसे लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मौक

चेहरे पर चमक लाकर आकर्षक बनाने के लिए अपनाएँ ये उपाय 

चेहरे पर चमक लाकर आकर्षक बनाने के लिए अपनाएँ ये उपाय 

आयशा खातून December 05 2022 141456

खूबसूरत चेहरा आज हर लड़की की ख्वाहिश हैl अपने चेहरे पर चमक लाने के उपाय के लिए घर और किचन में कई ऐसी

किडनी ट्रांसप्लांट से दो युवकों को बचाया हिम्स अस्पताल ने: आचार्य मनीष

किडनी ट्रांसप्लांट से दो युवकों को बचाया हिम्स अस्पताल ने: आचार्य मनीष

हुज़ैफ़ा अबरार September 22 2022 54833

हिम्स अस्पताल ने हाल ही में गुर्दे की गंभीर बीमारियों से पीड़ित और लंबे समय से डायलिसिस पर चल रहे दो

जारी हुआ नीट पीजी परीक्षा का शेड्यूल, इस दिन होगा एग्जाम

जारी हुआ नीट पीजी परीक्षा का शेड्यूल, इस दिन होगा एग्जाम

विशेष संवाददाता September 18 2022 38258

जारी लेटेस्ट शेड्यूल के अनुसार नीट पीजी 2023 परीक्षा 5 मार्च, 2023 को आयोजित होगी। नेशनल एग्जिट टेस

कानपुर में फिर बढ़े ज़ीका संक्रमित मरीज़।

कानपुर में फिर बढ़े ज़ीका संक्रमित मरीज़।

हे.जा.स. October 31 2021 26582

पॉजिटिव पाए गए मरीज जिन इलाके में गए हैं, वहां के बारे में भी जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है।

आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयां छूने के काबिल - मुख्य सचिव

आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयां छूने के काबिल - मुख्य सचिव

रंजीव ठाकुर May 01 2022 188000

उत्कृष्ट चिकित्सा एवं गुणवत्ता के क्षेत्र में संस्थान की सराहना करते हुए उन्होंने इस बात पर भी जोर द

पतली भौंहों पर आईब्रो पेंसिल लगाने का सही तरीका।

पतली भौंहों पर आईब्रो पेंसिल लगाने का सही तरीका।

सौंदर्या राय September 19 2021 41816

जिन लोगों की आईब्रोज पतली या कम है वो अक्सर भौंहों को मोटा दिखाने के लिए आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल क

Login Panel