देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू ने शुरू की पोस्ट कोविड क्लीनिक। 

वर्तमान में पोस्ट कोविड मरीजों को कई जगह भटकना पड़ रहा है। मरीजों को उचित इलाज मिल सके, इसका संयुक्त प्रयास केजीएमयू द्वारा किया जा रहा है।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 07 2021 Updated: July 07 2021 01:59
0 31400
रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू ने शुरू की पोस्ट कोविड क्लीनिक।  मुख्य अतिथि प्रो. एस.एन. शंखवार, डा. सूर्यकांत और पोस्ट कोविड क्लीनिक के सहयोगी डॉक्टर।

लखनऊ। कोविड की दूसरी लहर ने अपने पीछे बहुत से पोस्ट कोविड सिन्ड्रोम पीड़ित मरीज छोड़ें हैं। इन मरीजों में सांस फूलना, खांसी आना, थकान, कमजोरी, नींद न आना, शरीर दर्द, सिर दर्द, धड़कन तेज होना, याददाश्त कमजोर होना आदि समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे लोगों की मदद को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग आगे आया है । 
 
रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डा. सूर्यकांत के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि प्रो. एस.एन. शंखवार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक-केजीएमयू ने मंगलवार को विभाग में विशेष पोस्ट कोविड क्लीनिक का शुभारम्भ किया। प्रो. सूर्यकान्त ने बताया कि वर्तमान में पोस्ट कोविड मरीजों को कई जगह भटकना पड़ रहा है। मरीजों को उचित इलाज मिल सके, इसका संयुक्त प्रयास केजीएमयू द्वारा किया जा रहा है। 

विशेष पोस्ट कोविड क्लीनिक हर मंगलवार को प्रातः नौ से 12 बजे तक रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की ओपीडी में संचालित होगी। क्लीनिक से गरीब एवं वंचित मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। विभाग के 10 चिकित्सक प्रत्येक मंगलवार को बारी - बारी से रोगियों का निदान करेंगे।

क्लीनिक में अधिकतर रोगियों की समस्याओं का निदान हो सकेगा व अगर मानसिक, न्यूरो, आंख, नाक या अन्य अंगों की समस्याएं हैं तो उनको सम्बंधित विभागों में संदर्भित किया जायेगा। 

आईएमए - एमएस के वाइस चेयरमैन डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि अभी यह ओपीडी हर मंगलवार को संचालित होगी, जिसके लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लिया जा सकता है या सीधे भी ओपीडी में आकर अपनी समस्या बताकर समाधान पा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन केजीएमयू की वेबसाइट www.ors.gov.in पर कराया जा सकता है। इसके अलावा फोन नम्बर- 0522- 2258880 की मदद से भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

आज पहले मंगलवार को वरिष्ठ चिकित्सक डा. सूर्यकान्त, डा. ज्योति बाजपेयी एवं डा. अंकित कटियार तथा जूनियर चिकित्सक डा. रिचा त्यागी, डा. यश, डा. अंकित, डा. सपना, डा. नवीन, डा. नन्दिनी, डा. गौरव, डा. राजकुमार, डा. ऐन मेरी, डा. अमित, डा. संदीप, डा. नागेन्द्र ने सभी पोस्ट कोविड रोगियों की जांच एवं उपचार में भाग लिया। 

डा. सूर्यकान्त ने बताया कि पहले ही दिन पोस्ट कोविड समस्यायों के 19 रोगी आये जिनका कोविड अनुशासनात्मक व्यवहार का पूर्णतः पालन करते हुए उपचार किया गया। इनमें से अधिकतर रोगियों को खांसी, सांस फूलना, थकान, कमजोरी, नींद न आना व याददाश्त कम होने की समस्या थी । वृद्ध रोगियों को नींद की समस्या अधिक थी। अतः उन्हें वृद्धावस्था मानसिक विभाग में संदर्भिति कर दिया गया।

