देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोविड टीकाकरण में डाबर यूपी सरकार को करेगा सहयोग।

कंपनी द्वारा स्थापित केन्द्रों में उपभोक्ताओं को डाबर की इम्युनिटी बूस्टिंग रेंज जैसे डाबर च्यवनप्राश, डाबर हनी, डाबर गिलोय की घनवटी गोलियांए, इम्मुदाब, आयुष क्वाथ काढ़ा और डाबर हल्दी ड्रॉप भी दिया जाएगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 17 2021 Updated: June 17 2021 00:58
0 46721
कोविड टीकाकरण में डाबर यूपी सरकार को करेगा सहयोग। प्रतीकात्मक

प्रयागराज/लखनऊ। कोविड वैक्सीन टीकाकरण अभियान को लक्ष्य तक पहुंचाने में डाबर इंडिया लिमिटेड उत्तर प्रदेश सरकार के साथ सहयोग करेगा। डाबर इंडिया का कहना है कि उसने उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ वयस्क आबादी को जल्दी से जल्दी टीका लगाने के उद्देश्य से सहभागिता किया है। टीकाकरण अभियान को प्रयागराज से प्रारम्भ करके, इसे वाराणसी, लखनऊ और कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से आगे बढ़ाया जायेगा।

इस मिशन के तहत डाबर, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विशेष टीकाकरण केंद्र स्थापित करने में मदद कर रहा है। इन केंद्रों से लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कंपनी टीकाकरण के बारे में फैले मिथकों को भी दूर करेगा। प्रतिरक्षा (इम्युनिटी) बढ़ाने के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहे हैं। कंपनी द्वारा स्थापित केन्द्रों में उपभोक्ताओं को डाबर की इम्युनिटी बूस्टिंग रेंज जैसे डाबर च्यवनप्राश, डाबर हनी, डाबर गिलोय की घनवटी गोलियांए, इम्मुदाब, आयुष क्वाथ काढ़ा और डाबर हल्दी ड्रॉप भी दिया जाएगा।

मुकेश मिश्रा, हेड मार्केटिंग, हेल्थ केयर डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा “हम उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते है जिन्होंने हमें इस राज्य के लोगो का सेवा करने का अवसर प्रदान किया। हम देश के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के माध्यम से कोविड के खिलाफ इस ऐतिहासिक संघर्ष का हिस्सा बनकर उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। डाबर अपने सिद्धांत ‘प्रत्येक परिवार के स्वास्थ्य व कल्याण’ के लिए प्रतिबद्ध और पूरी तरह से समर्पित है। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने न केवल इस राज्य के निवासियों को टीकाकरण करने के लिए बल्कि टीकों और टीकाकरण के बारे में मिथकों को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ हाथ मिलाया है। हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे आगे आएं और डाबर द्वारा समर्थित अपने नजदीकी सरकारी टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाएं।“

डॉ. प्रभाकर राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज ने कहा, “हम डाबर इंडिया लिमिटेड को इस टीकाकरण अभियान में शामिल होने के लिए धन्यवाद देते हैं। हमारा सहयोग लोगों को बड़ी संख्या में टीकाकरण करने में सक्षम बनाएगा। इस वायरस को हराने के लिए टीकाकरण अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इस तरह के अभियान, इस महामारी को हराने के लिए हमारी लड़ाई में मदद करेंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मेदांता के डॉक्टरों की टीम ने 19 वर्षीया किशोरी को मिर्गी के दौरों से दिलाई निजात।

मेदांता के डॉक्टरों की टीम ने 19 वर्षीया किशोरी को मिर्गी के दौरों से दिलाई निजात।

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2021 36652

मिर्गी के मरीज के परिजन अज्ञानता की वजह से मिर्गी से जुडी भ्रांतियों पर आँख मूँद कर विश्वास कर लेते

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,302 नए मामले, 267 लोगों की मौत 

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,302 नए मामले, 267 लोगों की मौत 

एस. के. राणा November 21 2021 32214

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 1,24,868 सक्रिय मरीज बचे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्

Direct Uptake of Nutrition and Caffeine Study: biscuit based comparative study

Direct Uptake of Nutrition and Caffeine Study: biscuit based comparative study

British Medical Journal December 25 2022 31736

Healthcare workers can safely consume a cup of tea after less than 10 minutes, especially if enjoyed

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया योगाभ्यास 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया योगाभ्यास 

एस. के. राणा May 20 2022 40905

योग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और अवसाद सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करने का मार्ग है। यह आंत

कोविड-19 की पहली लहर में भारत में एंटीबायोटिक का दुरुपयोग बढ़ा: अध्ययन

कोविड-19 की पहली लहर में भारत में एंटीबायोटिक का दुरुपयोग बढ़ा: अध्ययन

हे.जा.स. July 03 2021 35197

भारत में कोविड-19 के चरम पर होने यानी जून 2020 से सितंबर 2020 के दौरान वयस्कों को दी गयी एंटीबायोटिक

आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएगा आलू आइस क्यूब

आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएगा आलू आइस क्यूब

सौंदर्या राय June 27 2023 111374

आलू में विटामिन सी,मैग्नीशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आप पोटैटो आइस

मौसम का बदलता मिजाज इन मरीजों की बढ़ा सकता है परेशानी

मौसम का बदलता मिजाज इन मरीजों की बढ़ा सकता है परेशानी

आरती तिवारी October 28 2022 29382

यह एलर्जी स्किन के अलावा सांस की भी हो सकती हैं। सांस की बीमारियों से निपटने के लिए समय रहते अवेयर

रात में नींद ना आने पर आजमाएं ये उपाय

रात में नींद ना आने पर आजमाएं ये उपाय

आरती तिवारी October 03 2022 31680

सोने से दो घंटे पहले आपको मोबाइल, लैपटॉप या अन्य गैजेट्स से दूर हो जाना चाहिए क्योंकि, इनसे निकलने व

फाइलेरिया रोग: लक्षण, कारण, इलाज और बचाव

फाइलेरिया रोग: लक्षण, कारण, इलाज और बचाव

लेख विभाग May 13 2022 79899

फाइलेरिया एक परजीवी रोग है जो फाइलेरियोइडिया टाइप राउंडवॉर्म के संक्रमण से होता है। वे खून चूसने वा

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा

हे.जा.स. November 30 -0001 29618

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने विश्व नेताओं से 2022 को सुधार का सही अवसर बनाने का आह्

Login Panel