देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हर विधान सभा क्षेत्र में बनाएंगे सौ बेड के उच्चीकृत अस्पताल: सीएम योगी

जंगल कौड़िया पीएचसी से जन आरोग्य मेला का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, कोरोना की तीसरी लहर पर सफलतापूर्वक काबू पाने के बाद योगी सरकार ने फिर शुरू किया आयोजन।

आनंद सिंह
April 10 2022 Updated: April 11 2022 02:37
0 41133
हर विधान सभा क्षेत्र में बनाएंगे सौ बेड के उच्चीकृत अस्पताल: सीएम योगी जंगल कौड़िया में बच्ची को दुलारते योगी आदित्यनाथ।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी की पावन तिथि पर प्रदेश को स्वास्थ्य सुविधाओं की अनुपम सौगात देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 100 बेड के सभी संसाधनों से युक्त उच्चीकृत अस्पताल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य के प्रत्येक विकास खंड क्षेत्र में 25 से 30 बेड के बेहतरीन सीएससी-पीएससी उपलब्ध कराने की दिशा में कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। 

सीएम योगी रविवार को गोरखपुर के जंगल कौड़िया पीएचसी से पूरे प्रदेश के लिए  मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य देना सरकार का कर्तव्य और हम इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उत्तम आरोग्यता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होगा और स्वस्थ समाज के होने पर ही हम सशक्त उत्तर प्रदेश और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ी है। कभी पूर्वी उत्तर प्रदेश में इलाज का एकमात्र केंद्र गोरखपुर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज ही था। वह भी कब बंद हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता था। वहां न डॉक्टर पर्याप्त थे और न ही दवाएं।

उन्होंने कहा कि आज बीआरडी मेडिकल कॉलेज बहुत अच्छे ढंग से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों की चिकित्सा की सुविधा के लिए गोरखपुर में एम्स भी खुल गया है। साथ ही साथ देवरिया, सिद्धार्थनगर व बस्ती में नए मेडिकल कॉलेज सेवाएं दे रहे हैं। कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है और महाराजगंज में मेडिकल कॉलेज बनाने की स्वीकृति दी जा चुकी है।

एक-दो साल में सदा के लिए समाप्त हो जाएगा इंसेफलाइटिस
सीएम योगी ने इस अवसर पर संचारी रोगों की रोकथाम पर अंतर्विभागीय समन्वय व सामूहिकता की ताकत का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी ताकत के दम पर उत्तर प्रदेश पीएम मोदी के मार्गदर्शन में कोरोना नियंत्रण का बेहतरीन मॉडल देने में सफल रहा है। यही नहीं, अंतर्विभागीय समन्वय व टीम वर्क के बल पर 1977 से लेकर 2017 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में पचास हजार मासूमों को असमय काल कवलित करने वाली इंसेफेलाइटिस पर नकेल कस दिया है।

उन्होंने कहा कि 40 वर्ष ने इंसेफलाइटिस को समाप्त नहीं किया जा सका था, इसके इलाज के लिए संसाधन तक नहीं थे। पर, केंद्र व प्रदेश सरकार ने मिलकर सिर्फ चार साल में इंसेफलाइटिस को समूल उखाड़ने में सफलता हासिल की है। मस्तिष्क ज्वर अब नाममात्र का है। थोड़ी सी सतर्कता और सामूहिक प्रयास से अगले एक-दो साल में इंसेफेलाइटिस सदा के लिए समाप्त हो जाएगा। 

कोरोना काल में सबने देखे संवेदनशील सरकार के कार्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक संवेदनशील सरकार कैसे कार्य करती है, कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में सभी लोगों ने देखा है। महामारी के दौरान कोरोना वारियर्स के सेवा भाव व टीम वर्क की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक वैक्सीन की 30 करोड़ डोज उपलब्ध कराई जा चुकी है। फ्री जांच, इलाज व वैक्सीन के साथ डबल इंजन की सरकार ने हर जरूरतमंद को हर माह राशन का डबल डोज भी दिया। ये सभी कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। 

बचाव ही बीमारियों से दूरी का सर्वोत्तम उपाय
मुख्यमंत्री ने लोगों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान, टीबी व फाइलेरिया मुक्ति अभियान से भी जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव कहते हैं कि बचाव ही बीमारियों से दूर रहने का सर्वोत्तम उपाय है। यदि बीमारी हो भी गई तो उसे छुपाने की बजाय समय पर इलाज कराने की आवश्यकता है।

सीएम योगी ने कहा कि 2030 तक दुनिया को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है जबकि पीएम मोदी ने इसके लिए 2025 का ही लक्ष्य निर्धारित किया है। जनसामान्य टीबी मरीजों की पहचान और उनके इलाज में अपना योगदान दे। टीबी मरीजों को सरकार की तरफ से प्रति माह 500 रुपया पोषण भत्ता भी दिया जाता है।

