देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में नागरिकों को बूस्टर डोज लगने शुरू।

ब्रिटेन अपने नागरिकों को बूस्टर डोज लगाना शुरू करने जा रहा है। सोमवार से ब्रिटेन में 30 से ज्यादा के उम्र वालों को बूस्टर डोज लगना शुरू हो जाएगी।

हे.जा.स.
December 13 2021 Updated: December 13 2021 19:15
0 36453
ब्रिटेन में नागरिकों को बूस्टर डोज लगने शुरू। प्रतीकात्मक

लंदन। कोरोना के नए वैरिएंट (New Corona Variant) से दुनिया में दहशत है। कई देशों में ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की बूस्टर डोज (booster dose) की चर्चा तेज है। इस क्रम में ब्रिटेन अपने नागरिकों को बूस्टर डोज लगाना शुरू करने जा रहा है। सोमवार से ब्रिटेन में 30 से ज्यादा के उम्र वालों को बूस्टर डोज लगना शुरू हो जाएगी।

ओमिक्रॉन के चलते लिया फैसला
ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पूरे इंग्लैंड में 30 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 टीके की बूस्टर डोज (Corona Vaccine Booster Dose) के लिए सोमवार से बुकिंग शुरू होगी। उन्होंने बताया कि देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) को कंट्रोल करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

ओमिक्रॉन के खिलाफ कारगर
इंग्लैंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) ने कहा कि देश में 30 से 39 साल उम्र के 75 लाख लोग हैं, जिनमें से 35 लाख लोग सोमवार से बूस्टर डोज ले सकेंगे। यह फैसला बूस्टर डोज के ओमिक्रॉन (Omicron) वैरिएंट पर प्रभावी होने की शुरुआती जानकारी मिलने के बाद किया गया है। देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने के मामले भी अब आने लगे हैं।

साल के अंत तक होगी भयावह स्थिति!
ब्रिटेन में अबतक कोरोना के नए वैरिएंट (New Corona Variant) से किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस साल के अंत तक संक्रमण फैलाने के मामले में ओमिक्रॉन वैरिएंट, डेल्टा वैरिएंट को पीछे छोड़ सकता है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने कहा, 'कोविड-19 बूस्टर कार्यक्रम को तेज किया जा रहा है और ब्रिटेन में 2.2 करोड़ लोग पहले ही बूस्टर खुराक ले चुके हैं और क्रिसमस से पहले वृहद सुरक्षा प्राप्त कर चुके हैं।’

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सेल ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सहायक उपकरणों का वितरण किया

सेल ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सहायक उपकरणों का वितरण किया

विशेष संवाददाता December 04 2022 24386

सेल ने अपने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहतइस जरूरी कार्यक्रम को शुरू करने के लिए भारतीय

डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. इवान जे. एफ. ह्यूटिन ने किया लोहिया संस्थान का दौरा

डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. इवान जे. एफ. ह्यूटिन ने किया लोहिया संस्थान का दौरा

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 1050

वर्तमान और उभरती सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, स

झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में अब मेडिकल की पढ़ाई का रास्ता साफ।

झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में अब मेडिकल की पढ़ाई का रास्ता साफ।

हे.जा.स. December 16 2021 33803

अब इन तीनों मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 100-100 सीटों पर दाखिला होगा। दुमका, हजारीबाग और पलामू मे

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई 10 सितम्बर को

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई 10 सितम्बर को

admin September 09 2022 55283

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अस्थि रोग विभाग में 10 सितम्बर को एक लाइव सर्जरी सत्र के

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर अध्ययन करेंगे भारत और ब्रिटेन।

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर अध्ययन करेंगे भारत और ब्रिटेन।

हे.जा.स. August 02 2021 26389

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर भारत और ब्रिटेन मिलकर अध्ययन करेंगे। परीक्षण यदि सफलतापूर्वक पूर

ऑयली स्किन को ठीक करने के उपाय।

ऑयली स्किन को ठीक करने के उपाय।

सौंदर्या राय November 15 2021 36781

ऑयली स्किन चेहरे पर अनावश्यक चमकदार लुक देती है और ये स्किन के पोर्स बंद कर सकती है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश, शिशु के जन्म के बाद तुरंत करें मंत्र ऐप पर पंजीकरण

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश, शिशु के जन्म के बाद तुरंत करें मंत्र ऐप पर पंजीकरण

आरती तिवारी July 08 2023 24296

ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए है कि प्रदेश के सभी सीएमओ और महिला अस्पताल के सीएमएस मंत्र एप पर शिशुओं क

देश में खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामले आये

देश में खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामले आये

एस. के. राणा March 23 2022 24741

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देशभर में आज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को

कोरोना से ठीक हुए मरीजों में बोन डेथ के मामले आये सामने।

कोरोना से ठीक हुए मरीजों में बोन डेथ के मामले आये सामने।

हे.जा.स. July 06 2021 21348

मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती तीनों मरीजों की उम्र 40 साल से कम है। कोरोना से ठीक होने के दो मह

आईसीएमआर का दावा, भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मरीज

आईसीएमआर का दावा, भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मरीज

विशेष संवाददाता March 05 2023 35547

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कहा कि 2025 तक कैंसर के मामले 12.7% बढ़ जाएंगे। पिछले कुछ सालों म

Login Panel