देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

काशी में होगा तिब्बती इलाज

भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में मोदी-योगी सरकार सोवा रिग्पा  का तोहफा देने जा रही है। 93 करोड़ की लागत से बन रहा 100 बेड का प्राचीन तिब्बती चिकित्सा पद्धति अस्पताल दिसंबर तक सेवा के लिए तैयार होने की संभावना है।

आरती तिवारी
August 22 2022 Updated: August 22 2022 16:17
0 40084
काशी में होगा तिब्बती इलाज प्रतीकात्मक चित्र

वाराणसी। पीएम मोदी के विजन और काशीवासियों के बदले मिजाज से काशी का कायाकल्प हुआ। योगी सरकार स्वास्थ्य को लेकर लगातार एक्टिव नजर आ रही है। वहीं भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में मोदी-योगी सरकार सोवा रिग्पा का तोहफा देने जा रही है। 93 करोड़ की लागत से बन रहा 100 बेड का प्राचीन तिब्बती चिकित्सा पद्धति अस्पताल दिसंबर तक सेवा के लिए तैयार होने की संभावना है। अस्पताल केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ में बन रहा है। इसके पहले फेज का निर्माण अंतिम चरण में है। सोवा रिग्पा में इलाज के साथ टीचिंग और रिसर्च का काम भी होगा।

 

दरअसल दुनिया भर में मशहूर प्राचीन चिकित्सा पद्वति 'सोवा रिग्पा' के लिए 2019 में इस अस्पताल और रीसर्च सेंटर की योजना बनायी गयी थी। इस अस्पताल में ओपीडी सेवाएं, 6 कंसल्टेंट रूम होंगे। इस चिकित्सा पद्धति के एक अंग ज्योतिष के लिए ज्योतिष कंसल्टेंट की व्यवस्था भी होगी। इसमें एक बड़ा वेटिंग हॉल,अत्याधुनिक इमरजेंसी, इंटेंसिव केयर यूनिट, थेरपी के लिए विभाग, फार्मेसी के लिए विभाग और कई सहायक विभाग भी होंगे।

 

हालांकि इस अस्पताल के साथ अध्ययन और रीसर्च सेंटर भी बनाने की तैयारी है। जिससे इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति के और चिकित्सक तैयार किए जा सकें। इसके लिए क्लास रूम, लाइब्रेरी, म्यूजियम, लैब, हरबेरियम और नक्षत्र शाला भी स्थापित लिए जाएंगे।

 

बता दें कि इस अस्पताल के दूसरे सेंटर के बनने से कश्मीर, बिहार, उत्तर प्रदेश के अलावा भारत के दूसरे प्रांतों में रहने वालों को भी तिब्बती चिकित्सा का लाभ मिलेगा। अभी लोग हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और देश की दूसरी जगहों पर इस इलाज के लिए जाते हैं। लेकिन अब यूपी की जनता को प्रदेश में ही इसका इलाज मिल पाना संभव होगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

महाराष्ट्र में H3N2 की दहशत! वायरस से हुई दूसरी मौत

महाराष्ट्र में H3N2 की दहशत! वायरस से हुई दूसरी मौत

विशेष संवाददाता March 18 2023 69077

अहमदनगर में कुछ दिन पहले H3N2 से पहले मरीज की मौत हुई तो दूसरी ओर पिंपरी चिंचवाड़ में वायरस से 73 व

लखनऊ हवाई अड्डे पर ओमिक्रॉन से बचाव और पहचान के पुख्ता प्रबंध।

लखनऊ हवाई अड्डे पर ओमिक्रॉन से बचाव और पहचान के पुख्ता प्रबंध।

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2021 32538

सीसीएसआई हवाई अड्डे पर 50 यात्रियों को समायोजित करने के लिए पर्याप्त प्रतीक्षा क्षेत्र स्थापित किया

दरभंगा का सबसे बड़ा अस्पताल तालाब बना, सेवाएं ठप

दरभंगा का सबसे बड़ा अस्पताल तालाब बना, सेवाएं ठप

विशेष संवाददाता July 06 2023 41000

बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है। भारी बारिश से कई जिले जलमग्न हो गए है, इसके अलावों अस्पतालों में

स्वास्थ्य पर आयोडीन का प्रभाव

स्वास्थ्य पर आयोडीन का प्रभाव

लेख विभाग October 21 2022 32427

वर्तमान समय में विश्व भर में आयोडीन अल्पता विकार प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन गई है। विश्व

कोरोना वायरस फेफड़ों के साथ दिमाग़ पर भी डालता है गम्भीर असर: शोध

कोरोना वायरस फेफड़ों के साथ दिमाग़ पर भी डालता है गम्भीर असर: शोध

एस. के. राणा March 09 2022 29249

तुलनात्मक विश्लेषण से पता चला कि जो लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए थे, उनको मस्तिष्क और ग्रे-मैटर सिकु

कोरोना काल में बेहतर काम करने वाले मेडिकल कॉलेजों के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

कोरोना काल में बेहतर काम करने वाले मेडिकल कॉलेजों के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार January 07 2022 23443

चिकित्सा शिक्षा विभाग में फिलहाल करीब 24 हजार बेड उपलब्ध हैं। इनमें 7700 आईसीयू बेड भी शामिल हैं। को

गोरखनाथ मंदिर में बैठक कर CM योगी ने अवैध शराब व ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ने का दिया निर्देश

गोरखनाथ मंदिर में बैठक कर CM योगी ने अवैध शराब व ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ने का दिया निर्देश

श्वेता सिंह August 29 2022 25450

इसके पहले भी सीएम योगी ने ड्रग माफियाओं के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए थे। बता

कोरोना संक्रमण का अंतिम दौर, बीते 24 घंटे में 1,260 नए मरीज़ मिले

कोरोना संक्रमण का अंतिम दौर, बीते 24 घंटे में 1,260 नए मरीज़ मिले

विशेष संवाददाता April 02 2022 20187

कोरोना केसों में गिरावट के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या में भी कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनु

क्या आपको सफेद दाग है? ये कीजिए, नहीं रहेगा

क्या आपको सफेद दाग है? ये कीजिए, नहीं रहेगा

आनंद सिंह June 24 2025 22828

अब सफेद दाग लाइलाज नहीं रही। लेजर विधि और फोटोथेरेपी विधि से इसका इलाज संभव है।

खाने की स्‍वस्‍थ आदतों से बच्‍चे होते है स्वस्थ्य - माधुरी रूइया

खाने की स्‍वस्‍थ आदतों से बच्‍चे होते है स्वस्थ्य - माधुरी रूइया

लेख विभाग February 24 2021 28578

बादाम- बादाम बच्चों के लिये बेहतरीन स्नैक्स हैं- वे कुरकुरे, स्वादिष्ट और मीठे होते हैं, इसलिये उन्ह

Login Panel