देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अटल स्वास्थ्य मेले में मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया

पंडित अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले सदर में अटल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अटल स्वास्थ्य मेले एवं स्वास्थ्य संगोष्ठी का का उद्घाटन किया। मेले में मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया और 1000 से अधिक लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच हुई।

रंजीव ठाकुर
August 11 2022 Updated: August 12 2022 02:54
0 34373
अटल स्वास्थ्य मेले में मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया पंडित अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले स्वास्थ्य मेला

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अटल स्वास्थ्य मेले का का उद्घाटन किया। मेले में 1000 से अधिक लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच हुई और मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया। 

 

पंडित अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले सदर में अटल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अटल स्वास्थ्य मेले एवं स्वास्थ्य संगोष्ठी का का उद्घाटन किया। मेले में मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया और 1000 से अधिक लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच हुई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी के विचार हमेशा हम लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे तथा अटल जी के बताए हुए रास्तों को हम सभी को चलना चाहिए तथा राजनीति में इमानदारी बरतनी चाहिए। 

डॉ हिमांशु गुप्ता, हृदय रोग विशषज्ञ, मेदांता अस्पताल ने कहा कि यदि परिवार में माता-पिता, भाई, चाचा या दादा-दादी को 60 वर्ष की आयु से पहले दिल की बीमारी हुई है, तो आपको भी इस बीमारी से जल्दी पीडि़त होने की आशंका लगभग 10 गुना अधिक होती है। पुरुष के लिए 45 वर्ष से ज्यादा और महिलाओं के लिए 55 वर्ष से अधिक उम्र होने पर दिल का दौरा पड़ने की संभावना अधिक होती है। व्यस्त जीवन शैली के कारण, अनियमित आहार, जंक फूड खाना या अधिक मसालेदार भोजन दिल के दौरे का कारण बनता है।

 

डा. धर्मेन्द्र सिंह (डॉयरेक्टर-अस्थि रोग विभाग, मेदान्ता) ने बताया कि किसी व्यक्ति में ज्यादा वजन होना गठिया रोग की शुरुआत होने के जोखिम के प्रमुख कारकों में से एक है। हमारे जोड़ों में एक निश्चित सीमा तक वजन उठाने की क्षमता है। शरीर का हर एक किलो अतिरिक्त वजन घुटनों पर चार गुना दबाव डालता है। अधिकतर भारतीय मरीज डॉक्टर के पास इलाज के लिए तब पहुंचते हैं जब दर्द हद से बढ़ जाता है। ऐसे में जोड़ों को बदलना (जॉइंट रिप्लेसमेंट) ही एकमात्र  उपाय होता है।

 

मेदान्ता के इंटरनल मेंडिसिन विभाग की हेड डॉ रुचिता शर्मा ने बताया कि मंकीपॉक्स एक जूनोटिक वायरस है। यानी यह वायरस जानवरों से ही इंसानों में फैला है। यह पाया गया है कि मंकीपॉक्स वायरस का ट्रांसमिशन बहुत तेज नहीं है। ये वायरस आम लोगों को चपेट में नहीं ले रहा है। बुजुर्गों को कोरोना वायरस की तरह इस खतरे को लेकर घबराने की जरूरत भी नहीं है। देश के ज्यादातर बुजुर्गों को पहले से स्मॉलपॉक्स की वैक्सीन लगी होने के चलते उन पर इसका खतरा न के बराबर है।

 

स्वास्थ्य मेले में मेदांता अस्पताल के सहयोग से बीएमडी (हड्डियों की जांच), ईसीजी (हृदय की जांच), पीएफटी (फेफड़ों की जांच), एक्स रे, बीपी, शुगर की जांच, बीएमआई आदि स्वास्थ्य जांच की गई। इस अवसर पर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सदर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिल ग्रोवर, छावनी परिषद की पूर्व सभासद डॉक्टर रंजीता शर्मा, भारतीय आदर्श योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सहजता देती है मनुष्य को भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक एवं और सामाजिक रोगों से मुक्ति

सहजता देती है मनुष्य को भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक एवं और सामाजिक रोगों से मुक्ति

लेख विभाग April 07 2022 41363

व्यक्ति शारीरिक दृष्टि से ही रोगी नहीं होता, अपितु वह भावनात्मक, मानसिक एवं सामाजिक रोगी भी हो सकता

Thalassemia ग्रसित बच्चों के लिए दिल्ली एम्स में निःशुल्क MRI camp का आयोजन।

Thalassemia ग्रसित बच्चों के लिए दिल्ली एम्स में निःशुल्क MRI camp का आयोजन।

हुज़ैफ़ा अबरार March 20 2021 38981

Thalassemia ग्रसित बच्चों के लिएAIIMS हॉस्पिटल दिल्ली के सहयोग से मुफ्त MRI T2 star टेस्ट कैम्प का आ

प्रदेश के शून्य एक्टिव केस वाले बीस ज़िलों में से 13 जिलों में मिले कोरोना संक्रमित, 258 नए कोरोना मरीज मिले 

प्रदेश के शून्य एक्टिव केस वाले बीस ज़िलों में से 13 जिलों में मिले कोरोना संक्रमित, 258 नए कोरोना मरीज मिले 

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2022 25489

प्रदेश में सोमवार को 258 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें सर्वाधिक 58 संक्रमित गौतमबुद्धनगर में मिले ह

कानपुर में फिर बढ़े ज़ीका संक्रमित मरीज़।

कानपुर में फिर बढ़े ज़ीका संक्रमित मरीज़।

हे.जा.स. October 31 2021 26498

पॉजिटिव पाए गए मरीज जिन इलाके में गए हैं, वहां के बारे में भी जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है।

मॉनसून में  इन सब्जियों से करें तौबा-तौबा, रहेंगे स्वस्थ

मॉनसून में इन सब्जियों से करें तौबा-तौबा, रहेंगे स्वस्थ

लेख विभाग June 30 2023 26481

अगर आप इन सब्जियों का इस्तेमाल करते है तो हो जाइए सावधान, जी हां ऐसे में अगर आपको मॉनसून में स्वस्थ

गोरखपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई चिंता

आरती तिवारी September 11 2022 26435

गोरखपुर में रहस्यमयी वायरल फीवर का कहर है। इसकी चपेट में सबसे ज्यादा 10 साल से कम उम्र के बच्चे आ र

जल शक्ति मंत्री ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता March 25 2023 25839

अस्पताल (hospital) की सराहना करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने यह भी कहा कि यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्

अमेरिका में वैक्सीन की पहली खुराक के बाद रिपब्लिकन सांसद हुए कोरोना संक्रमित।

अमेरिका में वैक्सीन की पहली खुराक के बाद रिपब्लिकन सांसद हुए कोरोना संक्रमित।

हे.जा.स. January 06 2021 24287

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद केव‍िन ब्रैडी को फाइजर कंपनी के COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गयी। उसक

कोरोना का साया, सिविल अस्पताल में शुरू हुई आरटीपीसीआर जांच

कोरोना का साया, सिविल अस्पताल में शुरू हुई आरटीपीसीआर जांच

आरती तिवारी April 24 2023 27684

यूपी में कोरोना से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार अब तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में 567 न

मोटापा: स्थायी वजन घटाने के संयम रखना ज़रूरी - डॉ. रंगवाला

मोटापा: स्थायी वजन घटाने के संयम रखना ज़रूरी - डॉ. रंगवाला

लेख विभाग March 05 2022 27938

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-4) के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में, मोटे लोगों की संख्या द

Login Panel