देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित।

गर्भवती और धात्री को कोविड टीकाकरण की आवश्यकता और लाभ के बारे में परामर्श दिया जाए और टीकाकरण केंद्र से टीकाकरण कराया जाए

हुज़ैफ़ा अबरार
November 26 2021 Updated: November 26 2021 17:49
0 19982
गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित। प्रतीकात्मक

लखनऊ। कोरोना संक्रमण की स्थिति में गर्भवती (pregnant) के स्वास्थ्य में गिरावट आती है और गर्भस्थ शिशु (fetus) को लेकर भी खतरा बढ़ जाता है | शोध (research) में भी यह निष्कर्ष सामने आया है कि कोविड टीकाकरण (covid vaccination) से गर्भवती के संभावित जोखिम में कमी आती है और कोविड का टीका गर्भवती और धात्री के लिए पूर्णतया सुरक्षित है | इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश (NRHM) की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं | इससे पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (MoHFW) भी इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर चुका है |

पत्र के अनुसार  ग्राम्य स्वास्थ्य पोषण दिवस (VHND) पर गर्भवती और धात्री को कोविड टीकाकरण की आवश्यकता और लाभ के बारे में परामर्श दिया जाए और टीकाकरण केंद्र से टीकाकरण कराया जाए | प्रत्येक माह की नौ तारीख को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के मौके पर अधिक से अधिक संख्या में गर्भवती का टीकाकरण करवाया जाये | 

गर्भवती के टीकाकरण (vaccination) के समय लाभार्थी टाइप में गर्भवती महिला सेलेक्ट कर पंजीककरण के बाद कोविड टीका लगाया जाए | क्लस्टर मॉडल 2.0 एवं हर घर दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर गर्भवती और धात्री महिलाओं को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाये | 

मलिहाबाद (Malihabad) ब्लॉक के पुरवा गाँव की सात माह की गर्भवती ममता कोरोना का पहला टीका लगवा चुकी हैं | वह कहती हैं मुझे कोरोना (corona) का पहला टीका लगे एक माह हो गया है | मुझे टीका लगने के बाद में कोई समस्या नहीं हुई है, मैं समय आने पर दूसरी डोज (second dose) भी लगवाऊँगी |  

काकोरी ब्लॉक के जलियामऊ गाँव की पाँच माह की गर्भवती सीमा बताती हैं कि उन्होंने कोविड का पहला टीका (first dose) लगवाया है वह पूरी तरह स्वस्थ हैं | वह अपने आस-पास अन्य गर्भवती से भी कहना चाहेंगी कि कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं |

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.एम.के.सिंह का कहना है कि कोरोना कम हुआ है लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है | इसलिए हमें कोविड टीके की दोनों डोज लगवानी चाहिए और कोविड अनुरूप व्यवहार (covid protocol) का पालन करना चाहिए | कोविड का टीका गर्भवती, गर्भस्थ शिशु और धात्री सभी के लिए सुरक्षित है | यह टीका प्रसव (delivery) के शुरुआत से लेकर कभी भी लगवाया जा सकता है | गर्भवती को कोविड संक्रमण (covid infection)  के साथ ही अन्य रोगों से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा होता है क्योंकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है | गर्भावस्था के दौरान यदि महिला कोरोना उपचाराधीन है तो वह प्रसव के तुरंत बाद चिकित्सीय परामर्श से कोविड टीकाकरण करा सकती है | 

ऐसी गर्भवती जिनकी आयु 35 वर्ष से अधिक है या उच्च रक्तचाप या डायबिटीज से पीड़ित हैं या मोटापे से ग्रसित हैं या जिनमें पहले से क्लाटिंग की समस्या है तो उनमें कोविड संक्रमण के बाद जटिलताएं होने की सम्भावना ज्यादा होती है |

