देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान राष्ट्र को समर्पित करेंगे

आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय आयुष मंत्री ने मीडिया को 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (WAC) का विवरण भी दिया, जो पंजिम, गोवा में वैश्विक स्तर पर 8-11 दिसंबर के बीच आयोजित किया जा रहा है। इसमें आयुष प्रणाली में निहित वैज्ञानिकता, प्रभावकारिता और क्षमता को सामने रखा जाएगा।

विशेष संवाददाता
December 07 2022 Updated: December 07 2022 04:16
0 32443
प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान राष्ट्र को समर्पित करेंगे केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

नयी दिल्ली। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को घोषणा करते हुए बताया कि तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), गोवा, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (एनआईयूएम), गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (एनआईएच), दिल्ली को 11 दिसंबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे। ये सैटेलाइट संस्थान अनुसंधान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को और मजबूत करेंगे व बड़ी आबादी के लिए किफायती आयुष सेवाओं की सुविधा प्रदान करेंगे।


आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय आयुष मंत्री (Union Minister for AYUSH) ने मीडिया को 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (WAC) का विवरण भी दिया, जो पंजिम, गोवा में वैश्विक स्तर पर 8-11 दिसंबर के बीच आयोजित किया जा रहा है। इसमें आयुष प्रणाली में निहित वैज्ञानिकता, प्रभावकारिता और क्षमता को सामने रखा जाएगा। आयुष राज्य मंत्री (State for AYUSH) डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई, आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (All India Institute of Ayurveda) की निदेशक डा.तनुजा नेसरी और आयुष मंत्रालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) ने कहा, ''इन संस्थानों की स्थापना प्रधानमंत्री के पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन के विस्तार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। इन संस्थानों के माध्यम से भारत सरकार देश के प्रत्येक नागरिक और क्षेत्र तक किफायती व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की अपनी क्षमताओं को और मजबूत करेगी।“ इन तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों की स्थापना से आयुर्वेद (Ayurveda), होम्योपैथी (Homeopathy) और यूनानी (Unani) में यूजी-पीजी और डॉक्टरेट करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 400 अतिरिक्त सीटें सृजित होंगी।

 
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (All India Institute of Ayurveda), गोवा आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली के माध्यम से शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल सेवाओं के पहलुओं में यूजी-पीजी और पोस्ट डॉक्टरल स्ट्रीम्स (Post Doctoral streams) के लिए उच्चतम गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान करने के लिए काम करेगा। इसे मेडिकल वैल्यू ट्रैवल ((MVT) को बढ़ावा देने वाले आयुर्वेद (Ayurveda) के एक वेलनेस हब के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही यह संस्थान शैक्षणिक व अनुसंधान से संबंधित उद्देश्यों को पूरा करने और अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय (international-national) सहयोग के लिए एक मॉडल केंद्र के रूप में कार्य करेगा।


राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (National Institute of Homeopath), दिल्ली उत्तर भारत में होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली (Homoeopathic system of medicine) विकसित करने और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए अपनी तरह का पहला संस्थान है। यह आधुनिक दवाओं के साथ आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को मुख्यधारा में लाने और एकीकृत करने के लिए काम करेगा। इसके साथ ही यह संस्थान अनुसंधान एवं विकास (R&D) व नवाचार को प्रोत्साहित करेगा और राष्ट्रीय प्रतिष्ठित संस्थानों को विकसित करेगा।


राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (NIUM), गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, मौजूदा राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान, बैंगलोर का एक सैटेलाइट केंद्र होगा। यह उत्तरी भारत में इस तरह का पहला संस्थान होगा और एमवीटी के तहत दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और भारत के अन्य राज्यों के रोगियों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों को भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।


प्रधानमंत्री दिसंबर 2022 को 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (WAC) के समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। आयुष मंत्रालय पंजिम, गोवा में डब्ल्यूएसी आयोजित करने के लिए सहयोग कर रहा है और वैश्विक स्तर पर आयुष प्रणाली (AYUSH systems) और दवाओं की वैज्ञानिकता, प्रभावकारिता, क्षमता का प्रदर्शन करेगा। इसी कड़ी में विभिन्न गतिविधियों की योजनाएं बनाई जा रही हैं और बड़े स्तर पर आयुष जगत से जुड़ीं हस्तियां भी विभिन्न चर्चाओं, प्रस्तुतियों आदि में भाग ले रहीं हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अमेरिका में कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले सैनिकों को नौकरी से हटाया जाएगा

अमेरिका में कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले सैनिकों को नौकरी से हटाया जाएगा

हे.जा.स. February 03 2022 30875

अमेरिका में कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले सैनिकों पर गाज गिर सकती है। जो जवान कोरोना से जुड़े नियमों क

टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध 

टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध 

रंजीव ठाकुर July 10 2022 40415

इतिहास देखें तो इससे ज्यादा विरोध विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान चेचक को लेकर हुआ था। हालांकि पोल

भावी पीढ़ी को तम्बाकू की लत से बचाना सबसे बड़ी चुनौती : मुकेश शर्मा   

भावी पीढ़ी को तम्बाकू की लत से बचाना सबसे बड़ी चुनौती : मुकेश शर्मा   

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2026 0

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का उद्देश्य लोगों को तम्बाकू मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के

स्कॉटलैंड में नि:शुल्क मासिक धर्म उत्पाद उपलब्ध कराना क़ानून बना

स्कॉटलैंड में नि:शुल्क मासिक धर्म उत्पाद उपलब्ध कराना क़ानून बना

हे.जा.स. August 17 2022 33221

इस नए कानून के तहत, विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों एवं स्थानीय सरकारी निकायों के लिए य

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

विशेष संवाददाता October 31 2022 24458

यह वैरिएंट अपने देश के लिए भी खतरा है। XBB.3 सब-वैरिएंट की वजह से सिंगापुर में कोविड इंफेक्शन में ते

मरीजों तक दवा पहुंचाने के लिए अस्पतालों में आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाएं: ब्रजेश पाठक

मरीजों तक दवा पहुंचाने के लिए अस्पतालों में आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाएं: ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर May 11 2022 30753

उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केन्

मुंबई में वायरल इंफेक्शन के बाद बच्चों में बढ़ी सूखी खांसी

मुंबई में वायरल इंफेक्शन के बाद बच्चों में बढ़ी सूखी खांसी

श्वेता सिंह September 04 2022 35080

वायरल इंफेक्शन के बाद अक्सर लोगों को सूखी खांसी (dry cough after viral infection) की समस्या हो जाती

समाज के बदले नज़रिये का दर्द छलका, बोले डॉ सिंह दबाव में हैं चिकित्सक

समाज के बदले नज़रिये का दर्द छलका, बोले डॉ सिंह दबाव में हैं चिकित्सक

आनंद सिंह April 08 2022 39920

डा. सिंह ने कहा कि आज का इलाज महंगा इसलिए हो गया क्योंकि अब जांच और इलाज महंगे हो गए। मशीनें महंगी आ

यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन का चुनाव और द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ

यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन का चुनाव और द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ

रंजीव ठाकुर May 15 2022 29626

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष अवस्थी कोषाध्यक्ष पद पर अनीता सिंह संयुक्त मंत्री पद पर विजय गुप्ता एव

लखीमपुर: घायल बच्चे को देख रोने लगीं IAS रोशन जैकब

आरती तिवारी September 29 2022 32039

लखीमपुर पहुंची लखनऊ मंडल की कमिश्नर आईएएस डॉ. रोशन जैकब अचानक एक बच्चे की हालात देखकर फफक-फफक कर रोन

Login Panel