देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नौकरशाही का कमाल: आयुर्वेद निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर डा. धर्म सिंह सैनी अभी भी आयुष मंत्री

डॉ दया शंकर मिश्रा 'दयालु' को आयुष मंत्रालय का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बना दिया गया लेकिन डॉ सैनी अभी भी राज्य सरकार के मंत्री बताए जा रहे हैं। ये कमाल सिर्फ आयुर्वेद निदेशालय ही कर सकता है। निदेशालय ने यह जानकारी http://www.ayurvedup.in/ पर दे रखी  है।

आनंद सिंह
April 06 2022 Updated: April 06 2022 23:24
0 51503
नौकरशाही का कमाल: आयुर्वेद निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर डा. धर्म सिंह सैनी अभी भी आयुष मंत्री www.ayurvedup.in का स्क्रीनशाट

गोरखपुर। ये सरकारी सिस्टम है। सब अपने मन मुताबिक चलता है। आप कह सकते हैं, जब नौकरशाहों को सुध आती है तो वे सभी काम कायदे से करते हैं, करवाते हैं। जब मन करता है तो बढ़िया-बढ़िया काम करके शासन से तारीफें बटोरते हैं और जब मन नहीं होता तो फिर दुनिया लाख कुछ कहे, कोई फर्क नहीं पड़ता।

25 मार्च को योगी आदित्यनाथ प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। 25 मार्च से ही सरकार का वर्जन 2.0 वजूद में आ गया। उस लिहाज से देखें तो नई सरकार को 12 दिन का वक्त हो गया। इन 12 दिनों में बहुत सारी चीजें बदल गईं। नहीं बदलीं तो लाल फीताशाही। ये लाल फीताशाही का ही कमाल है कि आयुर्वेद निदेशालय की वेबसाइट पर अभी भी डा. धर्म सिंह सैनी ही माननीय स्वास्थ्य मंत्री हैं। जबकि डॉ दया शंकर मिश्रा 'दयालु' को आयुष मंत्रालय का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बना दिया गया लेकिन डॉ सैनी अभी भी राज्य सरकार के मंत्री बताए जा रहे हैं। ये कमाल सिर्फ आयुर्वेद निदेशालय ही कर सकता है। निदेशालय ने यह जानकारी http://www.ayurvedup.in/ पर दे रखी  है।

इस वेबसाइट में जितने भी बटन दिये गए हैं, (HOME, ABOUT US, EDUCATION, GOVERNMENT ORDER, AYUSH MISSION, RTI, SERVICES, CONTACT) उनमें से कोई भी काम नहीं कर रहा है। अगर यह वेबसाइट काम के लायक नहीं है तो इसे बरकरार रखने की क्या जरूरत है, यह समझ से परे है। अगर यह इस्तेमाल में है, सरकारी वेबसाइट है तो इसे मेंटेन करना चाहिए। आयुर्वेद के क्षेत्र में किसी भी जानकारी के लिए गूगल पर जाएं तो http://www.ayurvedup.in/ सबसे पहले आता है। बहरहाल, जरूरत इस बात की है कि इस वेबसाइट को मेंटेन किया जाए, सही जानकारियां दी जाएं ताकि किसी रीडर को या पेशेंट के परिजनों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

वही आयुष मंत्रालय से जुडी उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी की वेबसाइट https://ayushup.in/ पर आयुष मंत्री का नाम सही तरीके से लिखा है। यह दर्शाता है कि सरकार कुछ भी दावा करें, नौकरशाही चलेगी अपनी ही गति से।    

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूपी में बूस्टर डोज 2 करोड़ के पार, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

यूपी में बूस्टर डोज 2 करोड़ के पार, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

आरती तिवारी August 23 2022 30789

कोरोना टीकाकरण में उत्तर प्रदेश ने 2 करोड़ से अधिक नि:शुल्क बूस्टर डोज का आकड़ा पार कर लिया है। इस

कब्ज़ कारण, निवारण और जटिलताएं।

कब्ज़ कारण, निवारण और जटिलताएं।

लेख विभाग October 03 2021 34218

कब्ज के सटीक कारण की पहचान करना अक्सर मुश्किल होता है। हालाँकि, ऐसी कई चीजें हैं जो इस स्थिति में यो

ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर एम्स गोरखपुर ने कसी कमर, बनेगा 100 बेड का कोविड़ अस्पताल।

ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर एम्स गोरखपुर ने कसी कमर, बनेगा 100 बेड का कोविड़ अस्पताल।

हे.जा.स. December 05 2021 37569

एम्स प्रशासन ने फैसला लिया है कि इस बार तीसरी लहर से निपटने के लिए 100 बेड के लेवल-टू और थ्री के अस्

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

हे.जा.स. January 26 2021 20301

दोनों संस्थान रैगिंग के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से  कैंपस के हर गतिविधि पर

संयुक्त जिला चिकित्सालय को मिली सौगात, डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण

संयुक्त जिला चिकित्सालय को मिली सौगात, डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण

विशेष संवाददाता May 20 2023 36312

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोनी में 50 बेड के संयुक्त जिला अस्पताल का लोकार्पण किया। इसके अलावा तीन

सिप्ला, यूबायो के साथ लाएगी आरटी-पीसीआर परीक्षण किट। 

सिप्ला, यूबायो के साथ लाएगी आरटी-पीसीआर परीक्षण किट। 

एस. के. राणा May 21 2021 34471

सिप्ला के एमडी और ग्लोबल सीईओ उमंग वोहरा ने कहा, ‘‘सिप्ला कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में उपचार की उप

मेडिकल ऑफिसर बेसिक कोर्स के समापन पर आयोजित हुई सेरेमोनियल परेड।

मेडिकल ऑफिसर बेसिक कोर्स के समापन पर आयोजित हुई सेरेमोनियल परेड।

रंजीव ठाकुर February 10 2021 36051

सेना चिकित्सा कोर की परंपरा को बनाए रखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिकारियों को ऑफिस

सहारा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित

सहारा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2022 34628

रक्त दाताओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए अनिल विक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें रक्तदान करने से किसी भी

शाकाहारी लोग प्रोटीन डाइट के लिए खाएं ये चीजें

शाकाहारी लोग प्रोटीन डाइट के लिए खाएं ये चीजें

आरती तिवारी October 16 2022 26976

हमारे शरीर के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है. इससे हमारे शरीर का विकास ठीक तरीके से हो पाता है। बता दें क

अस्थमा को समझे, लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

अस्थमा को समझे, लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

लेख विभाग May 03 2022 26425

अस्थमा एक सांस की बीमारी है जिसको हिंदी में दमा कहते है। इस बीमारी में फेफड़े में जाने वाले हवा के ट

Login Panel