देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

अनचाहे बालों को हटाने के उपाय।

शरीर से बालों को हटाने के कई ऊपाय हैं। कई लोग इसके लिए थ्रेडिंग का सहारा भी लेते हैं लेकिन इसमें आपको दर्द तो होता ही है इसके साइड इफेक्ट भी हो जाते हैं।

लेख विभाग
September 01 2021 Updated: April 29 2022 05:16
0 48797
अनचाहे बालों को हटाने के उपाय। प्रतीकात्मक

- डॉ संजीव कुमार सिंह 
बी. ए. एम. एस. 

हमारे शरीर में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तरीके से बालों का फैलाव हुआ है। कई बार ये बाल अनचाहे स्थानों पर भी उग आते हैं या कई स्थानों पर कुछ ज्यादा ही घने हो जाते हैं। इसके अलावा कई लोगों बालों से इरिटेट भी होते हैं। इसलिए लोग अपने शरीर से बालों को हटाना चाहते हैं। 

शरीर से बालों को हटाने के कई ऊपाय हैं। कई लोग इसके लिए थ्रेडिंग का सहारा भी लेते हैं लेकिन इसमें आपको दर्द तो होता ही है इसके साइड इफेक्ट भी हो जाते हैं। इसके अलावा आपको हर महीने थ्रेडिंग का खर्चा भी उठाना पड़ता है। यदि आप अपने शरीर से बालों को हटाना चाहते हैं तो इसके लिए निम्नलिखित घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

हल्दी
हल्‍दी एक ऐसा बेहतरीन एंटीसेप्टिक है जिसका इस्तेमाल हम अपने दिनचर्या में नियमित रूप से करते हैं। इसकी सहायता से अप अपने अनचाहे बालों को भी दूर कर सकते हैं। इसे लगाने से चेहरे पर बाल नही उगते और त्‍वचा की रंगत भी निखरती है। रोज पांच से दस मिनट हल्दी का लेप लगाएं।

बेसन
इसको शरीर के बाल हटाने में इस्‍तेमाल करने के लिए थोड़े से बेसन में एक चुटकी हल्दी और पानी मिलाकर पैक बनाकर लगाएं और सूखने पर पानी से धो लें। इस पैक को आप रोज अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो थोड़ी सी हल्दी (लगभग एक चुटकी) और बेसन के मिश्रण में थोड़ा सरसों तेल मिलाकर इसका पेस्ट बनाएँ। अब आप इसको सप्ताह में 2 दिन नियमित रूप से लगाइए। अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा।

कार्न फ्लोर
कार्न फ्लोर का स्‍क्रब बनाकर लगाने से अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरे में 1 अंडे का सफेद भाग, थोड़ी सी चीनी और कार्न फ्लोर को मिलाकर स्‍क्रब बना लें। फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट मसाज करें। फिर सूखने के लिए छोड़ दें, और सूखने के बाद पानी से धो लीजिये। ऐसा हफ्ते में तीन बार करें।

चीनी
चीनी मृत त्‍वचा को हटाकर अनचाहे बालों को जड़ से निकाल देती है। इसके लिए अपने चेहरे को पानी से गीला करके, उस पर चीनी लगा कर रगडिये। ऐसा हफ्ते में कम से कम दो बार जरुर करें।

काबुली चने का आटा
काबुली चने के आटा का शरीर के अनचाहे बालों को दूर करने और रोकने के लिए पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए आधा कटोरी चने का आटा, आधा कटोरी दूध, एक चम्‍मच हल्‍दी और एक चम्‍मच क्रीम लेकर इसे मिक्‍स करके चेहरे पर लगाएं। आधा घंटा लगे रहने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

नारियल का तेल
त्‍वचा से अनचाहे बालों को हटाने के लिए गुनगुने नारियल तेल में हल्‍दी पाउडर को मिलाकर पेस्‍ट बना लें। अब इस पेस्ट को हाथ-पैरों पर लगाएं। इससे त्वचा मुलायम होने के साथ ही शरीर के अनचाहे बाल भी धीरे-धीरे हट जाते हैं।

शुगर वैक्स
अगर आप चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं तो आप घर में बनी प्राकृतिक वैक्‍स से वैक्सिंग कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए शक्कर को पिघलाकर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और वैक्स की तरह साफ करें।

