देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

लेख

चुंबन से भी यौन रोग गोनोरिया का खतरा

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में 2,000 से ज्यादा लोगों के बीच हुई एक स्टडी में पता चला कि चुंबन के कारण लोगों में गले का गोनोरिया फैल रहा है। शोधकर्ताओं ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि बिना प्राइवेट पार्ट्स के संपर्क में आए भी गोनोरिया संक्रमित हो सकता है।  

हे.जा.स.
October 06 2022 Updated: October 06 2022 22:12
0 109332
चुंबन से भी यौन रोग गोनोरिया का खतरा प्रतीकात्मक चित्र

मेलबर्न सेक्सुअल हेल्थसेंटर (MSHC) ने 2,000 से ज्यादा पुरुषों पर एक शोध किया है। मेलबर्न में हुए इस अध्ययन में पता चला है कि होंठों के मिलने से भी यौन रोग गोनोरिया हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के मेलबर्न (Melbourne) शहर में 2,000 से ज्यादा लोगों के बीच हुई एक स्टडी में पता चला कि चुंबन के कारण लोगों में गले का गोनोरिया फैल रहा है। शोधकर्ताओं ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि बिना प्राइवेट पार्ट्स के संपर्क में आए भी गोनोरिया (gonorrhea) संक्रमित हो सकता है।

 

शोधकर्ता एसोसिएट प्रोफेसर एरिक चाओ (Eric Chao) ने मीडिया को बताया, "पिछले सौ साल से हम जो मानते आए हैं, इस नतीजे ने वह समझ बदल दी है। पारंपरिक रूप से हम मानते रहे हैं कि गोनोरिया मुख्यता यौनांगों (sexual contact) के संपर्क से ही फैलता है लेकिन नए आंकड़े दिखाते हैं कि गले में भी बहुत सारे संक्रमण हो रहे हैं।”

 

कैसे हुआ अध्ययन?

इसी साल मार्च में एक अध्ययन के बाद एमएसएचसी ने पाया था कि मेलबर्न के कुछ इलाकों में गोनोरिया के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही थी। यह वृद्धि पिछले एक दशक में हुई थी। शोध ने कहा, "गे (gay) , बाइसेक्सुअल (bisexual) और अन्य पुरुषों से यौन (sex) संबंध बनाने वाले पुरुषों में गोनोरिया का असर असामान्य रूप से ज्यादा है लेकिन विपरीत लिंगी पार्टनर से संबंध बनाने वालों में भी गोनोरिया में वृद्धि हुई।”

 

इस शोध में पता चला कि 2010 से 2019 के बीच ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया (Victoria) राज्य में गोनोरिया पीड़ित महिलाओं की संख्या 291 से बढ़कर 1,673 सालाना हो गई थी। 475 प्रतिशत की यह वृद्धि खतरे की घंटी थी।

 

रोग की सूचना देने वालों की संख्या और जीनोम सीक्वेंसिंग (genome sequencing) को मिलाकर जब विश्लेषण किया गया तो पता चला  कि विपरीतलिंगी यौन संबंध बनाने वाले और समलैंगिक (transgender) यौन संबंध बनाने वालों में गोनोरिया होने का अंतर तेजी से कम हो रहा था।

 

चुंबन का प्रभाव

प्रोफेसर एरिक चाओ बताते हैं कि संक्रमण के संभावित रास्तों की खोज शुरू हुई तो पता चला कि चुंबन एक बड़ा कारक है जिससे गले का गोनोरिया हो रहा था। वह बताते हैं कि अक्सर गले के गोनोरिया के कोई लक्षण नहीं होते इसलिए इसका एक व्यक्ति से दूसरे में संक्रमण हो जाना आसान है क्योंकि इसका पता ही नहीं चलता।

 

प्रोफेसर चाओ कहते हैं, "जब यौनांगों में संक्रमण होता है तब लक्षण ज्यादा स्पष्ट होते हैं जैसे कि सूजन, खुजली या रक्त बहना आदि। ”चाओ कहते हैं कि समलैंगिक या बाइसेक्सुअल पुरुष या अन्य पुरुषों से यौन संबंध बनाने वालों में गोनोरिया होने का खतरा सबसे ज्यादा पाया गया लेकिन विपरीतलिंग से यौन संबंध बनाने वाले पुरुषों और स्त्रियों में भी गोनोरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

