देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एसजीपीजीआई काॅलेज ऑफ नर्सिंग का 17वां दीप प्रज्ज्वलन समारोह

B.Sc. नर्सिंग के 17वें बैच के लिए लैंप लाइटिंग और ओथ टेकिंग समारोह का आयोजन बहुत उत्साह और गरिमा के साथ किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्ज्वलन समारोह संपन्न हुआ। यह दीप प्रज्ज्वलन ज्ञान, विवेक, करुणा और नर्सिंग जैसे नेक पेशे के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। उद्घाटन सत्र की शुरुआत कॉलेज ऑफ नर्सिंग एसजीपीजीआई की प्रोफेसर-सह-प्रधानाचार्य डॉ. राधा के. द्वारा स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और दीप प्रज्ज्वलन व शपथ ग्रहण समारोह के महत्व के साथ ई-न्यूज़लेटर के मुख्य पहलुओं के बारे में बताया।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 14 2026 Updated: November 14 2026 22:24
0 98
एसजीपीजीआई काॅलेज ऑफ नर्सिंग का 17वां दीप प्रज्ज्वलन समारोह Director of the institute Padma Shri Prof. R. K. Dhiman,

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा शनिवार को संस्थान के सी.वी. रमन ऑडिटोरियम में B.Sc. नर्सिंग के 17वें बैच के लिए लैंप लाइटिंग और ओथ टेकिंग समारोह का आयोजन बहुत उत्साह और गरिमा के साथ किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्ज्वलन समारोह संपन्न हुआ। यह दीप प्रज्ज्वलन ज्ञान, विवेक, करुणा और नर्सिंग जैसे नेक पेशे के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। उद्घाटन सत्र की शुरुआत कॉलेज ऑफ नर्सिंग एसजीपीजीआई की प्रोफेसर-सह-प्रधानाचार्य डॉ. राधा के. द्वारा स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और दीप प्रज्ज्वलन व शपथ ग्रहण समारोह के महत्व के साथ ई-न्यूज़लेटर के मुख्य पहलुओं के बारे में बताया।

संस्थान के निदेशक, पद्मश्री प्रो. आर. के. धीमन ने शपथ लेने वाले सभी नए नर्सिंग छात्रों और संकाय सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने जीवन में माता-पिता और शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही एक अच्छा दृष्टिकोण विकसित करने मेहनत करने निरंतरता बनाए रखने और विपरीत परिस्थितियों में भी डटे रहने की सीख दी। कमांड हॉस्पिटल लखनऊ के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य कर्नल जीना एन.जी. इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नर्सिंग शिक्षा पेशेवर मूल्यों सहानुभूति और मरीजों की देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता के महत्व पर जोर दिया।
एसजीपीजीआई के कार्यवाहक डीन प्रो. आदित्य कपूर कार्यकारी रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेयी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजेश हर्षवर्धन सब-डीन (नर्सिंग) प्रो अंकुर भटनागर और मुख्य नर्सिंग अधिकारी श्रीमती मंजू सिंह ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कॉलेज ऑफ नर्सिंग के ई-न्यूज़लेटर का विमोचन था जिसे मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा जारी किया गया। इस ई-न्यूज़लेटर में कॉलेज ऑफ नर्सिंग एसजीपीजीआई के छात्रों और संकाय सदस्यों की शैक्षणिक पेशेवर और पाठ्येतर (extracurricular) उपलब्धियों और गतिविधियों को दर्शाया गया है। लैंप लाइटिंग और शपथ ग्रहण समारोह का संचालन संस्थान की चीफ नर्सिंग ऑफिसर मंजू सिंह और कॉलेज ऑफ नर्सिंग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजू वर्मा ने किया। छात्रों ने पारंपरिक नर्स शपथ ली, जिसमें उन्होंने इस पेशे की गरिमा बनाए रखने और खुद को मानवता की सेवा में समर्पित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शैक्षणिक क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए। समारोह का समापन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की एसोसिएट प्रो शबाना खातून द्वारा दिए गए औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

संयुक्त राष्ट्र ने एड्स संक्रमण और सम्बन्धित मौतों को कम करने का संकल्प दोहराया 

संयुक्त राष्ट्र ने एड्स संक्रमण और सम्बन्धित मौतों को कम करने का संकल्प दोहराया 

हे.जा.स. June 13 2022 34794

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि सदस्य देशों ने आम सहमति से एचआईवी और एड्स की रोकथाम का राजनीतिक घोष

एक्सपर्ट्स का दावा, कोविड बूस्टर डोज और हृदय रोगों में कोई संबंध नहीं

एक्सपर्ट्स का दावा, कोविड बूस्टर डोज और हृदय रोगों में कोई संबंध नहीं

एस. के. राणा September 29 2022 28733

पिछले काफी समय से यह चर्चा की जा रही है कि कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज की वजह से हार्ट अटैक के केस ब

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

विशेष संवाददाता October 15 2022 32493

एमसीसी 21 अक्टूबर 2022 को नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम घोषित करेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया च

डेंगू से बचाव के लिए 373 बच्चाें को खिलाई गई दवा

डेंगू से बचाव के लिए 373 बच्चाें को खिलाई गई दवा

आरती तिवारी November 06 2022 32253

जिले में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचाव के लिए गांवों में एंटीलार्वा दवा छिड़काव कराना शुरू कर दिया

देश में स्वास्थ्य और विज्ञान में परिवर्तन लाने में

देश में स्वास्थ्य और विज्ञान में परिवर्तन लाने में ''अग्रणी महिलाएं" विषय पर एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे डॉ. जितेंद्र सिंह

एस. के. राणा December 06 2022 27175

यह सम्मेलन पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व चुनौतियों पर काबू पाने में भारतीय महिलाओं की उपलब्धियों का

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को राहत, एमबीबीएस एग्जाम का वन-टाइम ऑप्शन देगी केंद्र सरकार

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को राहत, एमबीबीएस एग्जाम का वन-टाइम ऑप्शन देगी केंद्र सरकार

admin March 29 2023 27436

यह परीक्षा भारतीय सिलेबस के मुताबिक होगी। इसके बाद 2 साल की इंटर्नशिप भी करनी होगी। केंद्र का कहना थ

सरकार प्रदेश के ढाई करोड़ वाहन चालकों के आंखों की कराएगी जांच।

सरकार प्रदेश के ढाई करोड़ वाहन चालकों के आंखों की कराएगी जांच।

हुज़ैफ़ा अबरार February 21 2021 33363

आंखों की जांच से लगभग 12 फ़ीसदी सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इस पर जो भी खर्च आएगा उसे गृह और परिवह

दंत चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश सरकार करेगी बेहतर कार्य: ब्रजेश पाठक

दंत चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश सरकार करेगी बेहतर कार्य: ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार February 20 2023 28348

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए संस्थान को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि पहली बार ल

उप केन्द्रों पर मनाया गया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण दिवस। 

उप केन्द्रों पर मनाया गया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण दिवस। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 08 2021 42600

महिलाओं को कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल के बारे में भी जानकारी दी कि अगर घर से निकलते हैं तो मास्क अव

केजीएमयू के छात्र अब कैंपस में काम करके पैसे भी कमा सकेंगे

केजीएमयू के छात्र अब कैंपस में काम करके पैसे भी कमा सकेंगे

अबुज़र शेख़ November 20 2022 31033

पार्ट टाइम जॉब के विकल्प के साथ ही विद्यार्थियों के लिए कई नई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इसमें विद

Login Panel