मसूर की दाल
मसूर की दाल को रात भर भिगोने के बाद उसमें नींबू का रस, शहद, आलू का रस और एक चुटकी हल्‍दी मिला दें। यह एक प्रभावी फेस पैक है जो अनचाहे बालों को हटाने के साथ शेष बालों को ब्‍ली‍च कर देता है।

कच्चा पपीता
कच्‍चे पपीते में पैपेन नामक सक्रिय एंजाइम होता है जो बालों के कूप को निष्‍पक्ष करने और बालों के विकास को सीमित करने में सक्षम होता है। पपीता संवेदनशील त्वचा के लिए अपेक्षाकृत अधिक उपयुक्त होता है। इसके पैक को बनाने के लिए दो बड़े चम्‍मच पपीते का पेस्ट और आधा चम्मच हल्दी पाउडर लेकर पेस्‍ट बना लें। 15 मिनट के लिए इस पेस्ट से अपने चेहरे पर मसाज करें और पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इसे एक सप्ताह में दो बार करने की कोशिश करें।

अंडा
अंडे के मास्‍क की सहायता से आप अपने शरीर के बालों को हटा सकते हैं। इसके लिए आपको इसे वैक्‍स की तरह इस्‍तेमाल करना होगा। इसे बनाने के लिए एक अंडे के सफेद भाग को फेंटकर अपने चेहरे पर लगाये और सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। इससे अनचाहे बाल निकलने के साथ झुर्रियों की समस्‍या से भी निजात मिल जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गोरखपुर में 3 नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में 3 नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप

अनिल सिंह December 30 2022 23716

कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। गुरुवार को तीनों के RT PCR टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों संक

कोरोना संक्रमण: आगरा में पिछले 24 घंटे में दो गुने हुए मरीज, कमिश्नर का परिवार फिर संक्रमण की चपेट में  

कोरोना संक्रमण: आगरा में पिछले 24 घंटे में दो गुने हुए मरीज, कमिश्नर का परिवार फिर संक्रमण की चपेट में  

विशेष संवाददाता April 29 2022 29123

ज़िले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मरीज दो गुने हुए हैं। मंगलवार को नौ मरीज मिले थे, रविवार को 18

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कोरोना विस्फोट

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कोरोना विस्फोट

हे.जा.स. April 24 2023 23767

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू ने बताया कि  इनमें से

राज्य सरकार ने हटाए कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंध, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की सुविधाएं बहाल ।

राज्य सरकार ने हटाए कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंध, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की सुविधाएं बहाल ।

हुज़ैफ़ा अबरार February 13 2021 26601

सभी मेडिकल कॉलेजों में अब ओपीडी और आइपीडी सेवाएं पूरी तरीके से संचालित की जाएगी। मरीजों को पहले की त

ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाए सरकार: ओ पी सिंह

रंजीव ठाकुर May 14 2022 33297

हालांकि सभी तरह के बाजारों पर ऑनलाइन बिक्री का असर है। हमारे व्यापार पर भी ऑनलाइन बिक्री का असर दिखन

खराब जीवनशैली ही नहीं वायु प्रदूषण से भी बढ़ रहा है टाइप 2 डायबिटीज का खतरा, ऐसे करें बचाव

खराब जीवनशैली ही नहीं वायु प्रदूषण से भी बढ़ रहा है टाइप 2 डायबिटीज का खतरा, ऐसे करें बचाव

लेख विभाग August 27 2022 23687

भारत में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जो आगे आने वाले समय में डायबिटीज समेत और भी कई ब

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2023 47157

पूरी दुनिया को हेपेटाइटिस की बीमारी से जागरूक करने के लिए इस साल भी 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिव

किशोरियों को ब्रेस्ट, सर्वाइकल व ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक किया 

किशोरियों को ब्रेस्ट, सर्वाइकल व ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक किया 

रंजीव ठाकुर May 22 2022 34494

कार्यक्रम में नीलू त्रिवेदी ने माहवारी के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े को गर्भाशय के कैंसर का

मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ ने लीवर ट्रांसप्लांट कर पिता की बचाई जान, बेटे ने किया लीवर दान

मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ ने लीवर ट्रांसप्लांट कर पिता की बचाई जान, बेटे ने किया लीवर दान

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 5054

मरीज़ के बड़े बेटे, श्री अनुराग वलेच्छा, आगे आए। वे इंग्लैंड के कैम्ब्रिज स्थित रॉयल कॉलेज में कंप्य

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

हे.जा.स. September 08 2021 36441

राज्यों को कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी टीकों से जुड़ी हर जानकारी बताई है ताकि यह पता लगाया ज

Login Panel