देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

PMCH में करोड़ों रुपये का गबन, एजेंसी के संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

इस संबंध में पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर ने एजेंसी के संचालक राकेश कुमार के खिलाफ पीरबहोर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि एजेंसी ने मरीजों के रजिस्ट्रेशन से मिले एक करोड़ 16 लाख 92 हजार रुपये अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय में जमा नहीं किये।

विशेष संवाददाता
November 03 2022 Updated: November 03 2022 22:16
0 31097
PMCH में करोड़ों रुपये का गबन, एजेंसी के संचालक के खिलाफ FIR दर्ज प्रतीकात्मक चित्र

पटना। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के रजिस्ट्रेशन करने वाली एजेंसी आरजी स्वाफ्टवेयर एंड सिस्टम द्वारा एक करोड़ 16 लाख 92 हजार रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है।

 

इस संबंध में पीएमसीएच (PMCH) के अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर ने एजेंसी के संचालक राकेश कुमार के खिलाफ पीरबहोर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि एजेंसी (agency) ने मरीजों के रजिस्ट्रेशन से मिले एक करोड़ 16 लाख 92 हजार रुपये अस्पताल (hospital) के अधीक्षक कार्यालय में जमा नहीं किये।

 

बताया जाता है कि राकेश कुमार के खिलाफ पीरबहोर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के बाद पीरबहोर थाना पुलिस (police) मामले की जांच में जुटी है। इससे जुड़े कागजात खंगाले जा रहे हैं। एजेंसी का कार्यालय (office) डाकबंगला चौराहे के पास फ्रेजर रोड में नारायण पैलेस में है। एजेंसी को पीएमसीएच में मरीजों (patients) के रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी दी गयी थी।

 

साथ ही यह समझौता हुआ था कि प्रतिदिन मरीजों से रजिस्ट्रेशन (registration) से मिलने वाली राशि को सरकारी (government) कोष में जमा कर देना होगा लेकिन एजेंसी ने जुलाई, 2017 से लेकर मई, 2020 तक रजिस्ट्रेशन से मिली राशि और उसके रिकॉर्ड (record) को जमा नहीं किया। करीब 34 माह की राशि एक करोड़ 16 लाख रुपये होती है, जिसे लेकर एजेंसी गायब है।

 

साथ ही मरीजों का डाटा (data) भी अपने साथ ले गयी है। इस संबंध में पीएमसीएच प्रशासन (administration) की ओर से 12 अक्तूबर, 2022 को रजिस्ट्रेशन की राशि और सारा रिकॉर्ड लौटाने के लिए पत्र भी भेजा गया था लेकिन उस पत्र का एजेंसी ने जवाब तक नहीं दिया। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। खास बात यह है कि कोरोना (corona) के मरीजों का डाटा भी एजेंसी के पास ही था क्योंकि उनका रजिस्ट्रेशन भी एजेंसी ने किया था।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर काकोरी सीएचसी पर धर्मगुरुओं के साथ बैठक

बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर काकोरी सीएचसी पर धर्मगुरुओं के साथ बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2022 31390

चिकित्सा अधीक्षक ने धर्मगुरुओं से अपील की कि वे कोविड टीकाकरण के प्रति  लोगों को जागरूक करने को आगे

असीम सम्भावना वाला क्षेत्र है मेडिकल लैब टेक्नीशियन कैरियर।

असीम सम्भावना वाला क्षेत्र है मेडिकल लैब टेक्नीशियन कैरियर।

अखण्ड प्रताप सिंह November 10 2021 56564

अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में जितनी अहम भूमिका एक डॉक्टर निभाते हैं, उसी तरह की भूमिका एक लैब टेक्नी

ऋषिकेश एम्स में निकली बंपर भर्ती

ऋषिकेश एम्स में निकली बंपर भर्ती

आरती तिवारी June 27 2023 31326

एम्स ऋषिकेश ने बंपर भर्तियां निकाली गई है। ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

कोविड टीकाकरण में डाबर यूपी सरकार को करेगा सहयोग।

कोविड टीकाकरण में डाबर यूपी सरकार को करेगा सहयोग।

हुज़ैफ़ा अबरार June 17 2021 46742

कंपनी द्वारा स्थापित केन्द्रों में उपभोक्ताओं को डाबर की इम्युनिटी बूस्टिंग रेंज जैसे डाबर च्यवनप्रा

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, हज़ारों लोग ले रहे सेवाओं का लाभ

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, हज़ारों लोग ले रहे सेवाओं का लाभ

रंजीव ठाकुर May 02 2022 32358

जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य म

महंगी दवाएं छुपी थी गोपनीय गोदामों में, डीएम के छापे से खुला राज़

महंगी दवाएं छुपी थी गोपनीय गोदामों में, डीएम के छापे से खुला राज़

रंजीव ठाकुर August 29 2022 35846

उत्तर प्रदेश में अधोमानक दवा सप्लाई होने के बाद महंगी दवाओं को लेकर सनसनीखेज नया मामला सामने आया है।

डॉक्टरों की कमी की जल्द दूर करेंगे: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

डॉक्टरों की कमी की जल्द दूर करेंगे: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी February 28 2023 32297

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि डॉक्टरों की कमी की जल्द दूर

अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का सीएम खट्टर ने किया शुभारंभ

अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का सीएम खट्टर ने किया शुभारंभ

हे.जा.स. April 08 2023 31274

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया। दो दिवसीय C 20 शिखर

एंबुलेंस का टोटा, बाइक से ही घर ले गए बच्ची के शव को परिजन

एंबुलेंस का टोटा, बाइक से ही घर ले गए बच्ची के शव को परिजन

विशेष संवाददाता July 29 2023 36301

कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र के एक गांव मे करंट उतरने से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को पंप के

प्राकृतिक सुंदरता पाने के लिए मौसमी फलों का सेवन करें

प्राकृतिक सुंदरता पाने के लिए मौसमी फलों का सेवन करें

सौंदर्या राय March 14 2022 38704

फलों का चेहरे पर प्रयोग करके सुंदरता पर चार चाँद लगा सकते है। स्वस्थ, सुंदर, आभामय और आकर्षक त्वचा क

Login Panel