देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

H3N2 इन्फ्लूएंजा कोरोना की तरह खतरनाक, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी ?

वैसे तो इन्फ्लूएंजा किसी भी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है लेकिन इससे सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं को होता है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों और बुजुर्ग के साथ किसी बीमारी से जूझ रहे इंसान को भी इससे सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

हे.जा.स.
March 10 2023 Updated: March 11 2023 02:20
0 28943
H3N2 इन्फ्लूएंजा कोरोना की तरह खतरनाक, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी ? H3N2 इन्फ्लूएंजा

नयी दिल्ली। इनफ्लुएंजा एक वायरल संक्रमण है, जो हमारे श्वसन तंत्र यानी नाक, गले और फेफड़े पर हमला करता है। आईसीएमआर (ICMR)  के मुताबिक, इसके लिए एक तरह का इन्फ्लूएंजा वायरस जिम्मेदार है। आईएमए (IMA) का कहना है कि यह बुखार तो तीन दिन में उतर जाता है लेकिन सर्दी-खांसी (cold cough) 3 हफ्तों तक रह सकती है। पॉल्युशन की वजह से भी 15 से कम और 50 साल से ज्यादा के लोगों में सांस की नली में इंफेक्शन (pipe infection) के मामले भी बढ़ रहे हैं। ICMR के अनुसार, पिछले दो-तीन महीनों से इन्फ्लूएंजा वायरस के A सबटाइप H3N2 की वजह से फीवर और सर्दी-खांसी के मामलों में इजाफा हुआ है।

 

इन्फ्लूएंजा कैसे फैलता है ?- How does influenza spread?

यह एक वायरल बीमारी है, इसलिए एक-दूसरे में आसानी से ट्रांसफर हो सकता है। WHO के मुताबिक, भीड़भाड़ वाली जगह पर यह आसानी से अपने पैर पसारता है। H3N2 इन्फ्लूएंजा से संक्रमित व्यक्ति जब खांसता या छींकता है तो उसके ड्रॉपलेट हवा में एक मीटर तक किसी भी तक फैल सकता है। किसी संक्रमित सतह को छूने से भी यह वायरस फैल सकता है।

इनफ्लुएंजा के लक्षण- Influenza symptoms

  • सांस लेने में मुश्किल
  • थकान और कमजोरी
  • बहती और भरी हुई नाक
  • बुखार
  • मांसपेशियों में दर्द
  • ठंड लगना या पसीना आना
  • सिरदर्द होना
  • लगातार सूखी खांसी आना
  • गला खराब होना
  • आंख में दर्द होना
  • दस्त और उल्टी

 

क्या है इन्फ्लूएंजा what is influenza

WHO के अनुसार, मौसमी इन्फ्लूएंजा वायरस A, B, C और D चार तरह के होते हैं।  A और B से मौसमी फ्लू फैलता है। इन्फ्लूएंजा A टाइप को महामारी की वजह भी माना जाता है। इसके दो सबटाइप होते हैं है। पहला H3N2 और दूसरा H1N1... इनफ्लूएंजा टाइप B के सबटाइप तो नहीं होते लेकिन इसके लाइनेज हो सकते हैं। टाइप C को काफी हल्का माना जाता है, जो खतरनाक नहीं होता है। वहीं, टाइप D मवेशियों और जानवरों में फैलता है।

H3N2 से सबसे ज्यादा खतरा- The biggest threat from H3N2

वैसे तो इन्फ्लूएंजा किसी भी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है लेकिन इससे सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं को होता है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों और बुजुर्ग के साथ किसी बीमारी से जूझ रहे इंसान को भी इससे सबसे ज्यादा खतरा रहता है। हेल्थकेयर वर्कर्स को भी इन्फ्लूएंजा से संक्रमित होने का सबसे ज्यादा जोखिम रहता है।

 

ये बरतें सावधानियां- take these precautions

  • बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या दवा न लें
  • हाथ मिलाने से बचें
  • पब्लिक प्लेस पर थूकने से बचें
  • भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचें और अगर जाएं तो मास्क पहनें
  • बार-बार अपनी आंखों और नाक को न छूएं
  • खांसते या छींकते वक्त मुंह और नाक पर रूमाल रखें या उन्हें ढंककर रखें

