देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

फेफड़े को रखना है स्वस्थ तो, करें ये योगासन

क्या आप भी स्मॉग के चलते लगातार खांसी या फेफड़ों के बिगड़े हुए स्वास्थ्य जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं? ऐसे में आपको खानपान ही नहीं शारीरिक गतिविधियों के जरिए भी खुद का ध्यान रखना चाहिए। यहां हम आपको कुछ योगासन बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप ऐसी हवा में भी फेफड़ों को स्वस्थ रख सकते हैं।

आरती तिवारी
November 05 2022 Updated: November 06 2022 20:23
0 34454
फेफड़े को रखना है स्वस्थ तो, करें ये योगासन सांकेतिक चित्र

लगातार खांसी से पीड़ित लोगों के शरीर पर एंटीबायोटिक्स भी असर नहीं कर पा रही है। घरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करके हवा को साफ करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन एयर पॉल्यूशन इतना ज्यादा है कि ये उपाय भी असरदार साबित नहीं हो रहा है। क्या आप भी स्मॉग के चलते लगातार खांसी या फेफड़ों के बिगड़े हुए स्वास्थ्य जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं? ऐसे में आपको खानपान ही नहीं शारीरिक गतिविधियों के जरिए भी खुद का ध्यान रखना चाहिए। यहां हम आपको कुछ योगासन बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप ऐसी हवा में भी फेफड़ों को स्वस्थ रख सकते हैं।

 

बाह्य प्राणायाम - Bahya Pranayama

कपालभाती, अनुलोम-विलोम (Anulom-Antonym) और भस्त्रिका की तरह बाह्य प्राणायाम को भी फेफड़ों को स्वस्थ रखने में प्रभावी माना जाता है। इसे नियमति रूप से किया जा सकता है, क्योंकि इसे करना आसान है। इसके लिए पद्मासन में बैठना होता है और फिर लंबी सांस  (long breath) लेकर उसे छोड़ते समय पेट पर जोर देना होता है। ये योगासन सांस संबंधी समस्याओं के अलावा शरीर की कई दूसरी दिक्कतों को भी दूर सकता है।

 

कपालभाति - Kapalbhati

ये भी प्राणायाम (Pranayama) तकनीक है, जो न सिर्फ फेफड़ों के लिए लाभकारी है, बल्कि इसे दिमाग के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ये योगासन हमारी स्मरण शक्ति को बढ़ाने में भी कारगर माना जाता है। वजन घटाने मददगार, पेट के लिए फायदेमंद और इम्यूनिटी (immunity) को बढ़ाने जैसे कई फायदे इस योगासन से हासिल किए जा सकते हैं। आपको लगता है कि जहरीली हवा आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही है, तो आपको रोजाना कपालभाति प्राणायाम को करना चाहिए।

 

भस्त्रिका प्राणायाम - Bhastrika Pranayama

इस योगासन को फेफड़ों के स्वास्थ्य  (Health) के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा जिन लोगों को साइनस की दिक्कत होती है उन्हें भी इस योगासन को रूटीन फॉलो करना चाहिए। स्मॉग या जहरीली हवा (toxic air) से इस दौर में आपको रोजाना सुबह भस्त्रिका प्राणायाम को करना चाहिए। इस योगासन का फायदा है कि इससे नाड़ियों को साफ करने में मदद मिलती है।

 

बितिलासन - Bitilasana

इसे कॉउ पोज (Cow pose) के नाम से भी जाना जाता है। बितिलासन योग के जरिए भी फेफड़ों को स्वस्थ बनाया जा सकता है। दरअसल यह एक ऐसी योग मुद्रा होती है, जिसे करने के दौरान आपके शरीर की श्वास नलिकाओं (breathing tubes) में खिंचाव होता है और यह फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। इसे आप रोजाना सुबह कर सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सीरम इंस्टीट्यूट ने टीबी से बचाव के लिए आरबीसीजी टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी

सीरम इंस्टीट्यूट ने टीबी से बचाव के लिए आरबीसीजी टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी

एस. के. राणा March 28 2022 43300

सीरम इंस्टीट्यूट ने आरबीसीजी टीके आपात उपयोग की मंजूरी मांग की है। ये टीके उन्नत तकनीक से निर्मित हो

चीन ने कबूली कोरोना से तबाही की बात, वायरस से संक्रमित हो चुकी है 80 फीसदी आबादी

चीन ने कबूली कोरोना से तबाही की बात, वायरस से संक्रमित हो चुकी है 80 फीसदी आबादी

हे.जा.स. January 24 2023 28293

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा हैं कि चाइना में 80 फीसदी से अधिक आबादी कोरोना संक्रमण से ग्रसित हैं।

केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 14 ने टीबी के मरीजों को गोद लिया

केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 14 ने टीबी के मरीजों को गोद लिया

रंजीव ठाकुर April 16 2022 29178

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने ने बताया कि देश के प्रधानमन्त्री ने वर्ष 2025 तक भारत को ट

एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में दुनिया

एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में दुनिया

एस. के. राणा April 14 2022 26461

दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 148,443 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इ

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण।

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2021 32679

गर्भावस्था के दौरान दूध, हरी सब्जियां,दालें, अंकुरित अनाज का सेवन करें, योग करें और दो घंटे आराम करे

फिटकरी के इस्तेमाल से स्किन की ये समस्याएं होगी दूर

फिटकरी के इस्तेमाल से स्किन की ये समस्याएं होगी दूर

आरती तिवारी September 20 2022 31214

त्वचा को निखारने के लिए अगर आप घर के नुस्खों पर भरोसा करती हैं और ज्यादातर उसी का उपयोग भी करती है।

प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद है केसर वाला दूध

प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद है केसर वाला दूध

श्वेता सिंह October 28 2022 29765

प्रेगनेंसी में केसर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस मसाले में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो

निजी अस्पताल के मकड़जाल में फंसते आमजन, अस्पताल में कराया गया नाबालिग का गर्भपात

निजी अस्पताल के मकड़जाल में फंसते आमजन, अस्पताल में कराया गया नाबालिग का गर्भपात

आरती तिवारी May 22 2023 30350

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। ऐसे ग

मरीजों को मिलेगा और बेहतर इलाज, लखनऊ केजीएमयू में बनेगा सात मंजिल का नया ट्रॉमा भवन

मरीजों को मिलेगा और बेहतर इलाज, लखनऊ केजीएमयू में बनेगा सात मंजिल का नया ट्रॉमा भवन

श्वेता सिंह September 12 2022 29190

केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक़ ज्यादा मरीज आने से बड़ों की संख्या कम पद रही थी, जिसको ध्यान में रखते हुए

मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली ने कैंसर का एडवांस्ड उपचार शुरू किया।

मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली ने कैंसर का एडवांस्ड उपचार शुरू किया।

हे.जा.स. December 23 2021 31382

रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी और नई रोबोटिक सर्जरी टीम के साथ मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली कैंसर रोगियों के लिए

Login Panel