देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एम्स गोरखपुर में 108 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

एम्स गोरखपुर में विभिन्न फैकल्टी पदों के लिए प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 108 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

आनंद सिंह
March 28 2022 Updated: March 28 2022 23:50
0 33410
एम्स गोरखपुर में 108 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी प्रतीकात्मक

गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर (AIIMS Gorakhpur) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। संस्थान दवारा रोजगार समाचार सप्ताह 26 मार्च से 1 अप्रैल 2022 में जारी विज्ञापन (सं. AIIMS / GKP / RECT / FACULTY / 2022 / 303) के अनुसार विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 108 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

एम्स गोरखपुर भर्ती 2022 में ऐसे आवेदन करें
एम्स गोरखपुर में विभिन्न फैकल्टी पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट, aiimsgorakhpur.edu.in की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 45 दिनों के भीतर अपना आवेदन ऑफलाइन मोड में सबमिट कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने आवेदन को ‘रिक्रूटमेंट सेल (एकेडेमिक ब्लॉक), ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस गोरखपुर, कुनराघाट, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश – 273008 में जमा कराना होगा।

आवेदन शुल्क
एम्स गोरखपुर में विभिन्न पदों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान उम्मीदवार डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से कर पाएंगे। हालांकि, एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये है।

एम्स गोरखपुर भर्ती 2022: आवेदन के लिए निर्देश
पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को आवेदन किए गए पद के लिए अपनी पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा, ऐसा नहीं करने पर उनका आवेदन संस्थान द्वारा निरस्त कर दिया जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

BNYS: प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान से स्नातक करके लाखोकमायें

BNYS: प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान से स्नातक करके लाखोकमायें

अखण्ड प्रताप सिंह November 05 2021 108097

इस कोर्स को Bachlor In Nautropathy and Yoga sciences या शार्ट में BYNS कहतें हैं। यह  योग और नेचुरोप

कोविड-19 टीकाकरण एजेंसियों के पास 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र 

कोविड-19 टीकाकरण एजेंसियों के पास 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र 

एस. के. राणा July 07 2021 31172

मंत्रालय ने कहा कि अब तक सभी संसाधनों के जरिए राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को टीके की 37.07 करो

घट रही है कोरोना मरीज़ों की संख्या | 

घट रही है कोरोना मरीज़ों की संख्या | 

हे.जा.स. January 09 2021 26744

एक्टिव केस दो लाख 24 हजार 190 है। वहीं रिकवरी रेट 96.41 फीसद है। डेथ रेट 1.45 फीसद है।

राहत: मंकीपॉक्स की जाँच के लिए पहली स्वदेशी आरटी पीसीआर किट लॉन्च

राहत: मंकीपॉक्स की जाँच के लिए पहली स्वदेशी आरटी पीसीआर किट लॉन्च

एस. के. राणा August 21 2022 29927

मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। इसकी जांच करने के लिए पहला स्वदेशी निर्मित आरटी

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

हे.जा.स. November 01 2020 44682

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के. नंदा ने बताया कि अभी अस्पताल की क्षमता 400 बेड की

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

एस. के. राणा June 18 2022 31444

भारत बायोटेक ने दो वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्वस्थ बच्चों और किशोरों में कोवैक्सीन टीका के सुरक्ष

चीन में कोरोना का कोहराम, 27 शहरों में लगा लॉकडाउन

चीन में कोरोना का कोहराम, 27 शहरों में लगा लॉकडाउन

हे.जा.स. April 29 2022 34470

जीरो कोविड पॉलिसी के तहत चीन में लॉकडाउन, मास टेस्टिंग, क्वारंटीन और सीमाएं बंद करने, लोगों को घर से

स्वास्थ्य सुविधाएँ घर के पास पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन |

स्वास्थ्य सुविधाएँ घर के पास पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन |

रंजीव ठाकुर February 15 2021 28577

इस मेले के माध्यम से गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श और जरूरी सेवाएं, परिवार नियोजन के स्थायी व अस

श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया 1,126 लोगों का इलाज

श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया 1,126 लोगों का इलाज

विशेष संवाददाता February 28 2023 38191

गढफुलझर के अटल समरसता भवन में नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिट

मुंबई में फैला खसरा,केंद्र सरकार ने उच्च स्तरीय टीम की तैनात

मुंबई में फैला खसरा,केंद्र सरकार ने उच्च स्तरीय टीम की तैनात

विशेष संवाददाता November 11 2022 35646

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मुंबई में खसरे के मामलों में बढ़ोतरी का जायजा लेने क

Login Panel