












































आँखों की रौशनी खोने वाले बुज़ुर्ग
कानपुर (लखनऊ ब्यूरो)। कानपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन (cataract operation) के बाद छह बुजुर्गों की आंखों की रोशनी चली गई। आराध्या नर्सिंग होम (Aaradhya Nursing Home) में 2 नवंबर को कैम्प का आयोजन किया गया था जिसमें 11 मरीजों की पहचान मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए की गई थी। इन 11 लोगों में छह मरीज़ शिवराजपुर थाना क्षेत्र के सुघरदेवा गांव के और पांच गुडगुरा गांव के निवासी हैं ।
इसकी शिकायत सीएमओ (CMO) से की गई तो तो बेपरवाह स्वास्थ्य विभाग ने कांशीराम अस्पताल में बिना नेत्र सर्जन के ही सभी की आंखों का परीक्षण करा कर गांव रवाना कर दिया। सुघरदेवा के प्रधान हरपाल सिंह चंदेल का कहना है कि डॉ. नीरज गुप्ता और डॉ. अंशुल पांडेय ने मरीज़ों के ऑपरेशन किए थे पर शुगर और बीपी की जांच नहीं की थी। ऑपरेशन होने के बाद पट्टी खोली गयी तो सुघरदेवा गांव के निवासी सभी छह लोगों को दिखना ही बंद हो गया।
शिकायत मिलने पर आनन-फानन में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रथमदृष्टया नर्सिंग होम का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। जिन लोगों की आँखों की रोशनी चली गई है उनमें राजाराम कुरील (70) , रमेश कश्यप (63), नन्हीं देवी (63), सुल्ताना देवी (75), रमादेवी (67), शेर सिंह (72) शामिल हैं। सबकी आंखों सेअब भी रक्तस्राव हो रहा है। संक्रमण के कारण आंखों में मवाद भर गया है।
सीएमओ डॉक्टर आलोक रंजन (CMO Dr. Alok Ranjan) ने बताया की सुघरदेवा गांव के छह बुजुर्गों की मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद रोशनी जाने की शिकायत मिली है, जिस पर तीन विशेषज्ञों की टीम जांच के लिए बना दी है। कांशीराम अस्पताल (Kanshiram Hospital) में हुई प्रारंभिक जांच (preliminary investigation) में इनकी आंखों में रौशनी नहीं मिली है पर इसका कारण क्या है, यह जांच का विषय है। रिपोर्ट आने पर डॉक्टरों और नर्सिंग होम पर सख्त कार्रवाई होगी।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 217
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 161
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 588
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 462
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 217
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 161
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9793
एस. के. राणा January 20 2026 0 5999
एस. के. राणा February 01 2026 0 5971
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5579
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5572
एस. के. राणा January 13 2026 0 5131
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5075
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87477
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35645
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38622
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36134
लेख विभाग March 19 2022 0 35707
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73554
राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.10% और मृत्यु दर 1.81% बना हुआ है। बता दें कि राज्य में ओमिक्रॉन (
यूथ लीडरशिप कॉउंसिल, युवाओं द्वारा संचालित एक विविधता वाला समूह है जो नेतृत्व को बनाए रखने, परिवर्तन
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ सूर्यकांत को राजस्थान स्
देश के औषधि महानियंत्रक ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को सर्वाइकल कैंसर का टीका बनाने के लिए अनुमति
विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की अलग से मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि किसी महिला में स्वास्
डीएमओ ने जनसमुदाय से अपील किया कि मच्छरों से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें एवं सोते समय मच्छ
मरीजों की भीड़ के चलते वार्ड फुल होते जा रहे हैं। रेफरल केस अभी भी आ रहे हैं। उर्सला अस्पताल की ओर
कल के इस सम्मान समारोह में कास मेहमानों में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार, पुलिस उपमहा
भारत में हर साल एक लाख से अधिक हृदय रोगियों की एंजियोप्लास्टी होती है लेकिन छह से नौ महीने बाद 3 से
एक जून को ही शंघाई में लोगों की आवाजाही पर रोक को खत्म किया गया था, जिसका प्रभाव अभी भी वहां के व्या

COMMENTS