देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया लोकबंधु अस्पताल में सीटी स्कैन केंद्र का उदघाटन  

लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में सीटी स्कैन केंद्र की सौगात मिली है। अब मरीजों को सीटी स्कैन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही मरीजों को निजी डायग्नोसिस केन्द्रों की तुलना में चिकित्सालय में ही सस्ती व अधिक बेहतर सुविधाएं प्राप्त होगी। 

हुज़ैफ़ा अबरार
December 07 2022 Updated: December 07 2022 05:12
0 31316
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया लोकबंधु अस्पताल में सीटी स्कैन केंद्र का उदघाटन   लोकबंधु राजनरायण जि़ला चिकित्सालय में सीटी स्कैन केन्द्र का उद्घाटन करतें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ। कानपुर रोड एलडीए कालोनी स्थित राजकीय लोकबंधु राजनरायण संयुक्त जि़ला चिकित्सालय में नवनिर्मित सीटी स्कैन केन्द्र का उद्घाटन मंगलवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फीता काटकर किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्कैनिंग हेतु स्थापित मॉनिटरिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया। 


इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक (MLA) राजेश्वर सिंह एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थसारथी सेन शर्मा सहित महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण (Director General of Medical Education and Family Welfare) उपमुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।


सरोजनीनगर (Sarojninagar) विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज इस क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा (medical facilities) सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। 

लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में सीटी स्कैन केंद्र (CT Scan Center) की सौगात मिली है। अब मरीजों को सीटी स्कैन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही मरीजों को निजी डायग्नोसिस (private diagnosis) केन्द्रों की तुलना में चिकित्सालय में ही सस्ती व अधिक बेहतर सुविधाएं प्राप्त होगी। 


डॉ राजेश्वर सिंह ने इस सीटी स्कैन केंद्र को सरोजनीनगर के लोगों के लिए संजीवनी बताते हुए कहा कि सरोजनीनगर में सभी को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं दिलाना मेरा प्रथम उददेश्य है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने घोषणा की कि लोकबंधु चिकित्सालय (Lokbandhu Hospital) में ब्लडबैंक निर्माण के लिए एक करोड़ तेरह लाख की धनराशी आवंटित हो चुकी है। जल्द ही लोकबंधु अस्पताल में ब्लड बैंक (blood bank) की स्थापना होगी इसके अलावा चिकित्सालय में ट्रामा सेंटर (Trauma Center) स्थापना के लिए प्रयास निरंतर जारी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग,डॉक्टर ने जिला अस्पताल का लिया जायजा

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग,डॉक्टर ने जिला अस्पताल का लिया जायजा

विशेष संवाददाता February 03 2023 31573

नोडल अधिकारी डॉक्टर आदर्श विश्नोई ने बताया कि उनके साथ डॉ. अमिता मालाकार ने कायाकल्प के मानकों के आ

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर घातक होने की आशंका

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर घातक होने की आशंका

एस. के. राणा March 03 2022 30557

शोधकर्ताओं ने भविष्यवाणी की है कि देश जल्द ही कोविड-19 की चौथी लहर की चपेट में आ सकता है। शोध में सा

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 12.7 तो आईपीडी में 19.7 फीसदी बढ़े मरीज

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 12.7 तो आईपीडी में 19.7 फीसदी बढ़े मरीज

हुज़ैफ़ा अबरार August 27 2026 714

गंभीर एवं जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार देने वाली आईपीडी सेवाओं में भी उल्लेखनीय वृद

नुक्कड़ नाटक करके फाइलेरियारोधी दवा खाने का दिया संदेश 

नुक्कड़ नाटक करके फाइलेरियारोधी दवा खाने का दिया संदेश 

हुज़ैफ़ा अबरार October 17 2026 616

ये बच्चे आप लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसमें इनका कोई लाभ नहीं है

ठंड के मौसम में स्किन हो गई है ड्राई तो चेहरे पर लगाएं आंवला फेस पैक

ठंड के मौसम में स्किन हो गई है ड्राई तो चेहरे पर लगाएं आंवला फेस पैक

श्वेता सिंह November 10 2022 159660

आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ये आंखों की रोशनी के लिए बेहतरीन है वहीं ये स्कि

टी.बी. का घरेलू उपचार जानिये आचार्य बालकृष्ण से।

टी.बी. का घरेलू उपचार जानिये आचार्य बालकृष्ण से।

लेख विभाग March 14 2021 228715

टी.बी. का घरेलू उपचार किसी कुशल आयुर्वेदिक चिकित्सक की देखरेख में ही करें।

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 36677

गाइडलाइन के मुताबिक अगर बच्चे को तीन दिन से ज्यादा बुखार आ रहा है या परिवार में किसी को कोरोना हुआ ह

नालंदा के सदर अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर

नालंदा के सदर अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर

आरती तिवारी July 01 2023 34160

बिहार शरीफ सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले जिसकी वजह से मरीजों को इलाज

डेंगू का बढ़ता कहर, दो नए मरीज मिले

डेंगू का बढ़ता कहर, दो नए मरीज मिले

विशेष संवाददाता August 27 2023 35860

सुल्तानपुर जिले में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जबकि बीते दिन फिर दो मरीज सामने आए जिन्हें मेडि

पीरियड्स के दौरान बुखार होता है, तो ऐसे रखें अपना ख्याल

पीरियड्स के दौरान बुखार होता है, तो ऐसे रखें अपना ख्याल

लेख विभाग May 14 2023 42831

पीरियड्स के दौरान अस्वस्थ महसूस करना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन बुखार का अनुभव करने से स्थिति औ

Login Panel