 

चाओ कहते हैं, "पूरे देश में ये मामले बढ़ रहे हैं। यह चिंता की बात है क्योंकि हम जानते हैं कि गोनोरिया पर एंटीबायोटिक (antibiotics) असर नहीं करती, इसलिए इस संक्रमण को ठीक करना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। संक्रमण कैसे फैल रहा है इसकी बेहतर समझ की जरूरत है ताकि सोच सकें कि आगे क्या करना चाहिए और किस तरह की खोज इस संक्रमण को रोकने में कारगर हो सकती है। प्रोफेसर चाओ कहते हैं, कि एक से ज्यादा लोगों से यौन संबंध बनाने वाले हर व्यक्ति को नियमित रूप से यौन रोगों की जांच करानी चाहिए।

 

लेखक- विवेक कुमार

 

 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जानिये अस्थमा से जुड़ी भ्रांतियाँ और उनके उपाय|

जानिये अस्थमा से जुड़ी भ्रांतियाँ और उनके उपाय|

लेख विभाग May 08 2021 37171

धूल, ठंड, पराग, पालतू पशुओं के रोम, वायु में मौजूद वायरस के अलावा भावनात्मक बेचैनी भी अस्थमा अटैक का

देश में कोविड-19 के 43,733 नए मामले।

देश में कोविड-19 के 43,733 नए मामले।

एस. के. राणा July 07 2021 30087

देश में 930 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,04,211 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

आरती तिवारी September 16 2022 36791

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के कोईलवर के इकलौती मानसिक आस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान डिप्टी

लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम 

लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम 

विशेष संवाददाता April 04 2022 33562

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों क

एम्स में विभिन्न पदों के लिए निकाली गई 9 वैकेंसीज, शीघ्र करे आवेदन

एम्स में विभिन्न पदों के लिए निकाली गई 9 वैकेंसीज, शीघ्र करे आवेदन

हे.जा.स. May 01 2022 27970

ये वैकेंसीज विभिन्न पदों के लिए निकाली गई हैं जिनमें जूनियर कंसल्टेंट एपिडेमियोलॉजी, रिसर्च ऑफिसर, ड

मेदांता अस्पताल ने की ओ-आर्म स्पाइन सुइट की शुरुआत

मेदांता अस्पताल ने की ओ-आर्म स्पाइन सुइट की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 5565

मेडिकल डायरेक्टर एवं यूरोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि ओ-आर्म

कोरोना तीसरी लहर की निगरानी में नए म्यूटेंट पर ध्यान केन्द्रित - राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र।

कोरोना तीसरी लहर की निगरानी में नए म्यूटेंट पर ध्यान केन्द्रित - राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र।

हे.जा.स. August 12 2021 25865

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ने बताया कि कोरोना तीसरी लहर की निगरानी बारीकी से की जा रही है और साथ

सर्दियों में नहाने के लिए बहुत गर्म पानी और साबुन का ज़्यादा प्रयोग मत करें: डॉ.अभिनव

एस. के. राणा January 20 2026 5915

आजकल सोशल मीडिया के दौर में लोग यु ट्यूब फेसबुक आदि देखकर अधूरी जानकारी प्राप्त करते हैं और अक्सर ऐस

दुनियाभर में मनाया जा रहा है ज़ूनोसिस-डे

दुनियाभर में मनाया जा रहा है ज़ूनोसिस-डे

आरती तिवारी July 06 2023 61425

पशुजन्य रोग एक वैश्विक स्तर की गंभीर बीमारी है जिसमें एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में संक्रमण फैलने

लैक्टोज इंटॉलरेंस: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएं

लैक्टोज इंटॉलरेंस: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएं

लेख विभाग July 12 2022 39153

लैक्टोज इंटॉलरेंस के पाचन संबंधी लक्षण लैक्टोज मालएब्सॉर्प्शन के कारण होते हैं। लैक्टोज मालएब्सॉर्प्

Login Panel