देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

उत्तराखंड में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक  लंपी से 2 दिन में 80 पशुओं की मौत हो गई। इसके साथ ही पूरे जिले में लंपी से मौत का आंकड़ा 224 पहुंच गया है। मैदानी क्षेत्रों की तुलना में अब पहाड़ी क्षेत्रों में केस बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में बीमारी का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है।

विशेष संवाददाता
October 10 2022 Updated: October 10 2022 15:09
0 33842
देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत देहरादून में लंपी वायरस का कहर

देहरादून। उत्तराखंड में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक  लंपी से 2 दिन में 80 पशुओं की मौत हो गई। इसके साथ ही पूरे जिले में लंपी से मौत का आंकड़ा 224 पहुंच गया है। मैदानी क्षेत्रों की तुलना में अब पहाड़ी क्षेत्रों में केस बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में बीमारी का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है।

 

विशेषज्ञों की मानें तो रोग से ग्रसित पशुओं में वैक्सीन लगाने से ज्यादा नुकसान का खतरा रहता है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि विभाग ने लंपी से बचाने के लिए  अभी तक विभाग की ओर से 54 हजार 490 पशुओं को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें से 5200 पशु पूरी तहर से ठीक हो चुके हैं। 

 

साथ ही उन्होंने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में बीमारी का प्रकोप बहुत कम हो गया है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र साहिया, थानों, रायपुर आदि में प्रकोप बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से वैक्सीनेशन के साथ-साथ पशुपालकों को दवा वितरित की जा रही है। सुरक्षा के लिए गांवों में कैंप भी लगाए जा रहे हैं।

 

बता दें कि देहरादून जिले में बीते दो महीने से दुधारू पशुओं के लिए खतरानाक लंपी वायरस का प्रकोप है। उत्तराखंड में हरिद्वार जिले से इसका संक्रमण फैला। देहरादून में अभी तक 8728 पशु बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। उधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विद्यासागर कापड़ी ने बताया कि शनिवार को साहिया में सर्वाधिक 14 और थानो में 11 पशुओं की मौत हुई।  

 

Updated by Aarti Tewari

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

महाराष्ट्र में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानिए लक्षण और उपचार

महाराष्ट्र में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानिए लक्षण और उपचार

आरती तिवारी August 31 2022 27635

स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मरीज मुंबई में हैं। इसको लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को भी अलर्

कुपोषण के साथ गंभीर बीमारियों से लड़ रहा बलरामपुर अस्पताल का पोषण पुनर्वास केंद्र

रंजीव ठाकुर September 18 2022 223770

राजधानी में बलरामपुर अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र कुपोषण के खिलाफ जंग में बड़ी भूमिका निभा रहा

HPV का एक टीका, सर्वाइकल कैंसर से जीवनभर की सुरक्षा : सीएमओ

HPV का एक टीका, सर्वाइकल कैंसर से जीवनभर की सुरक्षा : सीएमओ

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 455

टीकाकरण से पहले बच्ची को हल्का एवं पौष्टिक भोजन कराएं। टीकाकरण के दौरान उसे शांत एवं सहज रहने के लिए

अध्ययन में पाएं गए मंकीपॉक्स के दो नए लक्षण, समलैंगिकता भी है प्रमुख कारण

अध्ययन में पाएं गए मंकीपॉक्स के दो नए लक्षण, समलैंगिकता भी है प्रमुख कारण

हे.जा.स. August 10 2022 29577

अध्ययन में मंकीपॉक्स संक्रमण के नए लक्षण सामने आएं हैं। शोधकर्ताओं ने मंकीपॉक्स के दो नए लक्षण पाए ह

देहरादून के रुड़की में 50 ग्रामीण संदिग्ध बुखार से पीड़ित

देहरादून के रुड़की में 50 ग्रामीण संदिग्ध बुखार से पीड़ित

विशेष संवाददाता October 27 2022 27067

मानकपुर आदमपुर गांव में बड़ी संख्या में लोगों में संदिग्ध बुखार की चपेट में आने की सूचनाएं मिल रही थ

ओमिक्रोन अपडेट: देश में 220 पहुँचा संक्रमण मामला

ओमिक्रोन अपडेट: देश में 220 पहुँचा संक्रमण मामला

एस. के. राणा December 22 2021 30025

ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65  मरीज महाराष्ट्र व 54 मरीज दिल्ली में मिले हैं। ओडिशा के दो व जम्मू-कश्मी

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

हे.जा.स. July 18 2022 22574

मंत्रालय ने शनिवार को कहा, ‘‘अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह पता चलता हो कि बीए.2.75 ओमीक्रो

ब्रेन टय़ूमर व हृदय रोग से जूझ रहे मरीज को दी नयी जिन्दगी।

ब्रेन टय़ूमर व हृदय रोग से जूझ रहे मरीज को दी नयी जिन्दगी।

हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2021 35127

कार्डियोलॉजिस्ट डा. तिवारी के सफल इलाज से मरीज और उसके परिजन बेहद संतुष्ट थे और उन्होंने सहारा हॉस्प

असुरक्षित अबॉर्शन से रोजाना होती है 8 मौतें: रिपोर्ट

असुरक्षित अबॉर्शन से रोजाना होती है 8 मौतें: रिपोर्ट

एस. के. राणा September 30 2022 31899

महिलाओं को प्रजनन की स्वायत्ता और गर्भपात का अधिकार देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को परिवार स्वास

ओमिक्रॉन वैरिएंट्स संक्रमण से लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है: शोध

ओमिक्रॉन वैरिएंट्स संक्रमण से लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है: शोध

लेख विभाग January 15 2023 28365

लॉन्ग कोविड को जानने के लिए किए गए शोध के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन भले ही हल्

Login Panel