हर रविवार को आरोग्यता की सौगात, परामर्श, जांच, दवा सब मुफ्त
सीएम योगी ने कहा कि आज से प्रारंभ हो रहा जन आरोग्य मेला हर रविवार को प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा। मेला में लोगों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, निशुल्क जांच व मुफ्त दवाओं के माध्यम से आरोग्यता का उपहार मिलेगा। आरोग्य मेला 2020 में ही शुरू किया गया था लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। एक बार फिर इसका शुभारंभ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मेले में सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के स्वास्थ्य कार्ड बनने से रह गए हैं, वे बनवाकर इसका लाभ उठाएं। 

स्टालों का अवलोकन कर बच्चों को कराया अन्नप्राशन
आरोग्य मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ ही फाइलेरिया के रोगियों को किट भी प्रदान किया। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के स्टालों का अवलोकन किया एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के स्टाल पर बच्चो का अनप्राशन भी कराया।

इस अवसर पर विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ला, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख जंगल कौडिया, विजय शंकर यादव, रमाकांत निषाद, गोरख सिंह, जिलाधिकारी विजय किरन आनन्द सहित प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

हे.जा.स. November 01 2020 44682

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के. नंदा ने बताया कि अभी अस्पताल की क्षमता 400 बेड की

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में बेड़ों की संख्‍या बढ़कर 1000 हुई, अत्‍याधुनिक सीटी स्कैनर भी लगा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में बेड़ों की संख्‍या बढ़कर 1000 हुई, अत्‍याधुनिक सीटी स्कैनर भी लगा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

एस. के. राणा May 09 2022 40198

केंद्र सरकार का लक्ष्य, निवारक स्वास्थ्य देखभाल और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के बीच तालमेल के साथ स्व

दुनिया भर में क़रीब एक अरब लोग मानसिक विकार से पीड़ित: डब्लूएचओ

दुनिया भर में क़रीब एक अरब लोग मानसिक विकार से पीड़ित: डब्लूएचओ

हे.जा.स. June 18 2022 50094

बाल्यावस्था में यौन दुर्व्यवहार और डराए-धमकाए जाने से पीड़ित होना, मानसिक अवसाद की बड़ी वजहों में बत

दुनियाभर में  बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा।

दुनियाभर में बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा।

एस. के. राणा July 19 2021 39317

दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 18.99 करोड़ से अधिक हो गया है जबकि‍ अब तक इस महामारी से 40.8

बुजुर्गों और बच्चों में बढ़ा H3N2 वायरस का प्रकोप

बुजुर्गों और बच्चों में बढ़ा H3N2 वायरस का प्रकोप

एस. के. राणा March 20 2023 27792

गुरुग्राम में 11 महीने की बच्ची संक्रमित पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महिला के स्वास्थ्य म

योग से होगा मानसिक स्वास्थ्य को लाभ

योग से होगा मानसिक स्वास्थ्य को लाभ

लेख विभाग October 11 2022 77552

मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग काफी फायदेमंद माना जाता है।लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील

आई शेप से आंखों को ज्यादा खूबसूरत बना देंगे ये आईलाइनर

आई शेप से आंखों को ज्यादा खूबसूरत बना देंगे ये आईलाइनर

सौंदर्या राय May 30 2023 102756

अगर आप अभी अपनी आंखों को ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो मेकअप में इन शानदार आईलाइनर को

स्कूली बच्चें गांव तक लोगों का ब्लड-प्रेशर रजिस्टर करें: पद्मभूषण डॉ देवी प्रसाद शेट्टी

स्कूली बच्चें गांव तक लोगों का ब्लड-प्रेशर रजिस्टर करें: पद्मभूषण डॉ देवी प्रसाद शेट्टी

admin September 24 2022 29342

डॉ राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल आनं

क्लीनिकल ट्रायल में फैटी लीवर रोग के इलाज में कारगर साबित हुआ कालमेघ

क्लीनिकल ट्रायल में फैटी लीवर रोग के इलाज में कारगर साबित हुआ कालमेघ

अबुज़र शेख़ October 22 2022 32999

संस्थान के चिकित्सकों ने कालमेघ के इस्तेमाल से फैटी लीवर रोग को दूर करने में सफलता हासिल की है। इससे

बढ़ती गर्मी कहीं बढ़ा न दे हीट एंग्जाइटी का खतरा

बढ़ती गर्मी कहीं बढ़ा न दे हीट एंग्जाइटी का खतरा

लेख विभाग April 21 2023 26857

हीट एंग्जाइटी एक ऐसी स्थिति है, जो तब होती है जब शरीर उच्च तापमान के संपर्क में आता है और अपने तापमा

Login Panel