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सी3 फिजियो एंड योगा स्टेशन: सीखिए स्वस्थ और सुंदर रहने के राज।

सी3 फिजियो एंड योगा स्टेशन: सीखिए स्वस्थ और सुंदर रहने के राज।

रंजीव ठाकुर April 17 2022 39497

अब महिलाओं को अपनी फिजिकल ब्यूटी और फिटनेस को बेहतर करने के लिए एक ही स्थान पर कम्प्लीट सॉल्यूशन मिल

एसिडिटी और पेट की जलन से तुरंत मिलेगा आराम, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

एसिडिटी और पेट की जलन से तुरंत मिलेगा आराम, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आरती तिवारी October 28 2022 27073

सीजन में घर में मिठाइयों का ढेर लगा हुआ है। ऐसे में मिठाई खा-खाकर कई बार पेट का हाजमा खराब हो जाता

एरा मेडिकल कॉलेज में 162 प्रतिशत टीकाकरण, हेल्थ वर्कर्स ने लगवाये टीके।

एरा मेडिकल कॉलेज में 162 प्रतिशत टीकाकरण, हेल्थ वर्कर्स ने लगवाये टीके।

हुज़ैफ़ा अबरार February 20 2021 28429

एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल एमएमए फरीदी ने कहा कि 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाती ह

लॉकडाउन के दौरान मेदांता हॉस्पिटल ने रखा कैंसर मरीज़ों का ख्याल।

रंजीव ठाकुर February 04 2021 59822

गुटका, तम्बाखू का सेवन और धूम्रपान बिलकुल मत करें । शराब के अत्याधिक सेवन भी कुछ कैंसर होतें हैं इसल

कैडिला हेल्थकेयर के शुद्ध लाभ में 41% की वृद्धि राजस्व 527 करोड़ रुपये बढा।

कैडिला हेल्थकेयर के शुद्ध लाभ में 41% की वृद्धि राजस्व 527 करोड़ रुपये बढा।

हे.जा.स. February 06 2021 38207

कंपनी ने दवा व्यवसाय में 21%, उपभोक्ता कल्याण व्यवसाय में  16% और वेटनरी दवाओं के व्यवसाय में 17% की

मॉनसून में  इन सब्जियों से करें तौबा-तौबा, रहेंगे स्वस्थ

मॉनसून में इन सब्जियों से करें तौबा-तौबा, रहेंगे स्वस्थ

लेख विभाग June 30 2023 26432

अगर आप इन सब्जियों का इस्तेमाल करते है तो हो जाइए सावधान, जी हां ऐसे में अगर आपको मॉनसून में स्वस्थ

Adverse pregnancy outcomes and long term risk of ischemic heart disease in mothers: national cohort and co-sibling study

Adverse pregnancy outcomes and long term risk of ischemic heart disease in mothers: national cohort and co-sibling study

British Medical Journal February 05 2023 31428

Women who experienced any of five major adverse pregnancy outcomes showed an increased risk for isch

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर शुरू

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार January 06 2022 40759

कोरोना के नए मामले जहां एक दिन में दोगुने हो गए वहीं, एक्टिव केस में तेजी से इजाफा हुआ है। आंकड़ों क

यूपी में 510 नए कोरोना संक्रमित मिले, लखनऊ में 66 नए केस दर्ज

यूपी में 510 नए कोरोना संक्रमित मिले, लखनऊ में 66 नए केस दर्ज

आरती तिवारी April 27 2023 26456

राजधानी लखनऊ में 66 कोविड-19 के मामले सामने आए है। वहीं जनपद के चिनहट-14, रेडक्रास-7, अलीगंज-5, एन.क

सेल्फ डिफेंस महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है: आनन्द किशोर पाण्डेय

सेल्फ डिफेंस महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है: आनन्द किशोर पाण्डेय

रंजीव ठाकुर September 01 2022 26727

महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देना आज के समय की जरु

Login Panel