देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

भारतीय वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर रक्त में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो उसके लंबे समय तक जीने की संभावना बढ़ जाती है। 20 से अधिक सेल होने के मायने हैं कि मरीज का कैंसर एडवांस स्टेज में पहुंच चुका है।

हे.जा.स.
March 28 2022 Updated: March 29 2022 00:54
0 33029
अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है प्रतीकात्मक

पुणे। भारतीय वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर रक्त में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो उसके लंबे समय तक जीने की संभावना बढ़ जाती है। 20 से अधिक सेल होने के मायने हैं कि मरीज का कैंसर एडवांस स्टेज में पहुंच चुका है। रक्त में पहुंचे इन कैंसर सेल को सर्क्युलेटिंग ट्यूमर सेल (सीटीसी) कहा जाता है। मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल के डॉ. पंकज चतुर्वेदी, डॉ. जयंत खंदारे और पुणे स्थित एक्टोरियस आंकोडिस्कर टेक्नोलॉजी (Actorius Datascar Technology) नामक कंपनी की टीम ने यह अध्ययन किया है। 

500 मरीजों का विश्लेषण

  • मुंह के कैंसर के 500 मरीजों का विश्लेषण हुआ। इनमें से 152 मरीज 4 वर्ष चले इस अध्ययन में शामिल किए गए।
  • उनके शरीर से 1.5 एमएल रक्त लेकर उसमें सीटीसी की गणना की गई। इसे सिर और गले के कैंसरों का भारत में सबसे बड़ा अध्ययन माना जा रहा है।

20 से ज्यादा सीटीसी तो एडवांस स्टेज

  • 14 लाख भारतीय कैंसर पीड़ित
  • 11,306 था बीते वर्ष यह आंकड़ा।
  • 2 लाख यानी करीब 9 फीसदी अकेले महाराष्ट्र में हैं।
  • 5,727 मौत इस राज्य में तीन साल पहले कैंसर से हुई थी।
  • राष्ट्रीय कैंसर पंजीकरण के अनुसार देश में करीब 14 लाख नागरिक इस समय कैंसर पीड़ित हैं
  • 12 सीटीसी वाले मरीजों का कैंसर शुरुआती चरण में था। संभावना जताई गई कि वे कुछ समय ज्यादा जी सकेंगे
  • जिन मरीजों में 20 से ज्यादा सीटीसी था, उनका कैंसर एडवांस स्टेज (Cancer advance stage) में था। यानी दुखद रूप से उनके पास ज्यादा समय नहीं बचा था

इस आधार पर निकाला निष्कर्ष
ज्यादा मात्रा में सीटीसी मिलने का मतलब था कि मरीज में नोडल मेटासिस (nodal metasis) शुरू हो चुका है। यानी शरीर के जिस हिस्से में यह कैंसर सबसे पहले पनपना शुरू हुआ था, अब वहां से कैंसर कोशिकाएं ज्यादा मात्रा में टूट कर रक्त के साथ बहते हुए शरीर के दूसरे हिस्सों में पहुंच रही थीं।

कैसे हो सकती है जांच
जांच के लिए अध्ययन में शामिल कंपनी के ऑन्कोडिस्कवर परीक्षण का उपयोग हुआ। इसे सरकार के जैव-तकनीकी विभाग की वित्तीय सहायता से तैयार किया गया। यह इकलौता सीटीसी परीक्षण है जिसे भारत के औषध महानियंत्रक ने अपने नियमों के तहत प्रमाणित किया है। इसका उपयोग सिर, गले, स्तन, फेफड़े, उदर, रेक्टल आदि कैंसर की जांच में होता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ऑपरेशन में कट गई थी पित्त की नली, अपोलो ने दिया जीवनदान

ऑपरेशन में कट गई थी पित्त की नली, अपोलो ने दिया जीवनदान

रंजीव ठाकुर July 29 2022 33770

राजधानी के अपोलो अस्पताल में एक जटिल ऑपरेशन के बाद लिवर का आधा हिस्सा सफलतापूर्वक निकला गया है। लिवर

कोरोना के तीसरी लहर की तरफ बढ़ा देश, बीते 24 घंटे में संक्रमण के 90,928 नए मामले दर्ज़ 

कोरोना के तीसरी लहर की तरफ बढ़ा देश, बीते 24 घंटे में संक्रमण के 90,928 नए मामले दर्ज़ 

एस. के. राणा January 06 2022 25865

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए मामले आए। कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,51,09,286 हो गए ह

सहजता देती है मनुष्य को भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक एवं और सामाजिक रोगों से मुक्ति

सहजता देती है मनुष्य को भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक एवं और सामाजिक रोगों से मुक्ति

लेख विभाग April 07 2022 41328

व्यक्ति शारीरिक दृष्टि से ही रोगी नहीं होता, अपितु वह भावनात्मक, मानसिक एवं सामाजिक रोगी भी हो सकता

जानिए 4 फरवरी को क्यों मनाया जा है वर्ल्ड कैंसर डे?

जानिए 4 फरवरी को क्यों मनाया जा है वर्ल्ड कैंसर डे?

एस. के. राणा February 05 2023 34715

हर साल 4 फरवरी को विश्व में वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इसे मानने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी

आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन

आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन

हुज़ैफ़ा अबरार February 15 2021 34205

बड़ी स्क्रीन पर काम करते समय आंखें 30 से 40 प्रतिशत तक कम झपकती हैं और मोबाइल पर पलकें झपकने की दर 6

एक्सीडेंट के बाद मरीज के परिजन बरते ये सावधानियां - डॉ लोकेंद्र गुप्ता

रंजीव ठाकुर July 01 2021 51167

मरीज के परिजनों को चाहिए कि खून रोकने के लिए उस स्थान पर कस कर कुछ लपेट दें और मरीज को सही करवट लिटा

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

हे.जा.स. October 08 2021 32917

चार अक्टूबर को प्रभावी हुए ब्रिटेन के नए नियमों के अनुसार, कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक लगवा चुके भ

एम्स नर्स भर्ती मामले में कैट का फैसला, महिलाओं के लिए 80 फीसद आरक्षण सही।

एम्स नर्स भर्ती मामले में कैट का फैसला, महिलाओं के लिए 80 फीसद आरक्षण सही।

हे.जा.स. November 23 2020 27497

कैट ने कहा कि नर्सिग आफीसर के 80 फीसद पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के नियम को अनुच्छेद 15 (3) के त

सेक्स: वैदिक दृष्टिकोण

सेक्स: वैदिक दृष्टिकोण

लेख विभाग July 24 2022 272175

कई प्रमुख मंदिरों में मौजूद कलाकृतियां और मूर्तियां स्पष्ट रूप से यौन गतिविधियों में लगे पुरुषों और

डेंगू एवं मलेरिया से बचने के लिए अपनाएँ ये कारगर उपाय

डेंगू एवं मलेरिया से बचने के लिए अपनाएँ ये कारगर उपाय

श्वेता सिंह September 27 2022 24946

इस मौसम में भारत के कई राज्यों में डेंगू और मलेरिया का कहर बरप रहा है। यह बीमारी एडीज नामक मच्छर के

Login Panel