देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

शरीर के लिए भोजन और पानी जितना ही जरूरी है विटामिन ए

शरीर में विटामिन ए की कमी न हो इसके लिए विटामिन ए वाले फूड का चयन करना जरूरी होती है। डाइट में ऐसे फल और सब्जी या अनाज शामिल करना जरूरी होता है, जो सेहत के लिए अच्छे हों।

श्वेता सिंह
November 20 2022 Updated: November 20 2022 05:22
0 42276
शरीर के लिए भोजन और पानी जितना ही जरूरी है विटामिन ए प्रतीकात्मक चित्र

विटामिन ए सेहत के लिए उतना ही जरूरी है जितना भोजन और पानी क्योंकि विटामिन ए शरीर के सभी अंगों के लिए जरूरी होता है। विटामिन ए की कमी शरीर में न होने पाए इसके लिए विश्व के सभी देशों में बचपन में ही बच्चे को विटामिन ए की खुराक दी जाती है।

 

विटामिन ए (vitamin A) त्वचा की देखभाल से लेकर शरीर में खून बनाने तक में भूमिका निभाता है। अगर शरीर में लगातार विटामिन ए की कमी रह जाती है तो एनीमिया (anemia) का भी खतरा हो सकता है। हाल ही में हुए एक शोध (research) के अनुसार अगर शरीर में विटामिन ए की मात्रा पर्याप्त रहती है तो स्किन कैंसर (skin cancer) की संभावना या खतरा बहुत कम होता है। वहीं अगर शरीर में विटामिन ए की कमी लगातार रहती है तो स्किन कैंसर का खतरा बढ़ भी जाता है।

 

शरीर में विटामिन ए की कमी न हो इसके लिए विटामिन ए वाले फूड (food) का चयन करना जरूरी होती है। डाइट (diet) में ऐसे फल और सब्जी या अनाज शामिल करना जरूरी होता है, जो सेहत (health) के लिए अच्छे हों।

 

  • दूध (milk) को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व (nutrition) मौजूद होते हैं। लेकिन यकीन मानिए दूध विटामिन ए का भी बहुत अच्छा स्त्रोत है। जो हड्डियों (bones) के विकास और कोशिकाओं के बढ़ने में मदद करता है।

 

  • वैसे तो कद्दू (pumpkin) सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, लेकिन कद्दू में मुख्य रुप से बीटा केरोटीन (kerotene) पाया जाता है, जिससे विटामिन ए मिलता है। कद्दू के बीज में भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

 

  • गाजर (carrot) को विटामिन ए का सबसे बड़ा स्त्रोत माना जाता है। क्योंकि एक कटोरी गाजर रोजाना खाने से विटामिन ए की जरुरत का 334 प्रतिशत हिस्सा हमारे शरीर को मिलता है। आंखों (eyes) के लिए भी गाजर बहुत अच्छा होता है। हम सलाद के तौर पर गाजर को कच्चा खा सकते हैं।

 

  • टमाटर (tomato) का इस्तेमाल भारतीय खानों में सबसे ज्यादा किया जाता है। टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) के साथ-साथ विटामिन ए की प्रचूर मात्रा पाई जाती है। टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास, विशेष रूप से प्रोस्टेट, पेट और कोलोरेक्टल कैंसर के नियंत्रण में काफी प्रभावी होता है। टमाटर में क्रोमियम पाया जाता है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यमुनानगर में डेंगू से 3 मरीजों की मौत

यमुनानगर में डेंगू से 3 मरीजों की मौत

विशेष संवाददाता December 07 2022 25633

राहत की बात यह है कि इस माह में डेंगू के केस में कुछ कमी आई है। जहां डेंगू का केस मिलता है वहां स्वा

आयुष्मान के तहत कैंसर के इलाज को बेहतर बनाने हेतु आगे आयें विशेषज्ञ: संगीता  

आयुष्मान के तहत कैंसर के इलाज को बेहतर बनाने हेतु आगे आयें विशेषज्ञ: संगीता  

हुज़ैफ़ा अबरार December 10 2022 39799

कार्यशाला में साचीज की सीईओ संगीता सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश में पहली बार इतने ब

जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनमें ओमिक्रॉन गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है: डब्लूएचओ

जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनमें ओमिक्रॉन गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है: डब्लूएचओ

हे.जा.स. January 24 2022 33930

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने का सिलसिला दुनिया भर में जारी है। भारत में यह कम्य

लखनऊ में 2,510 लोग कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा मरीज़ अलीगंज  इलाके से

लखनऊ में 2,510 लोग कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा मरीज़ अलीगंज इलाके से

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2022 28913

शनिवार को 2510 लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमित के संप

कालाजार उन्मूलन; वेक्टर जनित रोग कार्यक्रम अधिकारियों को प्रशिक्षण और समीक्षा शुरू

कालाजार उन्मूलन; वेक्टर जनित रोग कार्यक्रम अधिकारियों को प्रशिक्षण और समीक्षा शुरू

रंजीव ठाकुर September 20 2022 31264

कालाजार से प्रभावित जनपदों के वेक्टर जनित रोग कार्यक्रम अधिकारियों को इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण बिन्द

केंद्र का सख्त निर्देश, जेनेरिक दवाएं लिखें या सख्त कार्रवाई का करें सामना

केंद्र का सख्त निर्देश, जेनेरिक दवाएं लिखें या सख्त कार्रवाई का करें सामना

एस. के. राणा May 18 2023 20586

सरकार के आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार के अस्पतालों, सीजीएचएस आरोग्य केंद्रों और पॉलीक्लिनिक के चिकित

अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर।

अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर।

हुज़ैफ़ा अबरार October 25 2021 26434

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि ट्रामा सेंटर के संचालन की मंजूरी दे दी गई है। यहां बने कोवि

नवनिर्मित अस्पताल में डॉक्टरों की गई तैनाती

नवनिर्मित अस्पताल में डॉक्टरों की गई तैनाती

विशेष संवाददाता April 24 2023 29381

अयोध्या के मिल्कीपुर में निर्मित 50 बेड के अस्पताल में इलाज शुरू होने से आसपास के मरीजों के साथ ही स

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

श्वेता सिंह October 21 2022 27128

इसमें 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सक भी आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश में पुनर्नियुक्ति से भ

कोरोना महामारी के अंतिम दौर का जद्दोजेहद जारी, बीते 24 घंटों में केवल 861 नए संक्रमित मिले

कोरोना महामारी के अंतिम दौर का जद्दोजेहद जारी, बीते 24 घंटों में केवल 861 नए संक्रमित मिले

एस. के. राणा April 12 2022 24736

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 11,058 सक्रिय मामले ही बचे हैं जो कि दो साल बाद सबसे

Login Panel