देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

भारत में बनी वैक्सीन पूर्ण सुरक्षित, कोविड-19 के आगामी खतरे का इलाज टीकाकरण- कुलपति

कोरोना का उपचार सिर्फ वैक्सीन ही है, लोगों को बिल्कुल नहीं डरना चाहिए, यह आम टीके की तरह समान्य प्रक्रिया है। टीका लगवाकर सिर्फ अपनी ही नहीं अपने परिवार, रिश्तेदार और सह कर्मियों की भी सुरक्षा करेंगे।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 25 2021 Updated: February 26 2021 16:45
0 32023
भारत में बनी वैक्सीन पूर्ण सुरक्षित, कोविड-19 के आगामी खतरे का इलाज टीकाकरण- कुलपति एरा विश्वविद्यालय, लखनऊ।

लखनऊ । एरा लखनऊ मेडिकल कालेज में गुरुवार को एरा विश्वविद्यालय की कुलपति डाक्टर फरजाना मेंहदी ने भी वैक्सीन लगवायी। यह उनकी पहली डोज थी। इसके अलावा डाक्टर हनॉ खां सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठï चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना की दूसरी खुराक दी गयी। कोरोना संक्रमण में बेहतर उपचार के बाद एरा लखनऊ मेडिकल कालेज वैक्सीनेशन कार्यक्रम में भी लगातार रिकार्ड बना रहा है। शुक्रवार को 700 के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 863 यानि 123 प्रतिशत लोगों ने टीका लगवाया। इसमे 588 लोगों को दूसरी डोज दी गयी जबकि बचे हुए 275 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज लगायी गयी।

इस मौके पर एरा विश्वविद्यालय की कुलपति डाक्टर फरजाना मेंहदी ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से टीका लगवाने मेें उन्हें थोड़ी देर हुई। भारत में बनी दोनों कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है। यह टीका भारत के अलावा कई देशों में लग रहा है, लेकिन कही से भी गलत प्रभाव की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हुई तकरीबन 40 दिन बीत चुके है, अधिकतर हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, सभी स्वस्थ्य है और दूसरी डोज के समय का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढऩे लगे है, ऐसे में टीका अब और आवश्यक हो गया है। कोरोना संक्रमण की सेकेंड वेव से बचने के लिए हमे टीका जरुर लगाना चाहिए। कोरोना का उपचार सिर्फ वैक्सीन ही है, लोगों को बिल्कुल नहीं डरना चाहिए, यह आम टीके की तरह समान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि आप टीका लगवाकर सिर्फ अपनी ही नहीं अपने परिवार, रिश्तेदार और सह कर्मियों की भी सुरक्षा करेंगे। इस अभियान में सभी को बढ़चढ़ कर भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि एरा के अधिकतर कर्मियों को टीका लग चुका है, जो शेष बचे है उनके लिए भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार भी जताया।

एरा में गुरुवार को बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक भी दी गयी। एरा में कुल 11 बूथ स्थापित किया गया था। कोरोना की सेंकेड डोज लेने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। लोगों ने कहा कि अब उन्हें कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिलने वाली है। लोगों ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद वे काफ ी खुश है, अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वैक्सीन लगवाने वालों में स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ सविता चन्द्रा, ऑफ थलमोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी सिंह, एनेस्थीसिया विभाग के हेड डॉ सुरेन्द्र सिंह, सर्जरी विभाग के हेड डाक्टर उस्मान मूसा, न्यूरो सर्जरी के डॉ वरूण मल्होन्ना, पैथालॉजी की डॉ निरूपमा लाल, क्रिटिकल केयर के डॉ मुस्तहसिन मलिक, फार्माकलॉजी के डॉ दिलशाद अली रिजवी, सर्जरी के डॉ सलीम ताहिर व एनेस्थीसिया के डॉ संजय चौबे सहित दो दर्जन अधिक वरिष्ठï चिकित्सक और रेजिडेंट शामिल थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

चिकनगुनिया कारण, लक्षण और इलाज।

चिकनगुनिया कारण, लक्षण और इलाज।

लेख विभाग December 12 2021 36527

वर्तमान में, चिकनगुनिया बुख़ार का कोई भी इलाज़ नहीं है और इस रोग से बचने का एकमात्र उपाय है- मच्छरों

होली को लेकर सरकारी अस्पताल तैयार, एंबुलेंस भी अलर्ट मोड पर

होली को लेकर सरकारी अस्पताल तैयार, एंबुलेंस भी अलर्ट मोड पर

आरती तिवारी March 06 2023 33229

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सिविल, बलरामपुर, लोहिया, लोकबंधु और केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर सह

सैनिक नगर कालोनी में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ

सैनिक नगर कालोनी में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ

रंजीव ठाकुर August 07 2022 27675

रायबरेली रोड स्थित सैनिक नगर कालोनी में मुफ्त कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 160 लोग

पैकेज फूड्स में साल्ट, शुगर एवं सैचुरैटेड फैट्स की विज्ञान आधारित सीमा निर्धारित करने की नीति बने। 

पैकेज फूड्स में साल्ट, शुगर एवं सैचुरैटेड फैट्स की विज्ञान आधारित सीमा निर्धारित करने की नीति बने। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 22951

डायबिटीज़ के तेजी से बढ़ने का कारण भारतीयों की आहार की आदतों में भारी परिवर्तन है। यदि हम डायबिटीज़ की

धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

हे.जा.स. November 04 2022 31621

रिपोर्ट के मुताबिक इस गर्मी की वजह से यूरोप भीषण सूख भी झेल रहा है और तेजी से आल्प्स के ग्लेशियर भी

मंकीपॉक्स: मेरठ के स्कूल में अवकाश, कक्षा तीन के बच्चों में मिले लक्षण

मंकीपॉक्स: मेरठ के स्कूल में अवकाश, कक्षा तीन के बच्चों में मिले लक्षण

श्वेता सिंह September 13 2022 40649

यह वायरल अचानक बच्चों को बीमार कर देता है। इसमें बच्चों को क्वारंटाइन होने की सलाह दी जाती है क्योंक

प्रदेश में घट रहें हैं कोरोना संक्रमण के मामलेऔर इससे होने वाली मौत। 

प्रदेश में घट रहें हैं कोरोना संक्रमण के मामलेऔर इससे होने वाली मौत। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2021 23273

कल एक दिन में कुल 1,25,670 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,85,78,777 सैम्पल की जांच की

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

आरती तिवारी September 27 2022 27144

यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले 48 घंटों में डेंगू के कम से कम 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 70 अन्य

नवनियुक्त चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक से मिला चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश, बताई समस्याएं

नवनियुक्त चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक से मिला चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश, बताई समस्याएं

रंजीव ठाकुर July 05 2022 47429

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव अशोक कुमार ने बताया कि अभी हाल में हुए स्था

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

हे.जा.स. January 24 2021 19445

क छात्र विभिन्न कारणों से साल में एक बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के दिन गैर हाज़िर हो सकता है।

Login Panel