देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

आइब्रो के लिए माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट बन रहा महिलाओं की पहली पसंद, जानें क्यों

माइक्रोब्लैडिंग के समय आइब्रो के बाल से मिलते रंगों को एक मशीन की मदद से स्किन के अंदर इम्प्लांट कर दिया जाता है। इस तकनीक से आइब्रो को सुंदर आकार के साथ-साथ अपने पंसद का रंग भी दिया जा सकता है। जिससे आपकी आइब्रो घनी और सुंदर दिख सके।

श्वेता सिंह
September 14 2022 Updated: September 15 2022 00:27
0 57933
आइब्रो के लिए माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट बन रहा महिलाओं की पहली पसंद, जानें क्यों प्रतीकात्मक चित्र

सुंदर और घनी आइब्रो हर महिला की चाहत होती है। इसके लिए महिलाएं अपनी आइब्रो सेट कराने के लिए हर महीने पार्लर या ब्यूटी सैलून जाती हैं। थ्रेडिंग के दौरान महिलाओं को काफी दर्द भी बर्दास्त करना पड़ता है।

 

इसी दर्द से निजात पाने के लिए एक तकनीक ईजाद की गई है, जिसे माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट (treatment) नाम दिया गया है। आइब्रो (eyebrow) सेट करने की इस तकनीक से आप अपनी भौहें मनचाहे शेप में सेट करा सकती हैं। इसकी खासियत यह है कि थ्रेडिंग (threading) की अपेक्षा इसमें बहुत कम दर्द होता है।

 

आज कल महिलाएं माइक्रोब्लैडिंग (microblading) तकनीक को काफी पंसद कर रही है। माइक्रोब्लैडिंग एक सेमी-परमानेंट टैटू (tattoo) तकनीक है, जिसका उपयोग आइब्रो को सुंदर बनाने के लिए किया जाता है। माइक्रोब्लैडिंग के समय आइब्रो के बाल से मिलते रंगों को एक मशीन की मदद से स्किन के अंदर इम्प्लांट कर दिया जाता है। इस तकनीक से आइब्रो को सुंदर आकार के साथ-साथ अपने पंसद का रंग भी दिया जा सकता है। जिससे आपकी आइब्रो घनी और सुंदर दिख सके। 

 

इसमें पेन के जैसे एक उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें छोटी-छोटी सूइयों के साथ निब ब्लेड (blade) लगा होता है। यह स्किन की सतह को खरोंचता है और आइब्रो के आसपास के एपिडर्मिस लेयर को बेहतर शेप देता है। खास बात यह है कि यह ट्रीटमेंट (treatment) काफी टिकाऊ होता है। आमतौर पर 1 साल से लेकर 3 साल तक आइब्रो में टच-अप की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन यदि आपकी स्किन ऑयली (oily) है तो आपको 1 साल बाद आइब्रो सेट कराने की जरूरत पड़ सकती है। नॉर्मल स्किन वाली महिलाओं की आइब्रो पर माइक्रोब्लैडिंग 18 महीने तक टिक सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों में सुधर जाएगा प्रवेश, परीक्षा और प्लेसमेंट

नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों में सुधर जाएगा प्रवेश, परीक्षा और प्लेसमेंट

रंजीव ठाकुर September 19 2022 36530

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों की क्वालिटी मैनेजमेंट पर फोक

इस वायरस का नया स्ट्रेन मचा सकता है तबाही

इस वायरस का नया स्ट्रेन मचा सकता है तबाही

हे.जा.स. December 21 2022 28034

महामारी वैज्ञानिकों ने वर्तमान वायरस के स्वरूप का स्मॉलपॉक्स के वायरस से तुलना की है। ऐतिहासिक रूप स

मेदांता ट्रामा सेंटर समय से इलाज देकर बचा रहा है मरीजों की जान।

मेदांता ट्रामा सेंटर समय से इलाज देकर बचा रहा है मरीजों की जान।

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2021 35978

गोल्डन ऑवर और अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ सर्जन्स द्वारा स्थापित एडवांस ट्रामा लाइफ सपोर्ट (ATLS) प्रोटोकॉल का

बिना रजिस्ट्रेशन कराए न्यू संजीवनी हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, डिप्टी सीएमओ ने किया सीज

बिना रजिस्ट्रेशन कराए न्यू संजीवनी हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, डिप्टी सीएमओ ने किया सीज

आरती तिवारी February 13 2023 48149

न्यू संजीवनी हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। जिस हॉस्पिटल का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं था। सूचना पर पहुंचे

मारबर्ग वायरस से 9 लोगों की मौत

मारबर्ग वायरस से 9 लोगों की मौत

हे.जा.स. February 15 2023 30364

दुनिया में एक नये खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। जिसके कारण इक्वेटोरियल गिनी में कम से कम 9 लोगों

बालों की देखभाल करते हुए इन मिथ्स पर न करें भरोसा वरना पड़ेगा पछताना

बालों की देखभाल करते हुए इन मिथ्स पर न करें भरोसा वरना पड़ेगा पछताना

लेख विभाग November 19 2022 33209

कई बार ऐसा होता है कि बालों का ख्याल रखते हुए हम कुछ मिथ्स पर भरोसा करते हैं, जिससे आपके बालों को फा

सीएमओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण|

सीएमओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण|

हुज़ैफ़ा अबरार June 09 2021 35462

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने का मतलब यह नहीं है कि हम सावधानी बरतना छोड़ द

गर्मियों में योगासन से बढ़ाएं अपनी ख़ूबसूरती, जानिए कैसे

गर्मियों में योगासन से बढ़ाएं अपनी ख़ूबसूरती, जानिए कैसे

सौंदर्या राय March 24 2022 44518

आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताते हैं, जिसको नियमित रूप से करने से गर्मी के मौसम में भी

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, संख्या पहुंची 76

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, संख्या पहुंची 76

अनिल सिंह October 23 2022 31750

डायरिया और डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। टीम ने 180 लोगों की जांच की। 31 लोगों के मलेरिया के सैंपल लिए

जापान में बच्चे पैदा करने के मिलेंगे 3 लाख रुपये

जापान में बच्चे पैदा करने के मिलेंगे 3 लाख रुपये

हे.जा.स. December 14 2022 32474

जापान में लगातार घट रही युवाओं की जनसंख्या को लेकर वहां की सरकार काफी समय से चिंतित है। ऐसे में सरका

Login Panel