देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन पर केंद्र सरकार गम्भीर, राज्यों को सुझाएँ छह सूत्रीय उपाय

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Variant Omicron) के खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

0 26569
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन पर केंद्र सरकार गम्भीर, राज्यों को सुझाएँ छह सूत्रीय उपाय प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के अधिकारियों के साथ इस नए वैरिएंट से बचाव के लिए मंथन किया। इस बैठक में उन्होंने सभी राज्यों को छह सूत्रीय उपाय बताए। उन्होंने इस बैठक में कहा कि अगर राज्य इन उपायों को अपनाता है तो ओमिक्रॉन वैरिएंट के बारे में जल्द से जल्द पता चल सकेगा और इससे निपटने में आसानी होगी। आइए आपको बताते हैं इन छह उपायों के बारे में जिसे केंद्र ने राज्यों से अपनाने के लिए कहा है।

  1. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे जांच में इजाफा करें ताकि सही समय पर यह पकड़ में आ जाए और केसों का मैनेजमेंट भी किया जा सके।
  2. केंद्र ने राज्यों से कंटेनमेंट जोन तैयार करने के लिए कहा है
  3. राज्यों में हर स्तर पर निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है।
  4. हॉटस्पॉट की निगरानी बढ़ाने के लिए भी कहा गया।
  5. वैक्सीनेशन के कवरेज में इजाफा।
  6. हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना शामिल है।

आरटी-पीसीआर (RT-PCR) और रैट परीक्षणों से बच नहीं सकता ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant)
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट आरटी-पीसीआर और रैट परीक्षणों से पहचान में आ सकता है। भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पर्याप्त बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने और होम आइसोलेशन की निगरानी को बढ़ाने के लिए कहा है।

28 नवंबर को भी राज्यों को दी गई थी सलाह
गौरतलब है कि 28 नवंबर को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में, भूषण ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूनों की जांच जल्द से जल्द सुनिश्चित करने और इसे प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

विशेष संवाददाता August 26 2022 28728

बीएमसी के एक अधिकारी का कहना है कि कारपोरेशन बच्चे के पैदा होने के 24 से 48 घंटे में इन बच्चों की जा

नींबू से हटाये चेहरे के दाग धब्बे।

नींबू से हटाये चेहरे के दाग धब्बे।

सौंदर्या राय December 03 2021 49641

लेमन जूस में अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड होता है जो मिलेनिन पिगमेंट को कम कर एक या दो महीने में इन धब्बों

देश में नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी

देश में नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी

एस. के. राणा December 23 2022 33104

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को सदन में बताया कि विशेषज्ञ समिति ने कोरोना वाय

शरीर की दुर्गन्ध दूर करने के लिए अपनाए पाँच उपाय 

शरीर की दुर्गन्ध दूर करने के लिए अपनाए पाँच उपाय 

सौंदर्या राय May 04 2022 36609

कारण कुछ भी हो शरीर की दुर्गंध आपकी सुन्दरता की दुश्मन है। आज हम आपको इस समस्या से निजात पाने के पां

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

हे.जा.स. March 02 2022 31887

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में वायु प्रदूषण के जोखिम से जुड़े स्वास्थ्य प्रभावों से जीवन के पहले

आगरा यूनिवर्सिटी में BAMS परीक्षा की कॉपी बदले जाने के मामले की जांच करेगी एसटीएफ

आगरा यूनिवर्सिटी में BAMS परीक्षा की कॉपी बदले जाने के मामले की जांच करेगी एसटीएफ

श्वेता सिंह September 06 2022 32821

पुलिस ने आरोपी अतुल यादव से पूछताछ की। उसके पास से दस्तावेज बरामद किए। आरोपी डॉक्टर कई छात्रों के सं

ब्रेन एन्यूरिज्म का पिन होल सर्जरी से किफायती इलाज सम्भव।

रंजीव ठाकुर July 31 2021 29772

हेल्थ जागरण ने राजधानी के मेदांता अस्पताल में हुई ब्रेन एन्यूरिज्म की पिन होल सर्जरी को लेकर डॉक्टर्

बीजिंग में कोरोना महामारी के प्रसार के चलते स्थिति गंभीर, संक्रमण से 39 लोगों की मौत

बीजिंग में कोरोना महामारी के प्रसार के चलते स्थिति गंभीर, संक्रमण से 39 लोगों की मौत

हे.जा.स. April 25 2022 29956

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में शनिवार को संक्रमण के 21,796 नए मामले सामने जिनमे

आइएमए गोरखपुर 37 पुलिसकर्मियों का 12 अप्रैल को करेगा सम्मान

आइएमए गोरखपुर 37 पुलिसकर्मियों का 12 अप्रैल को करेगा सम्मान

आनंद सिंह April 12 2022 31884

कल के इस सम्मान समारोह में कास मेहमानों में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार,  पुलिस उपमहा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: ANM भर्ती परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया शुरु

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: ANM भर्ती परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया शुरु

हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2021 29873

अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है, जोकि 18 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

Login Panel