देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

जब शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो समझ जाएं हो रही है थायरॉइड की दिक्कत

काम के बाद थकान होना आम बात है। लेकिन रेस्ट करने और सोकर उठने के बाद भी आपकी थकान न जाए तो यह किसी न किसी गड़बड़ का संकेत है। अगर आपका थायरॉइड लेवल गड़बड़ है तो आपको ज्यादा थकान लग सकती है।

श्वेता सिंह
September 20 2022 Updated: September 20 2022 06:57
0 24304
जब शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो समझ जाएं हो रही है थायरॉइड की दिक्कत प्रतीकात्मक चित्र

थायरॉइड हार्मोन के असामान्य उत्पादन या कमी के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।थायरॉइड गर्दन के सामने की ओर निचले हिस्से में स्थित छोटी सी ग्रंथि होती है। थायराइड हार्मोन के अधिक उत्पादन के कारण हाइपरथायरायडिज्म, जबकि इसकी कमी के कारण हाइपोथायरायडिज्म का खतरा अधिक हो जाता है।

 

थायरॉइड (thyroid) की समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती है। इसलिए उन्हें इस ओर ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। यहां कुछ लक्षण हैं जिनके होने पर थायरॉयड का टेस्ट करवा लेना चाहिए।

 

डाइजेशन में दिक्कत - Digestion problem

थाइरॉयड का आपके डाइजेस्टिव (Digestion) सिस्टम पर भी फर्क पड़ता है। अगर आपकी थायरॉइड (thyroid) ग्लैंड पर्याप्त मात्रा में हॉरमोन नहीं बना रही तो आपको कब्ज की शिकायत रह सकती है। वहीं अगर ग्लैंड ज्यादा ऐक्टिव है तो डायरिया (diarrhea) की शिकायत हो सकती है।

 

थकान - Tiredness

काम के बाद थकान होना आम बात है। लेकिन रेस्ट करने और सोकर उठने के बाद भी आपकी थकान न जाए तो यह किसी न किसी गड़बड़ का संकेत है। अगर आपका थायरॉइड लेवल गड़बड़ है तो आपको ज्यादा थकान लग सकती है। ऐसे में आपको रोजाना के काम करने में भी दिक्कत हो सकती है।

 

तेज हार्टबीट - Fast heartbeat

अगर आपकी धड़कन (heartbeat) तेज या इररेग्युलर लग रही है तो यह भी थायरॉइड ग्लैंड की हायपर ऐक्टिविटी की वजह से हो सकता है। थायरॉक्सिन (thyroxine) हॉरमोन के ज्यादा निकलने से मेटाबॉलिजम बढ़ जाता है। इससे तेजी से वेट लॉस होता है और हार्ट बीट बढ़ जाती है।

 

वजन घटना या बढ़ना - Weight loss or gain

थोड़ा बहुत वजन घटना या बढ़ना चल जाता है लेकिन अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है या लगातार घटता जा रहा है तो यह थायरॉयड ग्लैंड की वजह से हो सकता है। आपके वजन बढ़ाने या घटाने की कोशिश के बाद भी इसमें बदलाव हो तो सतर्क हो जाएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, इलाज ना मिलने से मासूम की मौत

डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, इलाज ना मिलने से मासूम की मौत

विशेष संवाददाता July 14 2023 30001

एक पीड़ित परिवार के द्वारा अपने बेटे को उल्टी और दस्त की शिकायत होने के बाद इलाज के लिए स्वास्थ्य के

सिविल चिकित्सालय लखनऊ में न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

सिविल चिकित्सालय लखनऊ में न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2026 868

पिट्यूटरी ग्रंथि में ट्यूमर का आकार काफी बढ़ जाने के कारण उनकी दृष्टि लगातार प्रभावित हो रही थी। इस

जीभ का रंग भी बताता है सेहत का हाल

जीभ का रंग भी बताता है सेहत का हाल

श्वेता सिंह August 26 2022 39490

हमारी ज़बान हमेशा गुलाबी नहीं रहती। जब भी आप किसी बीमारी से जूझ रहे होते हैं, तो आपकी ज़बान का रंग भ

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: आईएमए में आयोजित हुआ अनूठा कार्यक्रम

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: आईएमए में आयोजित हुआ अनूठा कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर July 29 2022 30693

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर होप इनिशिएटिव तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ और निर्वान हॉस्पिटल द

छापेमारी में राजधानी के दो ब्लड बैंक्स से 302 यूनिट घटिया मानव रक्त बरामद

छापेमारी में राजधानी के दो ब्लड बैंक्स से 302 यूनिट घटिया मानव रक्त बरामद

रंजीव ठाकुर July 01 2022 31643

एसटीएफ तथा ड्रग विभाग ने छापेमारी करके ठाकुरगंज के तहसीनगंज स्थित मिडलाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक और कृष्

राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में अब गरीब मरीजों का होगा निःशुल्क  इलाज

राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में अब गरीब मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज

एस. के. राणा February 10 2023 36568

अस्पताल की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वह 1 मार्च से अपनी ओपीडी में 25 प्रतिशत और आईपीडी में 10 प्रत

दूसरे अस्पतालों को अपने डाक्टर व संसाधन मुहैया कराएगा एम्स

दूसरे अस्पतालों को अपने डाक्टर व संसाधन मुहैया कराएगा एम्स

एस. के. राणा October 31 2022 31048

जो मरीज हल्के लक्षण वाले हैं और उन्हें दूसरे अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तर पर इलाज दिया जा सकता है तो

सागर हेल्थ का उद्देश्य अपने ज्ञान से मरीजों का जीवन बेहतर बनाना:डा राजेश प्रसाद

सागर हेल्थ का उद्देश्य अपने ज्ञान से मरीजों का जीवन बेहतर बनाना:डा राजेश प्रसाद

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2026 1862

मरीज से बात करके कुछ साधारण टेस्ट कर हम आधे से अधिक बीमारी को सही से कैसे डायग्नोज कर सकते हैं और मर

होम्योपेथी में है पोस्ट कोविड समस्याओं के समाधान की दवाइयाँ।

होम्योपेथी में है पोस्ट कोविड समस्याओं के समाधान की दवाइयाँ।

हुज़ैफ़ा अबरार May 24 2021 29940

पोस्ट कोविड स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में होम्योपैथिक औषधियाँ महत्त्वपूर्ण भमिका निभा सकती हैं। क

पुरुष परिवार नियोजन की जिम्मेदारी से दूर: रिसर्च

पुरुष परिवार नियोजन की जिम्मेदारी से दूर: रिसर्च

विशेष संवाददाता January 30 2023 29871

दून मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 300 महिलाओं पर शोध हुआ, जिसमें पता चला कि-परिव

Login Panel