डा. शंखवार ने रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के सभी चिकित्सकों एवं हेल्थ वर्कर्स को बधाई एवं शुभकामनायें दी और कहा कि यह क्लीनिक केजीएमयू में आने वाले रोगियों के लिए वरदान साबित होगी। ज्ञात रहे कि केजीएमयू के कुलपति ने हाल ही में सप्ताह में एक दिन पोस्ट कोविड क्लीनिक प्रारम्भ करने के लिए कहा था और उन्होनें भी अपनी शुभकामनाएं विभाग को प्रदान की है ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नींबू से हटाये चेहरे के दाग धब्बे।

नींबू से हटाये चेहरे के दाग धब्बे।

सौंदर्या राय December 03 2021 49683

लेमन जूस में अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड होता है जो मिलेनिन पिगमेंट को कम कर एक या दो महीने में इन धब्बों

एकॉर्ड हॉस्पिटल एक बार फिर से आया चर्चा में, डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप

एकॉर्ड हॉस्पिटल एक बार फिर से आया चर्चा में, डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप

admin June 05 2023 36570

एकॉर्ड हॉस्पिटल एक बार फिर से चर्चाओं में है। इस बार अस्पताल के चार डॉक्टरों पर एक मरीज के इलाज में

जिलाधिकारी ने फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए सभी से दवा खाने की अपील की 

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2023 30836

दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को फाइलेरिया की दवा नह

कोविड़रोधी टीका: पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर के टीके को अमेरिका ने दी मंजूरी।

कोविड़रोधी टीका: पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर के टीके को अमेरिका ने दी मंजूरी।

हे.जा.स. October 28 2021 46058

फाइजर के टीके से बच्चों में किसी खास तरह के खतरे की आशंका नहीं है और खुराक की मात्रा बढ़ाए जाने पर भ

देश का पहला 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस

देश का पहला 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस

विशेष संवाददाता October 04 2022 29915

ये ऐसी एम्बुलेंस है जो मरीज के पहुंचने से पहले उसकी सारी अहम जानकारियां रियल टाइम में अस्पताल को डिज

फेफड़ों को अपनी सेहत का केंद्र बनाएं।

फेफड़ों को अपनी सेहत का केंद्र बनाएं।

लेख विभाग January 12 2021 32943

डॉ. बीपी सिंह एमबीबीएस एमडी चेस्ट, डायरेक्टर मिडलैंड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने कहा भारत में सीओपी

कोविड-19 की पहली लहर में भारत में एंटीबायोटिक का दुरुपयोग बढ़ा: अध्ययन

कोविड-19 की पहली लहर में भारत में एंटीबायोटिक का दुरुपयोग बढ़ा: अध्ययन

हे.जा.स. July 03 2021 35239

भारत में कोविड-19 के चरम पर होने यानी जून 2020 से सितंबर 2020 के दौरान वयस्कों को दी गयी एंटीबायोटिक

केजीएमयू में मनाया गया वार्षिक रिसर्च शोकेश, ये हुए सम्मानित

केजीएमयू में मनाया गया वार्षिक रिसर्च शोकेश, ये हुए सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार November 11 2022 32814

समारोह में पद्म भूषण प्रो. के. श्रीनाथ रेडडी का प्रो देवेंद्र गुप्ता रिसर्च ओरेशन अवार्ड के अंतर्गत

अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं तो ये 7 तरह के रेस्ट करेंगे जादुई असर

अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं तो ये 7 तरह के रेस्ट करेंगे जादुई असर

श्वेता सिंह October 22 2022 34427

शारीरिक स्वास्थ्य के साथ आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होना बहुत जरूरी है। अगर आपका दिमाग स्वस्थ हो

मेदांता लखनऊ में शुरू हुआ स्ट्रोक क्लिनिक। 

रंजीव ठाकुर July 24 2021 56654

डॉ ऋत्विज बिहार, एसोसिएट डायरेक्टर न्यूरोलॉजी ने स्ट्रोक के बारे में बताया की भारत में स्ट्रोक का बो

Login Panel