देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 715 दिनों में सबसे कम है। वहीं, 13 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,21,358 पर पहुंच गयी है।

विशेष संवाददाता
April 04 2022 Updated: April 04 2022 22:13
0 33562
लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में 715 दिनों में पहली बार कोविड-19 के 1,000 से भी कम नये मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,30,29,044 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,000 से भी नीचे पहुंच गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के सोमवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 715 दिनों में सबसे कम है। वहीं, 13 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या (death toll) 5,21,358 पर पहुंच गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों (patients under treatment) की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 (covid-19) से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 फीसदी है। भारत में 18 अप्रैल 2020 के बाद से पहली बार कोविड-19 के मामले 1,000 से कम दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 18 अप्रैल 2020 को 991 मामले सामने आए थे।

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 416 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 0.29 प्रतिशत दर्ज की गयी है और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत दर्ज की गयी।

अभी तक कोविड-19 का पता लगाने के लिए कुल 79.10 करोड़ नमूनों की जांच की गयी है जिनमें से 3,14,823 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी है। देश में जिन 13 और लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई है, उनमें से आठ लोगों की मौत केरल में हुई। अभी तक देश में कोरोना वायरस (corona virus) से कुल 5,21,358 लोगों की मौत हो चुकी है।

इनमें से महाराष्ट्र में 1,47,789, केरल में 68,074, कर्नाटक में 40,054, तमिलनाडु में 38,025, दिल्ली में 26,153, उत्तर प्रदेश में 23,496 और पश्चिम बंगाल में 21,199 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि देश में 19 दिसंबर 2020 को कोविड-19 के मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले वर्ष चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लाहिया में रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी से  मरीज को मिला जीवनदान

लाहिया में रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी से मरीज को मिला जीवनदान

हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 560

रोबोटिक तकनीक का उपयोग विभिन्न प्रकार की जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी में किया जा रहा है। इनमें क

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पैच एक अच्छा विकल्प

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पैच एक अच्छा विकल्प

लेख विभाग March 10 2023 51769

साल 2002 में सबसे पहले कॉन्ट्रासेप्टिव पैच मार्केट में आया था। 17 साल बीत जाने के बाद भी लोगों को इस

उत्तर प्रदेश में कुपोषित बच्चों के लिए लगेगी पोषण चौपाल

उत्तर प्रदेश में कुपोषित बच्चों के लिए लगेगी पोषण चौपाल

रंजीव ठाकुर July 31 2022 35754

यूपी में पांच वर्ष तक के अति कुपोषित व मध्यम कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य

विश्व स्तनपान सप्ताह: लोहिया अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा बाल रोग विभाग ने सीएमई का आयोजन किया

विश्व स्तनपान सप्ताह: लोहिया अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा बाल रोग विभाग ने सीएमई का आयोजन किया

रंजीव ठाकुर August 05 2022 30902

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में प्रसूति एवं स्

अमित शाह ने दी गुजरात को बड़ी सौगात, 750 बिस्तरों वाले अस्पताल का किया शिलान्यास

अमित शाह ने दी गुजरात को बड़ी सौगात, 750 बिस्तरों वाले अस्पताल का किया शिलान्यास

admin September 28 2022 26511

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे। जहां गांधीनगर में 750 बिस्तरों वाले आधुनिक

कोविशील्ड की खुराकों के बीच अंतराल को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है: डॉ. अरोड़ा

कोविशील्ड की खुराकों के बीच अंतराल को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है: डॉ. अरोड़ा

हे.जा.स. June 16 2021 33226

अरोड़ा ने कहा कि कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल को 4-6 हफ्ते से बढ़ाकर 12-16 हफ्ते करने का फै

यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

विशेष संवाददाता October 11 2022 36359

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मेडिकल ऑफिसर ग्रुप बी गैजेटेड के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का

स्किन को रखना है जवां और स्पॉटलेस तो सर्दियों में चेहरे पर लगाएं इन 2 नेचुरल चीजों का मिश्रण

स्किन को रखना है जवां और स्पॉटलेस तो सर्दियों में चेहरे पर लगाएं इन 2 नेचुरल चीजों का मिश्रण

श्वेता सिंह November 15 2022 31911

यह मिश्रण स्किन को एक्सफॉलिएट करने के साथ-साथ उसे नमी भी देगा जिससे स्किन निखरी हुई और सॉफ्ट दिखायी

हेल्थकेयर सेक्टर में वेतन विसंगति का शिकार हैं महिलाएं: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हेल्थकेयर सेक्टर में वेतन विसंगति का शिकार हैं महिलाएं: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. July 14 2022 34459

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ताज़ा साझा रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि ह

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

हे.जा.स. January 01 2022 28726

कोविड-19 ने ना सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ाई है बल्कि कई लोगों का रूटीन टीकाकरण, परिवार की

Login Panel