डॉ. सिंह का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान प्लेसेन्टा के द्वारा कोरोना की वैक्सीन माँ से गर्भवस्थ शिशु को मिलती है जिससे गर्भस्थ को कोई दिक्कत नहीं होती है | डा. सिंह ने धात्री महिलाओं से भी कोविड के दोनों टीके लगवाने की अपील की है | उन्होंने कहा- कोरोना का टीका माँ और बच्चे दोनों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है | कोरोना का टीका लगवाने के बाद लापरवाही नहीं बरतनी है, कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करते रहना है |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सऊदी अरब में योग का क्रेज

सऊदी अरब में योग का क्रेज

हे.जा.स. October 01 2022 35038

अब पूरी दुनिया में लोग योग के मुरीद होते जा रहे हैं। वहीं जागरूकता फैलाने और समाज के सभी वर्गों के ल

दिल्ली में मंकीपॉक्स का खतरा, एक और मामले की हुई पुष्टि

दिल्ली में मंकीपॉक्स का खतरा, एक और मामले की हुई पुष्टि

विशेष संवाददाता September 04 2022 34595

देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का छठा मरीज मिला है। द्वारका में रहने वाली 22 वर्षीय अफ्रीका मूल

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण लाएगा बीमा सुगम योजना

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण लाएगा बीमा सुगम योजना

रंजीव ठाकुर September 06 2022 87484

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण जल्द ही बीमा सुगम योजना लाने वाली है। पिछले दिनों हेल्थ जागरण

रीजेंसी ने 13 वर्षीय बच्ची का विशाल ओवेरियन सिस्ट को हटाया

रीजेंसी ने 13 वर्षीय बच्ची का विशाल ओवेरियन सिस्ट को हटाया

हुज़ैफ़ा अबरार August 02 2026 889

किशोरियों में लगातार रहने वाले पेट दर्द को सामान्य समझकर अनदेखा नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय पर जांच

प्रदेश के अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिलेगी आम आदमी को, डॉक्टर नहीं लिख सकेंगे बाहर की दवा 

प्रदेश के अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिलेगी आम आदमी को, डॉक्टर नहीं लिख सकेंगे बाहर की दवा 

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2022 28780

कुछ सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक अभी भी दवाओं के जेनेरिक नाम नहीं लिख रहे हैं। ऐसे चिकित्सकों को चिह

प्रदेश की नदियों में शव प्रवाह पर मुख्यमंत्री सख्त। 

प्रदेश की नदियों में शव प्रवाह पर मुख्यमंत्री सख्त। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 15 2021 35281

नावों से पेट्रोलिंग करते हुए जवान यह सुनिश्चित करें कि कोई भी नदियों में शवों को ना बहाए। जरूरी हो त

कोरोना के ‘लैंब्डा’’ वैरिएंट पर प्रदेश सरकार सजग।

कोरोना के ‘लैंब्डा’’ वैरिएंट पर प्रदेश सरकार सजग।

रंजीव ठाकुर July 04 2021 30624

यूरोपीय देशों विशेषकर ब्रिटेन में लैंब्डा स्वरूप (सी.37) से संक्रमण के अब तक छह मामले सामने आने की ब

मसालेदार भोजन और दर्द निवारक दवाइयों से बढ़ रहा अल्सर-  डॉ प्रवीण झा

मसालेदार भोजन और दर्द निवारक दवाइयों से बढ़ रहा अल्सर-  डॉ प्रवीण झा

हुज़ैफ़ा अबरार March 18 2021 45512

अल्सर से बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि मरीजों को मिर्च मसाले और तेल वाले भोजन का इस्तेमाल कम करन

PMCH में करोड़ों रुपये का गबन, एजेंसी के संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

PMCH में करोड़ों रुपये का गबन, एजेंसी के संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

विशेष संवाददाता November 03 2022 31090

इस संबंध में पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर ने एजेंसी के संचालक राकेश कुमार के खिलाफ पीरबहोर थाने

गर्मी में ठंडे पानी से परहेज करें जोड़ों के मरीज

गर्मी में ठंडे पानी से परहेज करें जोड़ों के मरीज

विशेष संवाददाता June 01 2023 28766

भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य न

Login Panel