देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

स्कैन और शेयर कार्यप्रणाली से एबीडीएम के तहत हजारों रोगियों को मिल रहा लाभ: डॉ. आर.एस. शर्मा

इस स्कैन और शेयर कार्यप्रणाली के माध्यम से ओपीडी पंजीकरण को सहज, सुगम और सटीक बनाया गया है। साथ ही, इस प्रक्रिया ने रोगी को लंबी कतारों में खड़े हुए बिना अपना पंजीकरण करने को लेकर भी सशक्त बनाया है।

विशेष संवाददाता
December 22 2022 Updated: December 22 2022 01:54
0 28931
स्कैन और शेयर कार्यप्रणाली से एबीडीएम के तहत हजारों रोगियों को मिल रहा लाभ: डॉ. आर.एस. शर्मा प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) अपनी प्रमुख योजना के तहत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) स्कैन (scan) और शेयर (share) कार्यप्रणाली के माध्यम से रोगियों के लिए त्वरित ओपीडी पंजीकरण सेवा प्रदान करता है। अक्टूबर, 2022 में नई दिल्ली स्थित एक अस्पताल में इस सेवा को प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया था। अब इसे भारत के 18 राज्यों में 200 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों में अपनाया गया है। 


इसकी शुरुआत के बाद 75 दिनों की अवधि में स्कैन और शेयर (साझा) सेवा ने 1 लाख से अधिक रोगियों को ओपीडी परामर्श ( OPD consultations) के लिए तत्काल पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है। इससे उनका समय बचने के साथ ओपीडी पंजीकरण में आसानी हुई है। कर्नाटक (Karnataka), दिल्ली (Delhi), उत्तर प्रदेश (, Uttar Pradesh) उन प्रमुख राज्यों में से हैं, जो रोगियों को बेहतर सेवा वितरण प्रदान करने के लिए इस सुविधा का उपयोग कर रहे हैं।


यह सेवा रोगियों को अपनी पसंद के किसी भी स्वास्थ्य एप्लीकेशन (जैसे कि ABHA app, Aarogya Setu app, Ekacare, Drifcase, Bajaj Health, Paytm) का उपयोग करके इसमें भागीदार अस्पताल/स्वास्थ्य सुविधा के यूनिक क्यूआर कोड को केवल स्कैन करने और अपनी एबीएचए प्रोफाइल साझा करने की अनुमति देती है। अपने एचबीएचए (Ayushman Bharat Health Account) से रोगी का नाम, अभिभावक का नाम, आयु, लिंग, पता, मोबाइल नंबर आदि जैसे जनसांख्यिकीय विवरण सीधे अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) के साथ साझा किया जाता है, इसके बाद डिजिटल पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होती है। इसके बाद रोगी अपने आउट पेशेंट पर्ची को इकट्ठा करने और डॉक्टर से मिलने के लिए काउंटर पर जा सकता है।


एनएचए के सीईओ डॉ. आर.एस. शर्मा ने इस सेवा के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “एबीडीएम के तहत हम अंतर-परिचालनीयता का निर्माण कर रहे हैं और स्वास्थ्य देखभाल वितरण (healthcare delivery) प्रक्रियाओं में सुगमता को बढ़ावा दे रहे हैं। स्कैन और शेयर कार्यप्रणाली एक ऐसी विशेषता है, जो भारत में दैनिक आधार पर हजारों रोगियों (patients) की सहायता कर रही है। हमारी टीम इस त्वरित पंजीकरण सेवा को लागू करने के लिए पूरे देश के विभिन्न अस्पतालों के साथ मिलकर काम कर रही है। स्वास्थ्य केंद्रों में हिस्सा लेने के लिए उपयोगकर्ता के चयनित एप्लिकेशन और एचएमआई के बीच सरल अंतर-परिचालनीयता के जरिए दोनों यानी अस्पतालों (hospitals) और रोगियों को लाभान्वित करने में सक्षम हैं।”


इस स्कैन और शेयर कार्यप्रणाली के माध्यम से ओपीडी पंजीकरण (OPD registration) को सहज, सुगम और सटीक बनाया गया है। साथ ही, इस प्रक्रिया ने रोगी को लंबी कतारों में खड़े हुए बिना अपना पंजीकरण करने को लेकर भी सशक्त बनाया है। यह न केवल रोगियों को तत्काल और वास्तविक लाभ प्रदान करता है, बल्कि उन्हें अपनी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए डिजिटल समाधान (digital solutions) स्वीकार करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।


एबीडीएम पब्लिक डैशबोर्ड- https://dashboard.abdm.gov.in/abdm/ पर ‘हेल्थ फैसिलिटी टोकन जेनरेटेड’ टैब के तहत स्कैन और शेयर सेवा के माध्यम से ओपीडी टोकन जेनरेशन के बारे में अपडेट उपलब्ध हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए चाय है लाभदायक, स्टडी में हुआ खुलासा

टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए चाय है लाभदायक, स्टडी में हुआ खुलासा

विशेष संवाददाता September 20 2022 27093

शोधकर्ताओं ने बताया कि चाय पीने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। निष्कर्ष में वैज्ञानिकों ने

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की  प्रोविजनल  आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

श्वेता सिंह September 13 2022 36237

आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएंगी। एनएचएम यूपी की परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक

कोरोना जाँच में नाक से सैंपल लेने के बजाय मुंह से सैम्पल लेना  होगा ज्यादा कारगर

कोरोना जाँच में नाक से सैंपल लेने के बजाय मुंह से सैम्पल लेना होगा ज्यादा कारगर

एस. के. राणा January 17 2022 22688

कुछ अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि नाक से सैंपल (स्वैब) लेने की बजाय मुंह से स्वैब (सलाइवा: लार

मुंबईकरों को स्वास्थ्य की सौगात

मुंबईकरों को स्वास्थ्य की सौगात

विशेष संवाददाता November 19 2022 26461

सीएम शिंदे मुंबई भर में 51 स्वास्थ्य क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। इन क्लीनिकों में एक डॉक्टर एक नर्स

पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 2,424 नए मामले सामने आये

पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 2,424 नए मामले सामने आये

एस. के. राणा October 10 2022 32615

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में 15 लोगों की मौत कोरोना के चलते हो गई जिसमें केरल के 12 लोग

मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन को दिया गया प्रीविलेज कार्ड 

मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन को दिया गया प्रीविलेज कार्ड 

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2022 40600

मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन क्लब सेकेंड इनिंग के मैंमर्स को प्रीविलेज कार्ड दि

महिलाओं व नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : ब्रजेश पाठक

महिलाओं व नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार September 03 2026 763

मातृ एवं नवजात मृत्यु को रोकना केवल स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार का लक्ष्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे

कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 4,03,738 नए मामले आए सामने, 4,092 और मरीजों की मौत

कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 4,03,738 नए मामले आए सामने, 4,092 और मरीजों की मौत

एस. के. राणा May 10 2021 26112

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार बढ़कर 37,36,648 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.7

देश में पहली बार हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई, अनुवादित पुस्तकों का विमोचन करेंगे अमित शाह

देश में पहली बार हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई, अनुवादित पुस्तकों का विमोचन करेंगे अमित शाह

विशेष संवाददाता October 12 2022 34860

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में इसे लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मौक

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग,डॉक्टर ने जिला अस्पताल का लिया जायजा

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग,डॉक्टर ने जिला अस्पताल का लिया जायजा

विशेष संवाददाता February 03 2023 31461

नोडल अधिकारी डॉक्टर आदर्श विश्नोई ने बताया कि उनके साथ डॉ. अमिता मालाकार ने कायाकल्प के मानकों के आ

Login Panel