देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

चिलचिलाती गर्मी में तरबूज़ खाने से बढ़ेगी आपकी सुंदरता जानिये कैसे

तरबूज एक ऐसा ही फल है। इसमें ज़रूरी नुट्रिएंट्स, अमीनो एसिड, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जातें हैं। आइये जानतें है कि तरबूज खाने से आपकी सुंदरता में निखार कैसे आएगा।

सौंदर्या राय
April 04 2022 Updated: April 04 2022 17:31
0 41674
चिलचिलाती गर्मी में तरबूज़ खाने से बढ़ेगी आपकी सुंदरता जानिये कैसे प्रतीकात्मक

गर्मी की चिलचिलाती धूप और लू के गर्म थपेड़े शरीर की पूरी सुन्दरता को तहस-नहस कर देतें है। ऐसे मौसम में प्रकृति ने बहुत सारी सब्जियां और फल दिए है जिनको इस मौसम में खाने से आप जवान और खिली-खिली दिखेगी।

तरबूज एक ऐसा ही फल है। तरबूज में लगभग 97% पानी होता है यह शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को पूरा करता है और रक्तचाप को संतुलित रखता है। इसमें ज़रूरी नुट्रिएंट्स, अमीनो एसिड, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जातें हैं। आइये जानतें है कि तरबूज खाने से आपकी सुंदरता में निखार कैसे आएगा।

 

ग्लोइंग स्किन के लिए - For glowing skin

तरबूज में प्राकृतिक पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसके पानी में शरीर के पोषण के लिए ज़रूरी नुट्रिएंट्स होतें हैं। गर्मियों में स्किन से सबसे ज्यादा मात्रा में पानी बाहर निकलता है। तरबूज खाने से पानी और नुट्रिएंट्स की कमी पूरी होती रहती है। जिसके कारण स्किन में ग्लो बना रहता है। इसके अलावा इसमें फ्लेवनॉयड्स (flavonoids) और कैरीटोनॉयड्स (carotenoids) नामक तत्व होते हैं जो त्वचा में कसाव लाते हैं और झुर्रियों (wrinkles) को रोकते हैं जिससे स्किन (skin) की ग्लो (glow) में निखार आता है। तरबूज खाने से आप जवान और खिली-खिली (young and blooming) दिखेंगी ।

 

सुन्दर बालों के लिए - For beautiful hair

तरबूज का प्राकृतिक पानी जरूरी नुट्रिएंट्स (nutrients) से भरपूर होता है। इसको खाने से शरीर हाइड्रेट होती है और बालों के जड़ों तक नुट्रिएंट्स पहुँचता है। इसमें मौजूद विटामिन सी (Vitamin C) कोलेजन (त्वचा की ऊपरी परत) के निर्माण और देखभाल के लिए ज़रूरी है। इस प्रक्रिया से बालों की चमक बनी रहती है। आपके बाल सुन्दर और चमकदार दिखाई पड़ेंगे। 

 

वजन घटाने के लिए - For weight loss

तरबूज के 100 ग्राम सर्विंग में 30 कैलोरी होती है। जो शरीर को अनावश्यक कैलोरी से बचती है। इसमें आर्जिनिन (arginine) नामक अमीनो एसिड (amino acid) पाया जाता है, जो फैट को बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा तरबूज (watermelon) के सेवन से शरीर हाइड्रेटेड (hydrated) रहता है।  जिससे एक्स्ट्रा फैट (extra fat) नहीं जमा हो पाता है। इसमें मौजूद विटामिन (vitamins) और मिनरल (minerals) से भी भरपूर होता है। तरबूज के नियमित सेवन से आपकी बॉडी स्लिम और ट्रिम (slim and trim) दिखेगी। 

 

इम्यून सिस्टम मज़बूत बनाने के लिए - To strengthen the immune system

तरबूज में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तरबजू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है। इसमें मौजूद पोटैशियम मांसपेशियों को मज़बूती देता है। इसको नियमित खाने से आप स्वस्थ्य (healthy)और एक्टिव (active) दिखेंगी, जिससे आपकी सुन्दरता (beauty) में चार चाँद लग जाएगा। 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गोवा में पतंजलि का तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन

गोवा में पतंजलि का तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता February 21 2023 31661

गोवा में पतंजलि योग समिति की ओर से तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रामदेव के साथ मंच प

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के लिए पूरे प्रदेश में 17 फरवरी को होगी ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक।

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के लिए पूरे प्रदेश में 17 फरवरी को होगी ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक।

रंजीव ठाकुर February 17 2021 29351

यह अभियान अंतर्विभागीय सहयोग से चलाया जायेगा इसलिए सभी सहयोगी विभागों से माइक्रो प्लानिंग फार्मेट्स

देश में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने के लिए, विदेश के मेडिकल डिग्रीधारकों को एफएमजीई परीक्षा पास करना जरूरी 

देश में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने के लिए, विदेश के मेडिकल डिग्रीधारकों को एफएमजीई परीक्षा पास करना जरूरी 

अखण्ड प्रताप सिंह March 01 2022 37422

विदेश में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को भारत में सीधे डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने की अनुमत

कोविड-19 के मामलों में कमी के कारण प्रतिबंधों में ढील न दी जाए- डब्लयूएचओ प्रमुख

कोविड-19 के मामलों में कमी के कारण प्रतिबंधों में ढील न दी जाए- डब्लयूएचओ प्रमुख

रंजीव ठाकुर February 14 2021 23876

अभी यह समय नहीं आया है कि कोई भी देश प्रतिबंधों में ढील दे। अब यदि किसी की मौत होती है, तो यह और भी

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देश में आने से रोकने के लिए  अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी ज़रूरी

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देश में आने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी ज़रूरी

एस. के. राणा March 05 2022 25637

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी क

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में घटत-बढ़त का क्रम जारी

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में घटत-बढ़त का क्रम जारी

एस. के. राणा April 14 2022 26085

देश में कोरोना के नए मामलों में घटत-बढ़त का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटों में आ

कार्डियोलॉजी में पहली बार 11 माह की बच्ची का PDA डिवाइस क्लोजर सफल

कार्डियोलॉजी में पहली बार 11 माह की बच्ची का PDA डिवाइस क्लोजर सफल

हुज़ैफ़ा अबरार September 26 2026 350

बच्ची में जन्म से हृदय के पास मौजूद एक रक्त वाहिका खुली रह गई थी, जिसे PDA कहा जाता है। इसके कारण हृ

7 को 100 स्थानों पर योग को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन

7 को 100 स्थानों पर योग को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन

विशेष संवाददाता April 06 2022 22837

योग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने तय किया है कि वह 100 दिनों तक, 100 संगठनों द्वारा, 100 स्थान

रोजाना कीवी जूस पीने से होने वाले फायदे जानिए

रोजाना कीवी जूस पीने से होने वाले फायदे जानिए

आरती तिवारी October 11 2022 30055

सेहत के लिए रोजाना ताजे फलों का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। ताजे फलों का जूस शरीर और सेहत के लिए

सर्दियों में देश झेल रहा वायु प्रदूषण की मार, जनस्वास्थ्य खतरे में

सर्दियों में देश झेल रहा वायु प्रदूषण की मार, जनस्वास्थ्य खतरे में

एस. के. राणा March 08 2025 162643

रिपोर्ट के मुताबिक, देश के लगभग 73 फीसदी शहरों में पीएम 2.5 का स्तर राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानकों स

Login Panel