












































विधायक अरविन्द कुमार शर्मा टी०बी० ग्रस्त बच्चों को पोषण पूरक आहार किट बांटे हुएl
| लखनऊ | के०जी०एम०यू०, लखनऊ के डिपार्टमेंट ऑफ़ पीडियाट्रिक्स में भर्ती टी०बी० बीमारी से ग्रस्त 35 बच्चों को हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से पोषणक्षम पूरक आहार (Nutritional Supplement Kit) अरविन्द कुमार शर्मा, सदस्य, विधान परिषद के कर-कमलों से प्रदान की गयी l |
|
|
अरविन्द कुमार शर्मा वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे l जिन्होनें अपने कर-कमलों से बच्चों को पोषणक्षम पूरक आहार किट प्रदान की तथा बच्चों का हाल जाना व स्वास्थ्य की जानकारी ली और बच्चों व उनके तीमारदारों से नियमित दवाई खाने के लिए सलाह दी l अरविन्द कुमार शर्मा ने कहा कि मैं अपने आपको खुशनसीब मान रहा हूँ कि मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौक़ा मिला l यहाँ आकर के मुझे इतनी प्रेरणा मिल रही है कि कुपोषित और टी०बी० जैसी गंभीर बिमारी से ग्रसित को मदद करने के लिए हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के लोग आगे आये है l मैं उनके प्रयासों में हाथ बंटाने के लिए तथा उनके हाथों को मजबूत करने के लिए आया हूँ l मुझे आज उन बच्चों से मिलने का भी मौका मिला और उन्हें जो सामग्री प्रदान की गयी है उसे वितरित करने का भी मौका मिला जिससे मैं बहुत प्रभावित हुआ हूँ l |
|
विधायक ने कहा कि के०जी०एम०यू० के पीडियाट्रिक्स डिपार्टमेंट के डॉक्टर व पूरी टीम बच्चों को अपने घर की तरह अपने बच्चों सी सेवा दे रही है l अस्पताल की साफ़-सफाई से भी बहुत प्रभावित हूँ, पूरी टीम का उत्साह व कमिटमेंट देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा l सरकार, डॉक्टर, स्वैछिक संस्थाएं सब मिलकर टी०बी० उन्मूलन 2025 के माननीय प्रधानमंत्री के उद्देश्य को अवश्य हासिल कर लेंगे l यहाँ तो हम लोग और भी भाग्यशाली है कि हमारी राज्यपाल भी मन से जुडी है और लोगों की प्रेरणास्त्रोत है l मुख्यमंत्री भी इस बात को काफी आगे ले जा रहे है l मैं हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं उनके प्रबंध न्यासी, हर्षवर्धन अग्रवाल को उनके जनहित के कार्यों के लिए बधाई देता हूँ और अपना पूरा सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वस्त करता हूँ l के०जी०एम०यू० के उप-कुलपति प्रो० विनीत शर्मा ने मुख्य अतिथि अरविन्द शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विश्वविधालय में आकर बच्चों को जो प्रोत्साहित करने का कार्य किया है वह सराहनीय है l |
| प्रो० (डॉ०) राजेंद्र प्रसाद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गवर्नर आनंदीबेन पटेल का निर्देश है कि टी०बी० ग्रस्त बच्चों को संपन्न लोग अडॉप्ट करके पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं तथा समय-समय पर फ़ॉलोअप भी लेते रहे l 2015 में टी०बी० से मृत्यु दर एक लाख जनसंख्या पर 45 था जिस पर W.H.O. ने कहा है कि 2030 तक वो घटकर 3 या 4 के लेवल तक लाना है l प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि भारत यह लक्ष्य 2025 में पूरा कर लेगा l जिसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार संकल्प के साथ अच्छा काम कर रही है l |
| हर्ष वर्धन अग्रवाल, प्रबन्ध न्यासी, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन द्धारा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सलाहकार (प्रो०) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी के तत्वावधान में हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ पीडियाट्रिक्स में भर्ती क्षय रोगियों को पोषणक्षम पूरक आहार किट प्रति माह उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, जिसके तहत आज 35 बच्चों को किट का वितरण किया गया l अग्रवाल ने समाज के संपन्न महानुभावों से अनुरोध किया है कि, वे जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य शुभ अवसरों पर, पोषणक्षम पूरक आहार उपलब्ध कराकर जनहित के इस कार्य में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें l |
|
| इस अवसर पर प्रोफ़ेसर शैली अवस्थी, विभागाध्यक्ष, डिपार्टमेंट ऑफ़ पीडियाट्रिक्स, के०जी०एम०यू०, डॉ० तूलिका चन्द्रा, विभागाध्यक्ष, डिपार्टमेंट ऑफ़ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, के०जी०एम०यू०, डिपार्टमेंट ऑफ़ पीडियाट्रिक्स, के०जी०एम०यू०, लखनऊ के डॉक्टर्स, नर्स व हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के स्वयंसेवी उपस्थित रहे l |







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 434
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5992
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87463
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
यूरोलॉजिस्ट किसी ऐसे व्यक्ति के लिए ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं जो दर्दनाक किडनी की पथरी से पी
इस तरह की प्रतियोगिताएं जागरूकता ही नहीं, वरन अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्हों
अस्थमा एक सांस की बीमारी है जिसको हिंदी में दमा कहते है। इस बीमारी में फेफड़े में जाने वाले हवा के ट
यूएन बाल एजेंसी ने रेखांकित किया है कि वर्तमान में लगभग 50 कआरोड़ बच्चे, पहले ही अनेक तरह की गर्म हव
Maternal HDP, particularly eclampsia and severe pre-eclampsia, is associated with increased risks of
ये गिरोह अब तक भोले-भाले लोगों को किडनी ट्रांसप्लांट का झांसा देकर करोड़ों रूपये की ठगी कर चुके है। फ
आचार्य मनीष ने कहा, ''देश भर में हमारे सौ से अधिक शुद्धि क्लीनिक्स संचालित हैं। दिल्ली में सीजीएचएस
वैश्विक कैंसर डाटा के एक विश्लेषण के अनुसार, भारत में हर पांच में से तीन लोग कैंसर का पता चलने के बा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विशेष सावधानी बरती जाए। इसके लक्षण, उपचार और बचाव आदि के बारे में
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 10,183 की कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 1

COMMENTS