देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: 67 ज़िले कोरोना शून्य, 8 ज़िलों में संक्रमण के 13 नए मामले।

67 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। केवल आठ जिलों में कुल 13 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 07 संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 27 2021 Updated: October 27 2021 22:10
0 29856
उत्तर प्रदेश: 67 ज़िले कोरोना शून्य, 8 ज़िलों में संक्रमण के 13 नए मामले। प्रतीकात्मक

लखनऊ। यूपी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के कुल 13 मामले सामने आये हैं जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 100 हो गयी है। नये मामले सिर्फ आठ जिलों में मिले है जबकि 67 में कोई नया मरीज सामने नहीं आया। मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने बुधवार को टीम-09 की बैठक में कहा कि प्रदेश के 39 ज़िलों में आज एक भी संक्रमित नहीं हैं, जबकि 18 जिलों में 01-01 मरीज ही शेष हैं। बीते 24 घंटों में हुई एक लाख 73 हजार 396 सैम्पल की जांच में 67 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। केवल आठ जिलों में कुल 13 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 07 संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 115 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है। त्योहारों के बीच इसका विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। कोविड टीके की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे अधिक यूपी में है। यहां तीन करोड़ आठ लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है।

प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 77 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। नौ करोड़ 69 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश कुल आबादी की लगभग 66 फीसदी है। उन्होंने कहा कि डेंगू, डायरिया आदि वायरल बीमारियों के दृष्टिगत साफ-सफाई, फॉगिंग, सैनीटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए। पीने का पानी गर्म करके छानने के बाद पीने के लिए लोगों को जागरूक करें।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मुंहासों का घर पर करें इलाज।

मुंहासों का घर पर करें इलाज।

सौंदर्या राय October 10 2021 32403

मुहांसे होने का मतलब यह बिलकुल नहीं है कि आपकी स्किन गन्दी या अशुद्ध है, बल्कि स्किन को अत्यधिक साफ़

पुरुषों को अवसादरोधी दवा देने से घरेलू हिंसा से निपटने में मदद मिल सकती है: शोध

पुरुषों को अवसादरोधी दवा देने से घरेलू हिंसा से निपटने में मदद मिल सकती है: शोध

हे.जा.स. December 07 2025 6020

अवसादरोधी दवा सेर्ट्रालाइन मस्तिष्क में सेरोटोनिन की कार्यप्रणाली को बढ़ाकर काम करती है, जो आवेग निय

कोरोना जाँच में अधिक वसूली की शिकायत पर निजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

कोरोना जाँच में अधिक वसूली की शिकायत पर निजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

हे.जा.स. December 31 2020 21933

आरटीआइ एक्टीविस्ट मनीष ने पैथोलॉजी में जाकर भी टेस्ट कराने पर 900 रुपये वसूलने की शिकायत की।

प्रदेश में बढ़ गए कोरोना वायरस के 2,099 रोगी
रैपिड फीवर सर्वे का चौथा राउंड शुरू

रैपिड फीवर सर्वे का चौथा राउंड शुरू

आरती तिवारी July 03 2023 31220

फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया और डेंगू बीमारी को लेकर जिले में रैपिड फीवर का चौथे राउंड का

एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी लैब में डॉक्टर सहित 20 से ज्यादा स्टाफ कोविड पॉजिटिव

एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी लैब में डॉक्टर सहित 20 से ज्यादा स्टाफ कोविड पॉजिटिव

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2022 36989

एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी लैब में डॉक्टर सहित 20 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव आ गए हैं। शुक्रवार क

ल्यूपिन को यूएसएफडीए से चेतावनी पत्र मिला।

ल्यूपिन को यूएसएफडीए से चेतावनी पत्र मिला।

एस. के. राणा June 14 2021 32201

ल्यूपिन यूएसएफडीए द्वारा उठाई गई चिंताओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और इन मुद्दों को जल्द से जल

स्टडी: नशा करने वालों पर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का नहीं हो रहा असर

स्टडी: नशा करने वालों पर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का नहीं हो रहा असर

विशेष संवाददाता August 28 2022 24360

अध्ययन में 56.81 फीसदी (175) मरीजों पर कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी का असर नहीं हुआ। ये मरीज तंबाकू, गुट

हवा में आने के बाद 20 मिनट के भीतर 90 फीसदी तक कम हो जाती है कोरोना वायरस के संक्रमण की क्षमता

हवा में आने के बाद 20 मिनट के भीतर 90 फीसदी तक कम हो जाती है कोरोना वायरस के संक्रमण की क्षमता

लेख विभाग January 12 2022 43458

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच एक अध्ययन में दावा किया गया है कि हवा में आने के बाद (एयरबॉर्न)

जानिए भारत की अरबपति महिला उद्यमियों को।

जानिए भारत की अरबपति महिला उद्यमियों को।

हे.जा.स. March 03 2021 23413

इस सूची में 40 अरबपतियों के शामिल होने के बाद भारत तीसरे स्थान पर आ गया है। सूची में कुल 177 अरबपति

Login Panel