देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

हेल्‍थकेयर इंडस्ट्री में नए करियर का बहुत है स्कोप, जानने के लिए पढ़ें

हेल्‍थकेयर में कुछ नयी शिक्षा और करियर तेजी से पाँव पसार रहें हैं। आज हम इन नयी शिक्षा और करियर में बारे में जानते हैं। इनमें जॉब्स, सैलरी और कैरियर की असीम संभावनाएं हैं।

अखण्ड प्रताप सिंह
July 09 2022 Updated: July 09 2022 15:28
0 36119
हेल्‍थकेयर इंडस्ट्री में नए करियर का बहुत है स्कोप, जानने के लिए पढ़ें प्रतीकात्मक चित्र

जनसंख्‍या वृद्धि में चिकित्‍सा जरूरतों को पूरा करने के लिए हेल्‍थकेयर का क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। हेल्‍थकेयर आज रोजगार के सबसे अच्‍छे करियर क्षेत्रों में गिना जाने वाला उद्योग बन चुका है। हेल्‍थकेयर (healthcare) में कुछ नयी शिक्षा और करियर तेजी से पाँव पसार रहें हैं। आज हम इन नयी शिक्षा और करियर में बारे में जानते हैं। 

 

वेलनेस कोच - Wellness coach
डॉक्‍टर्स (Doctors) अपने रोगियों को अच्‍छा करने की दिशा में काम करते हैं लेकिन कई बार वे इतने व्‍यस्‍त होते हैं कि उनके पास मरीजों से संवाद करने का पर्याप्‍त समय नहीं होता कि वह मरीजों (patients) से आदतें बदलने और वेलनेस (wellness) के लिए गहन बातचीत कर सकें। एक वेलनेस कोच (wellness coach) ऐसे मरीजों से स्‍वस्‍थ जीवनशैली और बड़े स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को रोकने की दिशा में व्‍यक्तिगत रूप से ध्‍यान देकर मदद करते हैं। वेलनेस कोच इसमें माहिर होते हैं।

 


हेल्‍थ केयर इंफाॅर्मेटिक्‍स - Healthcare Informatics
हेल्‍‍थ केयर इंफॉर्मेटिक्‍स में डिग्री लेने वाले हेल्‍थ केयर, इंफाॅर्मेशन टेक्‍नोलॉजी और कम्‍प्‍यूटर साइंस में गहरा ज्ञान विकसित करते हैं। हेल्‍थ इंफॉर्मेटिक्‍स स्‍पेशलिस्‍ट सिस्‍टम्‍स डेवलप करने में मदद करते हैं जो कि मरीजों की जानकारियां जैसे डाइग्‍नोस, बिलिंग, प्रिस्‍क्रिप्‍शन आदि का ट्रैक रखता है।

 


स्‍पीच पैथोलॉजिस्‍ट - Speech Pathologist
स्‍पीच पैथोलॉजिस्‍ट कम्‍यूनिकेशन और स्‍वॉलोइंग डिस्‍ऑर्डर के मरीजाें को मदद करते हैं। आधे से लगभग स्‍पीच पैथोलॉजिस्‍ट्स जिन्‍हें अक्‍सर स्‍पीच थैरेपिस्‍ट्स कहते हैं स्‍कूलों में काम करते हैं। हालांकि वे कई बीमारियों का इलाज करते हैं जिसमें स्‍ट्रोक और हियरिंग लॉस भी शामिल हैं। उम्र के साथ बुजुर्ग लोगों के ट्रीटमेंट को लेकर स्‍पीच पैथोलॉजिस्‍ट की जरूरत भी बढ़ रही है।

 


बायोमेडिकल इंजीनियर - Biomedical Engineer
बायोमेडिकल इंजीनियर्स मरीज की देखभाल के लिए प्रभावी समाधान के साथ बायोलॉजी और मेडिसिन पर फोकस करते हैं। वे चिकित्‍सकों और अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य पेशेवरों के साथ काम करते हैं। वे कई नई उपकरणों की डि‍जाइनिंग, सॉफ्टवेयर डेपलपमेंट्स और रिसर्च पर काम करते हैं। हेल्‍थकेयर सिस्‍टम्‍स की बढ़ती जरूरतों के साथ यह करियर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें 62 प्रतिशत जॉब ग्रोथ आंकी गई हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

संभल में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

संभल में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

आरती तिवारी November 05 2022 29382

संभल कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया

एम्स बिलासपुर के दूसरे फेज को बनाने की तैयारी

एम्स बिलासपुर के दूसरे फेज को बनाने की तैयारी

विशेष संवाददाता January 05 2023 28349

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के दूसरे फेज का निर्माण करीब 800 करोड़ रुपये से होगा। इसके

निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण का लाभ ले ट्रक ड्राइवर्स: ब्रजेश पाठक

निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण का लाभ ले ट्रक ड्राइवर्स: ब्रजेश पाठक

admin June 29 2022 27674

ब्रजेश पाठक ने कहा कि जे के एजूकेशनल ग्रामीण विकास समिति ट्रक ड्राइवरों के हित में मुफ्त आंखों की जा

जानिये पार्किसन रोग के कारण और इसके लक्षण।

जानिये पार्किसन रोग के कारण और इसके लक्षण।

लेख विभाग November 26 2021 33836

यदि किसी व्यक्ति की कार्य क्षमता अचानक से कम हो गई है, तो उसे इसकी सूचना अपने डॉक्टर को दी चाहिए क्य

रीजेंसी हेल्थ कानपुर में दुर्लभ हर्निया का सफल उपचार

रीजेंसी हेल्थ कानपुर में दुर्लभ हर्निया का सफल उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार August 13 2026 644

मरीज के कमर के पास सूजन कई वर्षों में इतनी बड़ी हो गई थी कि उनका अंडकोष लगभग घुटने तक पहुंच गया था। इ

शाकाहारी लोग प्रोटीन डाइट के लिए खाएं ये चीजें

शाकाहारी लोग प्रोटीन डाइट के लिए खाएं ये चीजें

आरती तिवारी October 16 2022 26997

हमारे शरीर के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है. इससे हमारे शरीर का विकास ठीक तरीके से हो पाता है। बता दें क

6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगी फार्मेसी: ब्रजेश पाठक

6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगी फार्मेसी: ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी February 23 2023 36637

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, प्रयागर

अपनी फ्लीट से मरीज को अस्पताल पहुंचाया उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने

रंजीव ठाकुर June 29 2022 32677

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक औचक निरीक्षण करने महानगर स्थित भाऊर

योग आधारित वेलनेस टूरिज्म उभर रहा सामाजिक घटना के रूप में: पीएचडी शोध

योग आधारित वेलनेस टूरिज्म उभर रहा सामाजिक घटना के रूप में: पीएचडी शोध

हुज़ैफ़ा अबरार August 29 2026 1820

वेलनेस (Wellness) का अर्थ केवल बीमारी से मुक्त होना नहीं बल्कि शारीरिक मानसिक और भावनात्मक रूप से स्

रक्तदान शिविर में युवाओं में दिखा उत्साह

रक्तदान शिविर में युवाओं में दिखा उत्साह

हे.जा.स. May 17 2023 36407

सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन और यूनिक इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्

Login Panel