देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एसजे इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पांचवी लखनऊ जिला योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। सभी विजेता 28 व 29 अगस्त को गाजियाबाद में होने वाली 40वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रंजीव ठाकुर
August 22 2022 Updated: August 22 2022 03:39
0 40818
योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एसजे इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित योगासन खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चे

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एसजे इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पांचवी लखनऊ जिला योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। सभी विजेता 28 व 29 अगस्त को गाजियाबाद में होने वाली 40वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

सीएमएस चौक (CMS Chowk) की टीम ने पांचवी लखनऊ जिला योगासन खेल प्रतियोगिता (Lucknow District Yogasan Sports) में उम्दा प्रदर्शन के साथ पहला स्थान हासिल किया। 

 

लखनऊ जिला योगासन खेल संघ व एसजे इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एसजे इंटरनेशनल स्कूल (SJ International School) में आयोजित प्रतियोगिता में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल (Seth Anandram Jaipuria School) दूसरे व सीएमएस राजेंद्र नगर तीसरे स्थान पर रहा। संगीतमय योग (Musical Yoga) में सीएमएस अर्शफाबाद पहले स्थान पर रहा।

 

प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में महापौर संयुक्ता भाटिया एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान व एसजे इंटरनेशनल स्कूल की चेयरमैन पुष्प लता अग्रवाल ने पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर निधि दमेले व अनुपम चौधरी भी मौजूद थे।


इससे पूर्व चैंपियनशिप का उद्घाटन लखनऊ जिला योगासन खेल संघ के चेयरमैन सुधीर एस हलवासिया, पूर्व आईएएस अनिल कुमार दमेले सहित उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के महासचिव आचार्यश्री यश पाराशर की मौजूदगी में हुआ।

 

लखनऊ जिला योगासन खेल संघ (Lucknow District Yogasan Sports Association) की सचिव मालविका बाजपेई ने बताया कि अपने-अपने आयु वर्ग के सभी 36 विजेता 28 व 29 अगस्त को गाजियाबाद में होने वाली 40वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कृमि मुक्ति दिवस पर उप्र सरकार ने शुरू किया कृमि मुक्ति अभियान

कृमि मुक्ति दिवस पर उप्र सरकार ने शुरू किया कृमि मुक्ति अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार March 12 2022 34361

कृमि संक्रमण से बचाने के लिए 11 मार्च और 12 मार्च को कृमि मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अप

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दो टन जीवन रक्षक दवाओं की खेप

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दो टन जीवन रक्षक दवाओं की खेप

हे.जा.स. January 08 2022 29615

भारत ने हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के माध्यम से अफगानिस्तान को कोविडरोधी टीके की 5 लाख खुराक औ

जच्चा और बच्चा, दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है पोस्ट पार्टम डिप्रेशन : मनोरोग विशेषज्ञ

जच्चा और बच्चा, दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है पोस्ट पार्टम डिप्रेशन : मनोरोग विशेषज्ञ

हे.जा.स. October 12 2025 5261

ब्रिटिश नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार प्रति एक हजार महिलाओं में से एक को प्रसव के बाद पोस्ट पार्टम डि

आज है यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

आज है यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

श्वेता सिंह October 25 2022 33886

रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को अपने नीट पीजी रोल नंबर और ईमेल आईडी से लॉगिन करना होगा। ध्यान दें

वैज्ञानिकों ने रिसर्च की कोरोना के इलाज के लिए नई दवा

वैज्ञानिकों ने रिसर्च की कोरोना के इलाज के लिए नई दवा

हे.जा.स. May 09 2023 30496

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली, सीएसआईआर-इमटेक चंडीगढ़ और आईआईटी रोपड़ की ओर से

जानिये देश के शीर्ष दस मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज की लिस्ट।

जानिये देश के शीर्ष दस मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज की लिस्ट।

लेख विभाग December 27 2021 31164

NIRF 2021 की रैंकिंग लिस्ट के अनुसार भारत के टॉप 10 मेडिकल, डेंटल और फार्मेसी कॉलेजों की सूची। शिक्ष

केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की ना हो कमी

केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की ना हो कमी

एस. के. राणा December 24 2022 23584

केंद्र ने अपने लेटर में कहा, "देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद धीमी है और स्थिति काबू में है। इ

भारत में टीकाकरण कवरेज 175.46 करोड़ के पार

भारत में टीकाकरण कवरेज 175.46 करोड़ के पार

एस. के. राणा February 21 2022 21725

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में देशभर में 7 लाख से अधिक डोज

नियमित शारीरिक गतिविधि साइकिल चलाना पैदल चलना संतुलित कैल्शियम युक्त आहार ऑस्टियोआर्थराइटिस से बचाता है: डॉ. संजीव

नियमित शारीरिक गतिविधि साइकिल चलाना पैदल चलना संतुलित कैल्शियम युक्त आहार ऑस्टियोआर्थराइटिस से बचाता है: डॉ. संजीव

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 1967

नियमित शारीरिक गतिविधि, साइकिल चलाना पैदल चलना संतुलित एवं कैल्शियम युक्त आहार पर्याप्त विटामिन-डी त

आगरा में बड़ी कंपनियों की दवाओं का जखीरा बरामद

आगरा में बड़ी कंपनियों की दवाओं का जखीरा बरामद

हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 1015

आगरा। गत दिनों प्रेम नगरी आगरा के धनौली टेढ़ी बगिया और राजस्थान के भरतपुर में भी एक सूखे कुएं से करी

Login Panel