देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोरोना संक्रमण पहुंचा उन्नीस हज़ार के पास 

भारत कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,36,04,394 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,386 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में एक दिन में 2,693 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.29 प्रतिशत है।

0 27633
देश में कोरोना संक्रमण पहुंचा उन्नीस हज़ार के पास  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 18 हजार 840 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 43 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 16 हजार 104 रही। इसके चलते भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या अभी भी ज्यादा है। शुक्रवार तक देश में कुल उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 25 हजार 28 पहुंच गया। 


इन मामलों के साथ ही भारत कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,36,04,394 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,386 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में एक दिन में 2,693 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.29 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 (covid-19) से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.51 फीसदी है।


आंकड़ों के अनुसार, कोरोना संक्रमण (corona infection) की दैनिक दर 4.14 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.09 प्रतिशत है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,29,53,980 हो गयी जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान (anti-COVID-19 vaccination campaign) के तहत अभी तक 198.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।


गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।


देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ़्तार डेल्टा वैरीएण्ट से आगे निकली, कोविड-19 से हर सप्ताह हो रही 50 हज़ार लोगों की मौत।

ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ़्तार डेल्टा वैरीएण्ट से आगे निकली, कोविड-19 से हर सप्ताह हो रही 50 हज़ार लोगों की मौत।

हे.जा.स. December 21 2021 23366

कोविड-19 महामारी से इस वर्ष 33 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह आँकड़ा, वर्ष 2020 में एचआईवी,

टीका लगवाने के बाद कसरत करने से शरीर में बढ़ती है एंटीबॉडी: अध्ययन 

टीका लगवाने के बाद कसरत करने से शरीर में बढ़ती है एंटीबॉडी: अध्ययन 

हे.जा.स. February 15 2022 38187

अध्ययन में शामिल जिन लोगों ने टीकाकरण कराने के बाद डेढ़ घंटे तक साइकिल चलाई या सैर की, उनमें आगामी च

केजीएमयू की डा. ज्योति बाजपेई  ’’वुमेन फिजिशियन एवार्ड’’ से सम्मानित

केजीएमयू की डा. ज्योति बाजपेई ’’वुमेन फिजिशियन एवार्ड’’ से सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2022 54802

अमेरिकन कालेज ऑफ़ फिजिशियन्स (एसीपी) इंडिया चैप्टर की सातवीं एनुअल मीटिंग आई.एम.ए. सी.पी. इंडिया-22 व

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

हे.जा.स. April 23 2022 26556

चीन की राजधानी बीजिंग में मिडिल स्कूल के 10 स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसे लेकर च

एमबीबीएस  की 550 सीटें बढ़ीं, 9078 सीटों पर होंगे दाखिले

एमबीबीएस की 550 सीटें बढ़ीं, 9078 सीटों पर होंगे दाखिले

अखण्ड प्रताप सिंह July 24 2023 140182

नीट काउंसलिंग में शामिल होने की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में इस बार एम

कोरोना जांच के लिए लोहिया संस्थान में सड़क तक लाइन। 

कोरोना जांच के लिए लोहिया संस्थान में सड़क तक लाइन। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2021 32116

लोहिया संस्थान में इमरजेंसी के निकट कोरोना जांच की सुविधा है। यहां जांच व पंजीकरण के काउंटर बने हुए

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड डेथ के मामले बढ़ने पर जताई चिंता, इन दो कारणों को बताया जिम्मेदार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड डेथ के मामले बढ़ने पर जताई चिंता, इन दो कारणों को बताया जिम्मेदार

हे.जा.स. August 28 2022 29566

कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम ने भी बयान दिया था कि कोरोना वायरस का खतर

देश में पात्र आबादी के 42 फीसदी लोग टीके की बूस्टर खुराक लगवाने को तैयार नही

देश में पात्र आबादी के 42 फीसदी लोग टीके की बूस्टर खुराक लगवाने को तैयार नही

आनंद सिंह February 06 2022 37895

एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोनारोधी टीके की बूस्टर खुराक वायरस के नए और अधिक संक्रामक वैरिए

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

हे.जा.स. December 21 2021 41909

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन आठ से 10 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमे

दिल के मरीज़ों को राहत, केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे बेड और कैथ लैब 

दिल के मरीज़ों को राहत, केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे बेड और कैथ लैब 

हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2022 64707

वर्तमान में लारी की ओपीडी में रोजाना 500 से 700 मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में 70 से 80 मरीज प्रतिदिन

Login Panel