देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

मलाई और नींबू के प्रयोग से स्किन का ग्लो बढ़ने के साथ झाइयों की समस्या खत्म होती है, साथ ही चेहरे का रंग भी साफ होता है। इसके लिए ताजी मलाई में नींबू की कुछ बूंदें डालकर चेहरे पर करीब आधे घंटे के लिए लगाएं।

सौंदर्या राय
September 24 2021 Updated: September 24 2021 19:30
0 39201
चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय। प्रतीकात्मक

पॉल्यूशन, गलत खानपान और पानी कम पीने की आदत व्यक्ति की सेहत के साथ-साथ उसकी खूबसूरती को भी प्रभावित करती है। खासतौर पर इसका असर महिलाओं में देखने को मिलता है। इसकी वजह से कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां और झाइयां नजर आने लगती हैं।

साथ ही चेहरा काफी मुर्झाया हुआ दिखता है। हालांकि कई बार इसकी और भी वजह हो सकती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या है तो यहां जानिए नेचुरल उपाय जो आपकी इस समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

दही अलसी का फेसपैक
झाइयां दूर करने और चेहरे पर निखार लाने के लिए दही और अलसी का फेसपैक काफी असरकारी है। दही चेहरे को मॉइस्चराइज करने का काम करता है, वहीं अलसी में विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है। पैक बनाने के लिए एक चम्मच अलसी के बीज को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसे पीस कर दो चम्मच दही मिलाएं और चहरे पर लगाएं।  करीब 15 मिनट से आधे घंटे तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करें।

मलाई और नींबू
मलाई और नींबू के प्रयोग से स्किन का ग्लो बढ़ने के साथ झाइयों की समस्या खत्म होती है, साथ ही चेहरे का रंग भी साफ होता है। इसके लिए ताजी मलाई में नींबू की कुछ बूंदें डालकर चेहरे पर करीब आधे घंटे के लिए लगाएं। फिर गुनगुने पानी से मुंह को धो लें। इसे आप रोजाना भी लगा सकते हैं।

कपूर भी असरकारी
झाइयों की समस्या को दूर करने के लिए कपूर भी असरकारी है। इसके लिए एक चम्मच पानी लेकर चुटकी भर पिसा कपूर मिक्स करें। इसके बाद इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और कुछ बूंदे शहद की डालें और ये पेस्ट चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद सामान्य पानी से धो लें।

चेहरे के दाग धब्बों के लिए
चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो एक चम्मच दही में चुटकीभर हल्दी मिलाएं और इससे चेहरे में हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ देर लगा छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को सामान्य पानी से धो लें।

बेहतर डाइट लें
इन सब उपायों के अलावा स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने में डाइट का बहुत बड़ा रोल होता है। अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें। स्प्राउट खाएं और सलाद खाएं। जूस, छाछ, दही और नारियल पानी वगैरह लें। इसके अलावा भरपूर पानी पिएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना का क़हर का प्रकृति पर प्रभाव.

कोरोना का क़हर का प्रकृति पर प्रभाव.

सम्पादकीय विभाग January 19 2021 27979

आज हम मेडिकल साइंस के लिहाज़ से भी काफ़ी आगे बढ़ चुके हैं. लिहाज़ा उम्मीद यही है कि नए कोरोना वायरस

मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के समय गायब रहे चिकित्सक, नोटिस जारी

मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के समय गायब रहे चिकित्सक, नोटिस जारी

आरती तिवारी July 01 2023 27392

मेडिकल कॉलेज  की ओपीडी में भीड़ उमड़ रही है। कुछ चिकित्सक समय से नहीं बैठ रहे हैं। नोडल अधिकारी ने ड

शाहजहांपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई टेंशन

शाहजहांपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई टेंशन

आरती तिवारी June 28 2023 30623

चिकित्सकों के मुताबिक, मानसून के दस्तक देने से पानी भरने और मच्छरजनित रोगों का खतरा मंडराने लगेगा। ओ

बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय।

बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय November 08 2021 43428

बालों के झड़ने को नियंत्रित करने और रोकने के लिए घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्री का उपयोग किया जा सकता

बुलंदशहर में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान का शुभारंभ

बुलंदशहर में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान का शुभारंभ

विशेष संवाददाता July 02 2023 26168

बुलंदशहर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिख

यूपी को मिली 15 लाख कोरोना वैक्सीन

यूपी को मिली 15 लाख कोरोना वैक्सीन

आरती तिवारी January 21 2023 33847

यूपी को करीब 15 लाख कोरोना की खुराक मिल गई है। इसे सभी जिलों में भेजा जा रहा है।

Clitorally Stimulated Orgasms Are Associated With Better Control of Sexual Desire and Not Associated With Depression or Anxiety, Compared With Vaginally Stimulated Orgasms

Clitorally Stimulated Orgasms Are Associated With Better Control of Sexual Desire and Not Associated With Depression or Anxiety, Compared With Vaginally Stimulated Orgasms

NCBI March 02 2023 53413

Most women reported that clitoral and vaginal stimulation is important in orgasm. Women experience o

किडनी की बीमारी की एक ही नाम से दो दवाएं बिक रहीं बाजार में  

किडनी की बीमारी की एक ही नाम से दो दवाएं बिक रहीं बाजार में  

विशेष संवाददाता February 09 2023 40031

इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर लोकेश गुप्ता का कहना है कि गुजरात की कंपनी को हमनेे नोटिस दिया हैै। तय

स्किन की इन समस्याओं में रामबाण इलाज है कपूर

स्किन की इन समस्याओं में रामबाण इलाज है कपूर

सौंदर्या राय May 06 2023 103062

स्किन के लिए कपूर कई तरह से काम करता है। दरअसल, कपूर का सबसे बड़ा गुण ये है कि ये एंटीबैक्टीरियल और

नींबू से हटाये चेहरे के दाग धब्बे।

नींबू से हटाये चेहरे के दाग धब्बे।

सौंदर्या राय December 03 2021 49725

लेमन जूस में अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड होता है जो मिलेनिन पिगमेंट को कम कर एक या दो महीने में इन धब्बों

Login Panel