देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में  फिर बढ़े कोविड-19 के  मामले। 

मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,09,73,260 हो गई है । वहीं, संक्रमितों में मृत्युदर 1.40 प्रतिशत है।

0 29416
देश में  फिर बढ़े कोविड-19 के  मामले।  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली।भारत में शनिवार को कोविड-19 के 24,882 नए मामले सामने आए। यह आंकड़ा इस वर्ष एक दिन में सामने आए मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,13,33,728 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों की संख्या गत 83 दिन में सबसे अधिक है। इससे पहले 20 दिसंबर को 26,624 लोगों के 24 घंटे में संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 140 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक देश में इस महामारी से 1,58,446 लोगों की जान जा चुकी है।

आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय 2,02,022 मरीज उपचाराधीन हैं जो कुल संक्रमितों का 1.74 प्रतिशत है। वहीं, नए मामलों में बढ़ोतरी की वजह से मरीजों के ठीक होने की दर में भी गिरावट आई है और यह 96.82 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,09,73,260 हो गई है । वहीं, संक्रमितों में मृत्युदर 1.40 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 22,58,39,273 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 8,40,645 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई थी

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रूखे हाथों को मुलायम बनाएगी ये होममेड ग्लिसरीन क्रीम

रूखे हाथों को मुलायम बनाएगी ये होममेड ग्लिसरीन क्रीम

श्वेता सिंह September 02 2022 38085

रोजाना इस क्रीम का इस्तेमाल करने से आपके हाथ हवा से मॉइश्चर को अवशोषित  करने लगते हैं। मॉइश्चर अवशोष

धूम्रपान छोड़ने से 40 तरह के कैंसर और 25 अन्य गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है: डॉ सूर्यकान्त

धूम्रपान छोड़ने से 40 तरह के कैंसर और 25 अन्य गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है: डॉ सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार March 09 2022 28950

धूम्रपान करने वालों के फेफड़ों तक तो करीब 30 फीसद ही धुँआ पहुँचता है बाकी बाहर निकलने वाला करीब 70 फी

देश में मातृ मृत्यु दर में आई भारी कमी

देश में मातृ मृत्यु दर में आई भारी कमी

एस. के. राणा December 01 2022 29637

गृह मंत्रालय के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रजनन के दौरान होने वाली मौतों में काफी गिरा

अस्थमा को समझे, लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

अस्थमा को समझे, लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

लेख विभाग May 03 2022 26439

अस्थमा एक सांस की बीमारी है जिसको हिंदी में दमा कहते है। इस बीमारी में फेफड़े में जाने वाले हवा के ट

ड्यूटी से गैरहाजिर और मरीजों की अनदेखी करने वाले 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 पर कार्रवाई

ड्यूटी से गैरहाजिर और मरीजों की अनदेखी करने वाले 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 पर कार्रवाई

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2026 1302

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर कार्रवाई- स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित र

चीन में एक साल के बच्चे के दिमाग में पल रहा था भ्रूण

चीन में एक साल के बच्चे के दिमाग में पल रहा था भ्रूण

हे.जा.स. March 11 2023 22585

चीन में डॉक्टरों ने एक साल के बच्चे के दिमाग में जुड़वां बच्चे की खोज की। डॉक्टरों ने सर्जरी कर भ्रू

4820 लोगों ने उठाया मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का लाभ

4820 लोगों ने उठाया मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का लाभ

रंजीव ठाकुर August 29 2022 35986

रविवार को जिले के सभी ग्रामीण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य म

डायबिटिक फुट: रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया ने किया वृहद आयोजन

डायबिटिक फुट: रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया ने किया वृहद आयोजन

रंजीव ठाकुर July 29 2022 30525

रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया उत्तर प्रदेश शाखा ने प्रदेश के 100 स्थानों पर एक साथ

डॉक्टरों के व्यवहार से शर्मसार हुई मानवता

डॉक्टरों के व्यवहार से शर्मसार हुई मानवता

आरती तिवारी July 03 2023 26855

भपटियाही थाना क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत से लोगों के द्वारा अस्पताल पहुचाएं एक विक्षिप्त म

सहारा हॉस्पिटल में बंद आहार नाल की सर्जरी करके मरीज़ को दिया नया जीवन।

सहारा हॉस्पिटल में बंद आहार नाल की सर्जरी करके मरीज़ को दिया नया जीवन।

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2021 75606

सहारा हॉस्पिटल के डाक्टरों ने गत पांच साल से आहार नाल बन्द होने से परेशान मरीज की सफलतापूर्वक सर्जरी

Login Panel