देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

प्रेगनेंट होने के लिए एग की क्वांलिटी को सुधारना है जरूरी, डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो एग्स की क्वॉलिटी को प्रभावित कर सकती हैं जिससे महिलाओं का मां बनने का सपना सिर्फ सपना ही रह सकता है। वहीं हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाओं में एग्स की क्वॉलिटी को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं जिस कारण उन्हें मां बनने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

लेख विभाग
March 10 2023 Updated: March 11 2023 21:42
0 21495
प्रेगनेंट होने के लिए एग की क्वांलिटी को सुधारना है जरूरी, डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स सांकेतिक चित्र

प्रेग्नेंट होने के लिए जिस तरह से पुरुषों की स्पर्म की क्वॉलिटी बेहतर होनी जरूरी है, ठीक उसी तरह से महिलाओं की ओवरीज से निकलने वाले एग्स भी हेल्दी होने चाहिए वरना महिलाओं की फर्टिलिटी (female fertility) पर इसका असर पड़ता है और गर्भधारण करने में भी मुश्किल आती है। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो एग्स की क्वॉलिटी (Eggs quality) को प्रभावित कर सकती हैं जिससे महिलाओं का मां बनने का सपना सिर्फ सपना ही रह सकता है। वहीं हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाओं में एग्स की क्वॉलिटी को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं जिस कारण उन्हें मां बनने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं उन सुपरफूड्स (superfoods) के बारे में जिन्हें खाने से फीमेल्स की ओवरीज होंगी हेल्दी और एग्स की क्वॉलिटी बेहतर...

ये चीजें करें डाइट में शामिल- Include these things in the diet

1- ड्राई फ्रूट्स- Dry Fruits

ड्राई फ्रूट्स और नट्स भी प्रोटीन, मिनरल्स, विटमिन्स आदि के बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। खासकर डेट्स यानी खजूर, फिग्स यानी अंजीर और किशमिश को अपनी डेली डायट में जरूर शामिल करें। इन नट्स में सेलेनियम होता है जो एक ऐंटिऑक्सिडेंट है जो फ्री रैडिकल्स को रोकता है और बेहतर क्वॉलिटी के एग्स के उत्पादन में मदद करता है। आप चाहें तो हर दिन स्नैक के तौर पर ड्राई फ्रूट्स खा सकती हैं या फिर अपने ब्रेकफस्ट या सलाद में ऊपर से नट्स की टॉपिंग कर सकती हैं।

2- हरी पत्तेदार सब्जियां- Green leafy vegetables

पालक, ब्रॉकली, पत्तागोभी, केल, इन हरी पत्तेदार सब्जियों में फॉलेट, आयरन, मैंग्नीज, कैल्शियम और विटमिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आपकी फर्टिलिटी के चांस को बढ़ाने में मदद करते हैं। अपने हर दिन के डायट में कम से कम 2 हरी पत्तेदार सब्जी को जरूर शामिल करें। इससे आपके एग्स की क्वॉलिटी बेहतर होगी और प्रेग्नेंट होना आसान हो जाएगा। आप चाहें तो इनकी सब्जी बना सकती हैं, सलाद में डालकर खा सकती हैं या फिर स्मूदी भी बना सकती हैं।

3- ऐवकाडो- Avocado

ऐवकाडो एक सुपरफूड है जिसमें फैट कॉन्टेंट बहुत अधिक होता है और यह एग्स की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। फैट हमेशा हानिकारक नहीं होता बल्कि शरीर को गुड फैट की भी जरूरत होती है। ऐवकाडो में मोनोसैच्युरेटेड फैट होता है जो प्रजनन से जुड़ी सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप चाहें तो अपनी फेवरिट सैंडविच, सलाद, डिप या स्प्रेड में ऐवकाडो यूज कर सकती हैं।

4- अदरक- Ginger

अदरक भी एक सुपरफूड है जिसमें ऐंटी-इन्फ्लेमेट्री प्रॉपर्टीज होती हैं। अगर आपके प्रजनन से जुड़े सिस्टम में किसी भी तरह की दिक्कत या समस्या होती है तो उसे दूर करने में मदद कर सकता है अदरक। अगर आपकी मेन्स्ट्रुअल साइकल नियमित नहीं है तब भी आप अदरक का सेवन कर सकती हैं। अदरक को डेली डायट में शामिल करने का बेस्ट तरीका है अदरक की चाय। आप चाहें तो अदरक को अपनी सब्जी और सलाद में भी ऐड कर सकती हैं।

