देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

इंदिरा आईवीएफ द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक में अत्याधुनिक विकास ने उपचार के पहले चक्र के दौरान कई कपल्स को गर्भ धारण करने में मदद की है, और हमारा लक्ष्य भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखना है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 18 2022 Updated: May 19 2022 00:03
0 69832
इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया डॉ अजय मुर्डिया और डॉ पवन यादव इंदिरा आईवीएफ लखनऊ केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर

लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी प्रजनन उपचार श्रृंखला, इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में एक नया केंद्र खोलने के साथ ही संतान के इच्छुक माता-पिता की सहायता के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। 

इस अवसर पर बोलते हुए, इंदिरा आईवीएफ (Indira IVF) के संस्थापक और अध्यक्ष, डॉ अजय मुर्दिया ने कहा, “हम लखनऊ में अपना केंद्र शुरू करने और इच्छुक कपल्स को उनका परिवार शुरू करने में सहायता प्रदान करने को लेकर प्रसन्न हैं। इंदिरा आईवीएफ इस बात को भलीभांति समझता है कि किस तरह से इनफर्टिलिटी (infertility) के चलते विवाहित जोड़ों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, इस प्रकार हम उन्हें किसी भी अतिरिक्त बोझ से छुटकारा दिलाने हेतु एक ही छत के नीचे अत्याधुनिक उपचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ राज्य की राजधानी होने के नाते एक महत्वपूर्ण स्थान है, हम उम्मीद करते हैं कि हम अपनी सेवाओं का विस्तार करके ऐसे हर जोड़े तक पहुँच सकेंगे जिन्हें समर्थन और मार्गदर्शन की आवश्यकता है।"

इंदिरा आईवीएफ के सीईओ और सह संस्थापक, डॉ क्षितिज मुर्दिया ने कहा, “डॉ अजय मुर्डिया और डॉ पवन यादव इंदिरा आईवीएफ लखनऊ केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर इस प्रकार, सही निदान के जरिए पुरुष और महिलाएं दोनों सहायक प्रजनन तकनीक (assisted reproductive technology) से लाभ उठा सकते हैं और संतान सुख प्राप्त कर सकते हैं। इंदिरा आईवीएफ द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक में अत्याधुनिक विकास ने उपचार के पहले चक्र के दौरान कई कपल्स को गर्भ धारण करने में मदद की है, और हमारा लक्ष्य भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखना है।"

उत्तर प्रदेश में यह संगठन आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, गाजियाबाद, मऊ, मेरठ, नोएडा, राजनगर, सुल्तानपुर, वाराणसी और लखनऊ सहित सभी शीर्ष 15 जिलों में अपनी सेवाएं प्रदान करता है। इन केन्द्रों ने हजारों जोड़ों को संतान सुख के उनके सपनों को सच करने में सशक्त बनाया है।

इंदिरा आईवीएफ ने पिछले एक दशक में 1,00,000 से अधिक जोड़ों को गर्भ धारण करने में मदद की है। अत्याधुनिक तकनीक से प्रेरित और कई चिकित्सा विशेषज्ञों और आईवीएफ विशेषज्ञों द्वारा संचालित, इस संगठन ने अपनी प्रक्रियाओं के लिए असाधारण सफलता दर हासिल की है। इसने इलेक्ट्रॉनिक विटनेसिंग सिस्टम, क्लोज्ड वर्किंग चैम्बर्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, माइक्रोफ्लूडिक्स व अन्य सहित नवीनतम सहायक प्रजनन तकनीक में निवेश किया है और देश भर और उत्तर प्रदेश में उपलब्ध सर्वोत्तम उपचार विकल्पों के जरिए कपल्स को आश्वस्त किया है।

फिक्की यंग लीडर फोरम के चेयरमैन नीरज सिंह, संस्थापक डॉ अजय मुर्दिया, सीईओ डॉ क्षितिज मुर्दिया, निदेशक नितिज मुर्दिया और इंदिरा आईवीएफ लखनऊ के चीफ आईवीएफ स्पेशलिस्ट एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ पवन यादव उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

 क्या आपके कमर दर्द का कारण है बाइक?

क्या आपके कमर दर्द का कारण है बाइक?

आरती तिवारी September 09 2023 87326

केजीएमयू में चलने वाली पेन क्लीनिक के डॉ. अजय कुमार चौधरी के अनुसार शरीर के किसी हिस्से विशेषकर पीठ

चावल और मेथी के इस नुस्खे से डैंड्रफ से मिलेगी राहत

चावल और मेथी के इस नुस्खे से डैंड्रफ से मिलेगी राहत

श्वेता सिंह November 03 2022 37472

मेथी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो रूसी से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। चावल और

कानपुर में मिले डेंगू के 65 नए मरीज

कानपुर में मिले डेंगू के 65 नए मरीज

श्वेता सिंह November 20 2022 31845

एसीएमओ डा. आरएन सिंह का कहना है कि डेंगू के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू मरीजों की संख

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नज़र, सीएचसी-पीएचसी और ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नज़र, सीएचसी-पीएचसी और ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 23 2022 25684

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को सीतापुर, महमूदाबाद

स्टडी: नशा करने वालों पर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का नहीं हो रहा असर

स्टडी: नशा करने वालों पर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का नहीं हो रहा असर

विशेष संवाददाता August 28 2022 24248

अध्ययन में 56.81 फीसदी (175) मरीजों पर कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी का असर नहीं हुआ। ये मरीज तंबाकू, गुट

सर्जिकल साइट इन्फेक्शन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय

सर्जिकल साइट इन्फेक्शन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय

रंजीव ठाकुर May 29 2022 38081

सर्जिकल साइट इन्फेक्शन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय है । सर्जिकल साइट इन्फेक्

फरीदाबाद में एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

फरीदाबाद में एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

श्वेता सिंह August 24 2022 41472

फरीदाबाद को आज एशिया के सबसे बड़े निजी अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। देश के प्रधाममंत्री इस अस्पता

लक्ष्य पूरा : प्रदेश में 23.26 लाख किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन

लक्ष्य पूरा : प्रदेश में 23.26 लाख किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2026 595

स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों स्वास्थ्य केंद्रों और समुदाय स्तर पर जागरूकता एवं टीकाकरण गतिविधियो

यूपी में लंपी वायरस के खिलाफ महाअभियान

यूपी में लंपी वायरस के खिलाफ महाअभियान

आरती तिवारी October 13 2022 33279

लम्पी के खिलाफ यूपी में  टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा पशुओं को फ्री

डॉ मनसुख मंडाविया ने जारी की आवश्यक दवाओं की नयी सूची, सस्ती हो जाएंगी ये दवाएं

डॉ मनसुख मंडाविया ने जारी की आवश्यक दवाओं की नयी सूची, सस्ती हो जाएंगी ये दवाएं

रंजीव ठाकुर September 14 2022 38524

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने नयी आवश्यक दवाओं की सूची जारी कर दी है। पिछले साल ही

Login Panel