देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

ओमिक्रॉन वैरिएंट के मिथक और वास्तविकता की जानकारी के लिए ज़रूर पढ़ें।

ओमिक्रॉन वैरिएंट पर वैक्सीन असरदार नहीं होगी। हालांकि एजेंसी ने यह भी कहाकि यह डेल्टा वैरिएंट की तुलना में कम खतरनाक है।

लेख विभाग
December 13 2021 Updated: December 13 2021 20:04
0 25152
ओमिक्रॉन वैरिएंट के मिथक और वास्तविकता की जानकारी के लिए ज़रूर पढ़ें। प्रतीकात्मक

ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के 63 देशों तक पहुंच चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रसार डेल्टा वैरिएंट की तुलना में बेहद तेजी से होने वाला है। यूनाइटेड नेशंस हेल्थ एजेंसी ने शुरुआती आंकड़ों के हवाले से यह बात सामने आई है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट पर वैक्सीन असरदार नहीं होगी। हालांकि एजेंसी ने यह भी कहाकि यह डेल्टा वैरिएंट की तुलना में कम खतरनाक है।

क्या ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से संक्रमित कर रहा है?
डब्लूएचओ के मुताबिक डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन वैरिएंट के फैलने की रफ्तार तेज है। डब्लूएचओ ने कहाकि दक्षिण अफ्रीका में डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण की रफ्तार कम रही थी। वहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण यहां तेजी से फैला। लेकिन ब्रिटेन जैसे देश में जहां डेल्टा वैरिएंट ने कहर ढाया था, वहां भी ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण की रफ्तार खासी तेज है। दक्षिण अफ्रीका का गौटेंग शहर जो यहां पर इस वायरस का सेंटर है, वहां पर इस वायरस की संक्रमण रफ्तार की दर 3 है। यानी इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति तीन अन्य लोगों को संक्रमित कर रहा है। वहीं जापान में हुई स्टडी में ओमिक्रॉन की संक्रमण दर 4.2 पाई गई है। 

क्या ओमिक्रॉन ज्यादा घातक है? 
डॉक्टरों का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावितों में थकान और सिरदर्द की समस्या ज्यादा है। वहीं डेल्टा वैरिएंट से प्रभावित लोगों में सांस और हार्ट की समस्या ज्यादा हो रही थी। दक्षिण अफ्रीका के तीन बड़े प्राइवेट अस्पतालों के मुताबिक शुरुआती लहरों की तुलना में इस बार लक्षण बेहद माइल्ड हैं। वहीं ओमिक्रॉन से संक्रमित बहुत कम लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट या वेंटीलेटर की जरूरत पड़ी। इससे होने वाली मौतों की संख्या भी डेल्टा की तुलना में काफी कम है। डब्लूएचओ का कहना है कि ओमिक्रॉन को लेकर अभी जो आंकड़ा सामने आया है वह बेहद कम है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका और यूरोपियन यूनियन में हुई शुरुआती खोजें बताती हैं कि यह डेल्टा की तुलना में कम घातक हैं। डब्लूएचओ का कहना है कि अभी ओमिक्रॉन की घातकता जानने के लिए और बड़े डेटा की जरूरत होगी। 

क्या वैक्सीन ओमिक्रॉन पर प्रभावी हैं?
शोध बताते हैं कि ओमिक्रॉन एंटीबॉडीज को चकमा देने में सक्षम है। हालांकि यह पूरी तरह से चकमा नहीं दे पाता है। फाइजर कंपनी की एक स्टडी में भी यह बात सामने आई है। डब्लूएचओ के मुताबिक शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि ओमिक्रॉन के खिलाफ वैक्सीन पूरी तरह से प्रभावी नहीं हैं। हालांकि एक छोटे सैंपल पर हुई स्टडी बताती है कि वैक्सीन ले चुके और पहले से कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों के ऊपर ओमिक्रॉन कम घातक है।

क्या यह बच्चों पर अलग ढंग से असर डाल रहा?
दक्षिण अफ्रीका में शुरुआती दौर में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले बच्चों की संख्या ज्यादा थी। पांच साल से कम उम्र के बच्चे बड़ी संख्या में अस्पताल में भर्ती हुए। हालांकि इनमें से अधिकतर को बहुत कम समय के लिए अस्पताल में रहना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य मंत्री जो फाला के मुताबिक इनमें से किसी बच्चे को सांस संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आगरा जिला अस्पताल का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता March 21 2023 27235

आगरा दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

बाल टीकाकरण दर पिछले 30 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर: संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ

बाल टीकाकरण दर पिछले 30 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर: संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ

हे.जा.स. July 16 2022 34756

विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के अनुसार, डिप्थीरिया, टेटनस और पेरटुसिस से बचाव के

पोषक से भरपूर संतुलित आहार अपनाएं जीवन स्वस्थ बनाएं : मुकेश शर्मा    

पोषक से भरपूर संतुलित आहार अपनाएं जीवन स्वस्थ बनाएं : मुकेश शर्मा    

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2026 602

कुपोषण को दूर करना और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना। इसका  फायदा सही पोषण से बीमारी कमजोरी

दिल्ली में भारतीय योग संघ के स्टेट चेप्टर का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित  

दिल्ली में भारतीय योग संघ के स्टेट चेप्टर का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित  

एस. के. राणा March 05 2023 26683

योग न केवल शारीरिक आसनों का नाम है बल्कि योग, शरीर का आत्मा से, आत्मा का परमात्मा और प्रकृति से भी स

समय से पूर्व जन्म के कारण दस प्रतिशत नवजातों की हो जाती है मौत

समय से पूर्व जन्म के कारण दस प्रतिशत नवजातों की हो जाती है मौत

हे.जा.स. October 08 2023 256445

नवजात शिशु जन्म दर की ये संख्या बताती है कि हर 10 में से एक शिशु, यानि लगभग 10 प्रतिशत शिशुओं का जन्

स्ट्रॉबेरी से ऐसे पाएं दमकती त्वचा

स्ट्रॉबेरी से ऐसे पाएं दमकती त्वचा

श्वेता सिंह September 15 2022 34682

स्ट्रॉबेरी से बना फेस पैक आपके चेहरे के लिए किसी जादू से कम नहीं है। स्ट्रॉबेरी कई तरह के विटामिन्स

देश में कोविड-19 से हुई मौतों ने डराया, एक दिन में 4,100 संक्रमित रोगियों की मौत

देश में कोविड-19 से हुई मौतों ने डराया, एक दिन में 4,100 संक्रमित रोगियों की मौत

एस. के. राणा March 26 2022 36520

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,660 न

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

हे.जा.स. January 28 2021 21142

इन पाठ्यक्रमों को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत संचालित किया जाएगा।जिनकी अवधि पूरी होने पर छात्र हेल्थ

रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, एक नई उम्मीद: मेदांता अस्पताल

रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, एक नई उम्मीद: मेदांता अस्पताल

हुज़ैफ़ा अबरार December 18 2025 4746

डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने लोगों को जॉइंट रिप्लेसमेंट के बाद जीवन में  होने वाले बदलाव के बारे में जानकार

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

एस. के. राणा March 28 2022 33371

भारत में कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या से लग रहा है कि कोरोना महामारी कुछ ही दिनों की मेहमान है।

Login Panel