5- दाल और फलियां- Lentils and Legumes

अगर शरीर में आयरन और प्रोटीन की कमी हो जाए तो ऑव्यूलेशन में दिक्कत आने लगती है। लिहाजा दालें और फलियों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ये दोनों ही सुपरफूड्स, आयरन, विटमिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है जो फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में मदद करती है। अपनी डेली डायट में दाल या फलियों में से किसी एक को जरूर शामिल करें। एग्स की क्वॉलिटी बेहतर होने के साथ-साथ फर्टिलिटी के चांसेज भी बढ़ जाते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

हे.जा.स. March 10 2022 29109

इस केंद्र को आयुष मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये परंपरागत चिकित्सा पद्धति को वैश

इस दूध को पीने से कम होगा मोटापा

इस दूध को पीने से कम होगा मोटापा

लेख विभाग November 07 2022 28503

फिट रहने के लिए एक अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग दूध को फिट रहने का अच्छा साधन समझते है

फाइलेरिया रोगी नेटवर्क का जागरूकता शिविर आयोजित

फाइलेरिया रोगी नेटवर्क का जागरूकता शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार October 05 2022 26890

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च सीफार के सहयोग से आयोजित इस शिविर में

जिला अस्पताल  में मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर

जिला अस्पताल में मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर

विशेष संवाददाता April 28 2023 31082

जिला चिकित्सालय में एक बेटा मां को अपनी गोद में ले जाता हुआ नजर आ है है। दूरदराज से इलाज कराने के लि

फाइलेरिया की दवा खाने पर महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में नहीं मिला बेड

फाइलेरिया की दवा खाने पर महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में नहीं मिला बेड

आरती तिवारी August 29 2023 34557

फाइलेरिया की दवा खाने के बाद महिला की हालत खाराब हो गई। परिजन आनन फानन में महिला को लेकर जिला अस्पता

चीन के मुकाबले हमारी स्थिति बेहतर: डॉ. रणदीप गुलेरिया

चीन के मुकाबले हमारी स्थिति बेहतर: डॉ. रणदीप गुलेरिया

विशेष संवाददाता December 22 2022 30872

दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि भले में चीन में कोविड -19 के मामलों में तेजी स

मिर्गी किसी तरह की छुआछूत या संक्रमण की बीमारी नहीं

मिर्गी किसी तरह की छुआछूत या संक्रमण की बीमारी नहीं

श्वेता सिंह November 19 2022 34368

मिर्गी रोगी के साथ समाज और परिवार के सहयोग की जरूरत होती है। ऐसा माहौल विकसित करना चाहिए कि उसका मन

एम्स ओपीडी में सीमित संख्या में दिखा सकेंगे मरीज़, नए मरीजों के पंजीयन में हो सकती है मुश्किल

एम्स ओपीडी में सीमित संख्या में दिखा सकेंगे मरीज़, नए मरीजों के पंजीयन में हो सकती है मुश्किल

एस. के. राणा February 09 2022 33393

बीते सात जनवरी से एम्स में गैर कोविड मरीजों की भर्ती पर रोक थी। ऑपरेशन भी टालने पड़े थे। बीते सप्ताह

48 घण्टे और 50 डॉक्टर्स लेकिन कीमती थे 35 मिनट, मरीज को निष्प्राण कर दिया नवजीवन

रंजीव ठाकुर September 11 2022 42422

48 घण्टे तक चले सर्जिकल प्रोसीजर के जरिये न केवल एक महिला स्केच आर्टिस्ट को उसकी आंखों की रोशनी वापस

विश्व ओआरएस दिवस पर लोहिया में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व ओआरएस दिवस पर लोहिया में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 889

अतिसार की रोकथाम सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता तथा प्रत्येक अतिसार प्रकरण में ओआरएस एवं जिंक के उपयोग की

Login Panel