देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

वैक्सीनेशन और टेस्टिंग में प्रदेश अव्वल।

देश में सर्वाधिक 3.61 करोड़ नि:शुल्क वैक्सीन का लाभ देकर प्रदेश सरकार ने बनाया रिकॉर्ड। कोरोना काल में रिकॉर्ड 6.01 करोड़ सेंपल की कोविड जांच करने वाला प्रथम राज्य बना।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 09 2021 Updated: July 10 2021 00:35
0 36313
वैक्सीनेशन और टेस्टिंग में प्रदेश अव्वल। प्रतीकात्मक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश टीकाकरण और टेस्टिंग दोनों में देश में नंबर वन 1 हो गया है। टीकाकरण में तीन करोड़ 60 लाख से ज्यादा प्रदेशवासियों को कवर किया गया है। इसके अलावा पूरे कोरोनाकाल में छह करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच कराई गई है।  

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि पूरे देश में अब तक छह करोड़ सेंपल की जांच किसी भी प्रदेश में नहीं हुई है। गुरुवार को 2 करोड़ 52 लाख 568 सेंपल की जांच की गई और इस प्रकार प्रदेश में 6 करोड़ 01 लाख 1058 सेंपलों की जांच का आंकड़ा पहुंच गया। 

उन्होंने कहा कि इस वक्त कोरोना संक्रमण प्रदेश में अपने निचले स्तर पर है। सूबे में रोजाना 100 केस के आसपास आ रहे हैं लेकिन जांच की गति कम नहीं की गई है। रोजाना ढाई लाख के आसपास सेंपलों की जांच की जा रही है। 

अमित मोहन ने बताया कि इस वक्त प्रदेश के सिर्फ दो जनपदों में मामले दहाई में हैं। 41 जनपदों मे एक भी केस नहीं है। 32 जनपदों में इकाई में केस हैं। इसके बाद भी मुख्यमंत्री जी का साफ निर्देश है कि टेस्टिंग कम न की जाए।

उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के मामले में भी प्रदेश टाप पर चल रहा है। अब तक 3 करोड़ 5 लाख 40 हजार 558 प्रदेशवासियों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 55 लाख 32 हजार 965 लोगों को दोनों डोज़ लग चुकी है। इस प्रकार प्रदेश में 3 करोड़ 60 लाख 73 हजार 523 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इतनी अधिक मात्रा में वैक्सीनेशन देश के किसी भी राज्य में अभी तक नहीं हुआ है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लोहिया संस्थान में गर्भवती महिलाओं को बिना डोनर खून मिलना शुरू 

लोहिया संस्थान में गर्भवती महिलाओं को बिना डोनर खून मिलना शुरू 

हुज़ैफ़ा अबरार January 01 2022 34178

पहली जनवरी को पूरे दिन सभी जरूरतमंद मरीजों के लिए बिना डोनर खून उपलब्ध कराया जा रहा है। नए साल के स्

कोविड-19: चार लाख से कम हुआ कोरोना संक्रमण का आंकड़ा। 

कोविड-19: चार लाख से कम हुआ कोरोना संक्रमण का आंकड़ा। 

एस. के. राणा May 11 2021 30909

एक दिन में कोविड-19 के 3,66,161 मामले सामने आए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,26

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

हे.जा.स. February 13 2021 24785

प्रेडनिसोन, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के एक वर्ग के अंतर्गत आता है और इसका

कोविड तैयारी, चुनौतियाँ व प्रबंधन पर बाल संरक्षण इकाइयों को प्रशिक्षण।

कोविड तैयारी, चुनौतियाँ व प्रबंधन पर बाल संरक्षण इकाइयों को प्रशिक्षण।

हुज़ैफ़ा अबरार June 11 2021 40269

निदेशक महिला कल्याण मनोज राय ने इस मौके पर कहा कि "मंडलवार यह प्रशिक्षण हमारी तैयारी को और मजबूत करे

जिला नागरिक अस्पताल को मिला बेहोशी का डॉक्टर

जिला नागरिक अस्पताल को मिला बेहोशी का डॉक्टर

आरती तिवारी August 28 2022 31144

अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में बेहोशी का डॉक्टर बाहर से नहीं बुलाना पड़ेगा। नए मिले डॉक्टरों में जिला

इस पौधे की पत्तियां है कमाल, डायबिटीज को कंट्रोल करने में है सक्षम

इस पौधे की पत्तियां है कमाल, डायबिटीज को कंट्रोल करने में है सक्षम

आरती तिवारी October 02 2022 34918

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां है, जो डायबिटीज में असरदार साबित होती है। डब्ल्यूएचओ ने दुनिया में

ज़ीका से निपटने के लिये कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग पर ज़ोर।

ज़ीका से निपटने के लिये कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग पर ज़ोर।

हुज़ैफ़ा अबरार November 21 2021 19698

प्रदेश में अक्तूबर से अब तक जीका वायरस के कुल 146 मरीज मिल चुके हैं। पर, राहत की बात यह है कि इनमें

मेडिकल सेक्टर के लिए सेबी लाएगी आईपीओ

मेडिकल सेक्टर के लिए सेबी लाएगी आईपीओ

विशेष संवाददाता September 11 2022 79918

देश में मेडिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी अप्रमेय इंजीनियरिंग अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लेकर आ

उत्तर प्रदेश के 99 जिला और महिला अस्पतालों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा

उत्तर प्रदेश के 99 जिला और महिला अस्पतालों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा

अबुज़र शेख़ November 22 2022 23287

पीरामल फाउंडेशन की मदद से इस कमांड सेंटर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्थापित किए जाने

असुरक्षित अबॉर्शन से रोजाना होती है 8 मौतें: रिपोर्ट

असुरक्षित अबॉर्शन से रोजाना होती है 8 मौतें: रिपोर्ट

एस. के. राणा September 30 2022 31780

महिलाओं को प्रजनन की स्वायत्ता और गर्भपात का अधिकार देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को परिवार स्वास

Login Panel