देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

पश्चिमी देशों पर कहर बरपा रहा कोरोना, हालात हुए बेकाबू , ओमिक्रोन का पीक आना बाकी

शुक्रवार को अमेरिका में 8.49 लाख केस मिले हैं। फ्रांस में 3,03,669 नए मामले सामने आए हैं। इटली में 1,97,552 नए संक्रमित मिले हैं। सीडीसी का कहना है कि अभी ओमिक्रोन का पीक आना बाकी है।

हे.जा.स.
January 09 2022 Updated: January 09 2022 15:18
0 24163
पश्चिमी देशों पर कहर बरपा रहा कोरोना, हालात हुए बेकाबू , ओमिक्रोन का पीक आना बाकी प्रतीकात्मक

पेरिस, रायटर। यूरोप में कोरोना संक्रमण के तेज प्रसार पर रोक लगती नजर नहीं आ रही है। यूरोप के सभी प्रमुख देशों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। फ्रांस में शनिवार को तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आए वहीं ब्रिटेन में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा डेढ़ लाख को पार कर गया है।

फ्रांस के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3,03,669 नए मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन में 1,46,390 नए मामले मिले हैं और 313 मौतें हुई हैं। ब्रिटेन में अब तक 1,50,057 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले एक हफ्ते में 12 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं और 1,271 मौतें हुई हैं।

इटली में भी शनिवार को 1,97,552 नए संक्रमित मिले हैं और 184 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले 1,08,304 संक्रमित मिले थे और 223 लोगों की जान गई थी। स्पेन में 90 हजार से अधिक नए मामले पाए गए हैं। इनको मिलाकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 70 लाख को पार कर गया है। वहीं, 89,934 लोगों की अब तक संक्रमण के चलते मौत भी हो चुकी है।

अमेरिका में हर दिन औसतन 7 लाख कोरोना और ओमिक्रोन के केस मिल रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिका में एक बार फिर सबसे ज्यादा 8.49 लाख केस मिले हैं। हालात इस कदर खराब हो रहे हैं कि अब देश में सरकारी कर्मचारियों की कमी भी साफ नजर आने लगी है। न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना और ओमिक्रॉन की वजह से देश में प्रशासनिक ढांचा कमजोर होने लगा है। पुलिस, फायर ब्रिगेड, बस ड्राइवर्स और दूसरी पब्लिक सर्विस गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं।

अमेरिका के अस्पतालों में बढ़े मरीज
अमेरिका में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इस समय अस्पतालों में मरीजों की संख्या 1.23 लाख है जो पिछले साल 1.32 लाख की तुलना में कुछ ही कम है। जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं जल्द ही मरीजों की संख्या इसे पार कर सकती है, क्योंकि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) का कहना है कि अभी ओमिक्रोन का पीक आना बाकी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

यूपी के इन सरकारी अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज

यूपी के इन सरकारी अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज

आरती तिवारी January 14 2023 35986

एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि संस्थान में इसी सप्ताह से कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू

देश में कोविड-19 से रिकॉर्ड मौतें।

देश में कोविड-19 से रिकॉर्ड मौतें।

एस. के. राणा June 10 2021 37222

देश में 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 6,148 मामले सामने आए, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 3,59,676 हो गई।

सिविल अस्पताल लखनऊ के डॉक्टर मोबाइल पर मरीज़ों को देंगें सलाह।

सिविल अस्पताल लखनऊ के डॉक्टर मोबाइल पर मरीज़ों को देंगें सलाह।

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 33789

टेलीमेडिसिन सेवा के नोडल ऑफिसर डॉ. सुरेश अहिरवार के मुताबिक मरीज फोन पर अपनी समस्या का समाधान पा सकत

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

हे.जा.स. July 18 2022 22581

मंत्रालय ने शनिवार को कहा, ‘‘अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह पता चलता हो कि बीए.2.75 ओमीक्रो

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देश में आने से रोकने के लिए  अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी ज़रूरी

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देश में आने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी ज़रूरी

एस. के. राणा March 05 2022 25483

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी क

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ 9 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ 9 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

रंजीव ठाकुर June 13 2022 41695

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक भवन के दसवें तल के हॉल में दस दिवसीय योग प

धामी सरकार ने अंग तस्करी रोकने के लिए बनाए सख्त नियम

धामी सरकार ने अंग तस्करी रोकने के लिए बनाए सख्त नियम

हे.जा.स. May 27 2023 40713

धामी सरकार ने ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों की स्वेच्छा से होने वाले अंग प्रत्यारोपण के लिए स्वास्थ्य

12-18 आयु वर्ग के लिए कोरोना वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल पूरा,जल्द होगी उपलब्ध।  

12-18 आयु वर्ग के लिए कोरोना वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल पूरा,जल्द होगी उपलब्ध।  

हे.जा.स. July 17 2021 30378

दुनिया की यह पहली डीएनए बेस्ड वैक्सीन होगी जो 12 से 18 साल के बच्चों के लिए भी उपलब्ध होगी और इस वैक

बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

आरती तिवारी August 28 2022 21800

 उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बलरामपुर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीनों खराब होने को गंभीरता से लिया

अंतरराष्ट्रीय ख़ुशी दिवस पर ‘एक शाम खुद के नाम’ कार्यक्रम।

अंतरराष्ट्रीय ख़ुशी दिवस पर ‘एक शाम खुद के नाम’ कार्यक्रम।

हुज़ैफ़ा अबरार March 21 2021 31564

इस मौके पर डॉ. रश्मि शर्मा ने कहा कि किसी एक के सकारात्मक तत्वों को महसूस करने से व्यक्ति को खुश रहन

Login Panel