देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

नये RT-PCR किट से 45 मिनट में पता चल जाएगा ओमिक्रॉन के सभी वैरिएंट का

नोवस किट टारगेट फेल्योर स्ट्रैटजी के जरिए ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाता है। किट से ओमिक्रॉन (B.1.1.529) के सभी सब-वैरिएंट BA.1, BA.2 और BA.3 का भी पता लगा सकता है।

हे.जा.स.
February 03 2022 Updated: February 03 2022 22:12
0 33480
नये RT-PCR किट से 45 मिनट में पता चल जाएगा ओमिक्रॉन के सभी वैरिएंट का प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट किया जाता है। सैंपल लेने से लेकर रिपोर्ट आने तक की प्रक्रिया में कम से कम 5-7 दिन का समय लगता है और इसे कराने में लगभग 5 हजार का खर्च भी आता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नए RT-PCR किट से ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता कम समय में चल जाएगा।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने चेन्नई की नई RT-PCR किट को मंजूरी दी है। ये किट मात्र 45 मिनट में कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रॉन सहित सभी वैरिएंट का लगा लेगी। इस नई किट का नाम कृविडा नोवस RT-PCR किट (KRIVIDA Novus RT-PCR kit) है।

इस किट से कैसे पता चलता है कि ओमिक्रॉन संक्रमण है या नहीं?
ImmuGenix Bioscience के संस्थापक, निदेशक और किट बनाने वाले डॉ. नवीन कुमार वेंकटेशन के अनुसार, कृविडा नोवस किट S-Gene टारगेट फेल्योर स्ट्रैटजी के जरिए ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाता है। किट से ओमिक्रॉन (B.1.1.529) के सभी सब-वैरिएंट BA.1, BA.2 और BA.3 का भी पता लगा सकता है।

क्या है S-Gene टारगेट फेल्योर स्ट्रैटजी?
वायरस में मौजूद S-Gene के जरिए ही ओमिक्रॉन की पहचान की जा रही है। कई वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ओमिक्रॉन में S-Gene नहीं है। अगर किसी व्यक्ति के सैंपल में S-Gene मिसिंग है, तो वो ओमिक्रॉन संक्रमित है। सैंपल में S-Gene मौजूद है और रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है तो इसका मतलब है कि कोरोना के किसी दूसरे वैरिएंट का संक्रमण है।

कृविडा नोवस RT-PCR इसी S-Gene और 5 अलग जीन का पता लगाता है। इस किट को ImmuGenix Bioscience के सहयोग से बनाया गया है।

पुरानी RT-PCR किट में कितने Gene का पता चलता था?
क्रिया मेडिकल टेक्नोलॉजी के अनुसंधान और विकास प्रमुख डॉक्टर शनमुगप्रिया के अनुसार, नई RT-PCR किट SARS-COV-2 के चार जीन और एक ह्यूमन जीन को डिटेक्ट करती है। पुरानी सभी RT-PCR किट SARS-COV-2 के ज्यादा से ज्यादा तीन जीन का पता लगाती थी।

नई किट से टेस्ट करने का तरीका पुराना है या फिर बदल गया है?
डॉक्टर वेंकटेशन के अनुसार, इस किट से वैसे ही टेस्ट किया जा सकता है जैसे अब तक पुराने किट से किया जाता है। सैंपल के लिए आप नाक या गले से स्वाब लेकर किट की मदद से टेस्ट कर सकते हैं।

ये कितने में मिल जाएगी?
क्रिया मेडिकल टेक्नोलॉजी की CEO और संस्थापक अनु मोतुरी के अनुसार, अब तक बाजार में बिकने वाली सभी RT-PCR किट की तुलना में ये नई किट किफायती होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अपोलोमेडिक्स और पीजीआई के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट, दुर्घटना में मृत व्यक्ति के अंगदान से कई मरीजों को जीवनदान 

अपोलोमेडिक्स और पीजीआई के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट, दुर्घटना में मृत व्यक्ति के अंगदान से कई मरीजों को जीवनदान 

रंजीव ठाकुर May 12 2022 32236

21 वर्षीय युवक की रोड एक्सीडेंट में ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी होने के चलते मृत्यु हो गई थी। जिसके पश्चात

डायबिटीज के मरीज को एक दिन में करनी चाहिए इतनी वॉक

डायबिटीज के मरीज को एक दिन में करनी चाहिए इतनी वॉक

लेख विभाग November 07 2022 34931

वॉक करने से शुगर का मेटाबोलिक रेट बढ़ता है, जिससे शुगर मैनेज करने में मदद मिलती है। लेकिन आपको इसका

देश में बिक रहीं कैंसर-लिवर की नकली दवाएं

देश में बिक रहीं कैंसर-लिवर की नकली दवाएं

हे.जा.स. September 09 2023 167317

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में कैंसर और लिवर की नकली दवाएं बिकने का अलर्ट जारी किया है। डब्ल्यूए

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक सुधार के लिए शुरू होगा मिशन निरामया

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक सुधार के लिए शुरू होगा मिशन निरामया

आरती तिवारी September 17 2022 28804

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि तथा प

  डेली कंट्रोलर ट्रीटमेंट सिर्फ़ आराम नहीं अस्थमा में बेहतर नतीजों का सहारा है: डॉ. अभिषेक टंडन

डेली कंट्रोलर ट्रीटमेंट सिर्फ़ आराम नहीं अस्थमा में बेहतर नतीजों का सहारा है: डॉ. अभिषेक टंडन

हुज़ैफ़ा अबरार May 19 2026 0

देर से डायग्नोसिस, असमान उपलब्धता और इनहेलर के बारे में गलतफहमियों की वजह से उनका इस्तेमाल कम है।  7

विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज, जानिए इस बार की क्या है थीम ?

विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज, जानिए इस बार की क्या है थीम ?

अखण्ड प्रताप सिंह May 31 2023 40841

इस साल के विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम 'हमें भोजन की जरूरत है, तंबाकू की नहीं' है। बीते साल विश्व

सीएम योगी ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

आरती तिवारी September 19 2022 27102

सीएम योगी ने पल्स पोलियों अभियान की शुरूआत की है। अभियान में प्रदेश के 50 जनपदों के 2.27 करोड़ बच्चों

खराब फेफड़ों की बीमारी में इनहेल्ड नाइट्रिक ऑक्साइड थेरेपी कारगर: डॉ आकाश पंडिता

रंजीव ठाकुर July 28 2022 69768

आईएनओ की यह थेरेपी पुरानी फेफड़ों की बीमारी (बीपीडी) की रोकथाम में भी मदद करेगी। समय से पहले बच्चे,

गर्मियों में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

गर्मियों में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

आयशा खातून May 16 2023 51081

गर्मी में पाचन यानी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी अधिक होती हैं। गर्मियों के मौसम में कैसे रखें अपनी

'X' वायरस की खोज में जुटी डब्लूएचओ की टीम

हे.जा.स. December 01 2022 30800

डब्ल्यूएचओ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ऐसे वायरस की खोज की जा रही है, जो आने वाले समय में कोर

Login Panel