देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना रोधी वैक्सीन: फेज III ट्रायल में ही मिला 30 करोड़ डोज एडवांस आर्डर। 

केंद्र सरकार ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई कंपनी के साथ 30 करोड़ वैक्सीन डोज का करार करते हुए कंपनी को 1,500 करोड़ रुपए का एडवांस भुगतान करने का फैसला लिया है।

एस. के. राणा
June 03 2021 Updated: June 04 2021 00:33
0 22702
कोरोना रोधी वैक्सीन: फेज III ट्रायल में ही मिला 30 करोड़ डोज एडवांस आर्डर।  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना रोधी वैक्सीन की कमी को दूर करने के लिए स्वदेशी फार्मा कम्पनी बायोलॉजिकल-ई से वैक्सीन की 30 करोड़ डोज एडवांस में बुक कर ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बायोलॉजिकल-ई की वैक्सीन अभी क्लीनिकल ट्रायल के तीसरे चरण में है, जबकि इसके पहले और दूसरे चरण के ट्रायल में बेहतर नतीजे आए थे। अगस्त-दिसंबर के बीच इनका उत्पादन होगा।

केंद्र सरकार ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई कंपनी के साथ 30 करोड़ वैक्सीन डोज का करार करते हुए कंपनी को 1,500 करोड़ रुपए का एडवांस भुगतान करने का फैसला लिया है। भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ के बाद देश में यह दूसरी मेड इन इंडिया वैक्सीन होगी। इस वैक्सीन का उत्पादन और स्टोरेज अगस्त-दिसंबर 2021 के बीच किया जाएगा। बायोलॉजिकल-ई द्वारा बनाई जा रही यह आरबीडी प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है जो अगले कुछ महीनों में यह देश में उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए बनी नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप (NEGVAC) द्वारा बायोलॉजिकल-ई के प्रस्ताव का परीक्षण किया गया और इसके बाद मंजूरी की सिफारिश की गई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के मुताबिक यह करार भारत सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें स्वदेशी वैक्सीन को तमाम मदद के साथ वित्तीय सहायता भी दी जानी है। सरकार के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने प्री-क्लीनिकल स्टेज से लेकर फेज-3 ट्रायल तक के लिए कंपनी को 100 करोड़ रुपए की सहायता राशि भी दी थी। बयान में बताया गया कि भारत सरकार ‘मिशन कोविड सुरक्षा’ के तहत 5-6 कोविड वैक्सीन को डेवलेप करने में मदद कर रही है। केंद्र सरकार ने दावा किया है कि अगस्त से दिसंबर 2021 की 5 महीने की अवधि में देश में 2 अरब से अधिक उपलब्ध होंगी, जो पूरी आबादी को वैक्सीनेट करने के लिए काफी होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जनपद स्तर तक भर्ती मरीजों का हालचाल लिया जाएगा: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

जनपद स्तर तक भर्ती मरीजों का हालचाल लिया जाएगा: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर July 29 2022 28736

उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक अब तक खुद भर्ती मरीजों का हालचाल लेते रह

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता February 07 2023 34169

भिवानी और फतेहाबाद में स्वाइन फ्लू के केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। खांसी-जु

चीन के एक ज़िले में 35 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच का अभियान

चीन के एक ज़िले में 35 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच का अभियान

हे.जा.स. April 26 2022 27637

चीन के आधिकारिक मीडिया ने बताया कि बीजिंग की स्थानीय सरकार ने लगभग 35 लाख निवासियों के घर चाओयांग जि

पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले संक्रामक रोगों से निपटने के लिए ‘वन-हेल्थ

पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले संक्रामक रोगों से निपटने के लिए ‘वन-हेल्थ' परियोजना कल से होगी शुरू 

विशेष संवाददाता June 28 2022 28002

प्रथम चरण में ‘वन-हेल्थ’ परियोजना, कर्नाटक तथा उत्तराखंड राज्यों लागू की जाएगी। बिल एवं मेलिंडा गेट्

देश में नासूर बनती जा रही है टाइप 1 मधुमेह

देश में नासूर बनती जा रही है टाइप 1 मधुमेह

आरती तिवारी September 22 2022 25029

डायबिटीज की बीमारी दिन- प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। दुनिया भर में डायबिटीज से पीड़ित मर

वैक्सिंग से स्किन को बनाएं चिकना और सुन्दर।

वैक्सिंग से स्किन को बनाएं चिकना और सुन्दर।

सौंदर्या राय October 22 2021 22964

वैक्सिंग करके एक ही बार में काफी बड़े हिस्से से अनचाहे बालों को हटाया जा सकता है। वैक्सिंग करने से ब

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

रंजीव ठाकुर September 16 2022 24461

दवा के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की एक बैठक निरालानगर स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। दवा व्यापार में

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

हे.जा.स. March 20 2022 26849

कोरोना महामारी फैलने के बाद भारत लौटने को मजबूर मेडिकल छात्र तब से देश और राज्य के सरकारी और निजी अस

भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए रोग की शुरुआती पहचान और सटीक इलाज महत्वपूर्ण: हेस्टैकएनालिटिक्स इनसाइट्स

भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए रोग की शुरुआती पहचान और सटीक इलाज महत्वपूर्ण: हेस्टैकएनालिटिक्स इनसाइट्स

हुज़ैफ़ा अबरार March 23 2022 30986

राज्यवार जानकारी से अनुमान लगता है कि यूपी 2017 से हर साल टीबी के करीब पाँच लाख मामलों की रिपोर्ट कर

स्वस्थ रहने के लिए उपवास एक महत्वपूर्ण पद्धति है

स्वस्थ रहने के लिए उपवास एक महत्वपूर्ण पद्धति है

लेख विभाग October 04 2022 92501

प्राकृतिक इलाज में उपवास एक महत्वपूर्ण पद्धति है। बहुत से लोग कुछ समय के लिए भोजन न करके या अल्पाहा

Login Panel