देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिलेगी नौकरी, योग्यता और पारिश्रमिक पर मंथन जारी

उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने लगभग 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा दिया है। ये भर्तियां दो माह के भीतर की जानी है।

रंजीव ठाकुर
September 07 2022 Updated: September 07 2022 21:04
0 30052
यूपी में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिलेगी नौकरी, योग्यता और पारिश्रमिक पर मंथन जारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रतीक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने लगभग 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा दिया है। ये भर्तियां दो माह के भीतर की जानी है।

 

उत्तर प्रदेश बाल विकास (UP Child Development) सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (Nutrition Department) लगभग 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को दो माह में रोजगार देने वाला है। वर्ष 2012 के बाद से बड़े पैमाने पर भर्ती न होने से आंगनबाड़ी वर्कर के पद रिक्त चल रहे हैं जिनके लिए प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया है।

 

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर्स की भर्ती (health recruitment) के लिए योग्यता और पारिश्रमिक पर एक नज़र डाल लेते है। निर्धारित प्रक्रिया से चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा 4 हज़ार रूपए मासिक पारिश्रमिक (remuneration) और केंद्र सरकार की तरफ से 1500 रुपये मासिक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा 400 रूपए सहायता राशि के रूप में मोबाइल रिचार्ज के लिए दिए जाते है। कुल मिला कर इन्हे 5900 रूपए हर महीने मिलता है। अब ये बढ़ भी सकता है।

 

पहले आंगनबाड़ी वर्कर (Anganwadi workers) भर्ती के लिए योग्यता हाई स्कूल होती थी लेकिन अब मिल रही जानकारी के अनुसार न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट हो जाएगी। उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होने पर सरकार सोच रही है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को उस स्थान का निवासी होना चाहिए जहां के लिए आवेदन कर रहे हैं। कुछ और नियमों में भी बदलाव हो सकते है।

 

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर्स की भर्ती के लिए योग्यता (eligibility) और पारिश्रमिक पर सरकार मंथन कर रही है परन्तु अंतिम फैसला तो यूपी आंगनवाड़ी नोटिफिकेशन (UP Anganwadi Notification) 2022 से निकल कर सामने आएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वाशिंगटन के स्कूल मुफ्त में उपलब्ध करायेंगें सेनेटरी पैड्स और टैम्पून्स

वाशिंगटन के स्कूल मुफ्त में उपलब्ध करायेंगें सेनेटरी पैड्स और टैम्पून्स

हे.जा.स. January 07 2022 30581

वाशिंगटन के सभी सरकारी, निजी और चार्टर स्कूलों को अपने बाथरूम में सैनिटरी पैड्स और टैम्पॉन्स समेत पी

असीम सम्भावना वाला क्षेत्र है मेडिकल लैब टेक्नीशियन कैरियर।

असीम सम्भावना वाला क्षेत्र है मेडिकल लैब टेक्नीशियन कैरियर।

अखण्ड प्रताप सिंह November 10 2021 56984

अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में जितनी अहम भूमिका एक डॉक्टर निभाते हैं, उसी तरह की भूमिका एक लैब टेक्नी

कोरोनरोधी नौंवी वैक्सीन को आपात प्रयोग की स्वीकृति।

कोरोनरोधी नौंवी वैक्सीन को आपात प्रयोग की स्वीकृति।

हे.जा.स. December 19 2021 35034

आपात प्रयोग सूची में शामिल किये जाने की स्वीकृति दी है: कोवोवैक्स, मॉडर्ना, फ़ाइज़र, जैनसन, ऐस्ट्राज

कनाडा में टीकाकरण से शुरू हुआ विरोध फ्रांस और न्यूजीलैंड पहुँचा

कनाडा में टीकाकरण से शुरू हुआ विरोध फ्रांस और न्यूजीलैंड पहुँचा

हे.जा.स. February 11 2022 31204

कनाडा में टीकाकरण के विरोध में शुरू हुआ ट्रक चालकों का विरोध प्रदर्शन अब फ्रांस और न्यूजीलैंड तक पहु

आगरा में शहरी क्षेत्रों में लंपी वायरस की दस्तक

आगरा में शहरी क्षेत्रों में लंपी वायरस की दस्तक

श्वेता सिंह October 13 2022 24841

खुली जगह में अतिक्रमण कर अवैध डेरी संचालित है। दिन भर आवारा गोवंश का झुंड रहता है। वहीं, नगर निगम क

पुरुषों को अवसादरोधी दवा देने से घरेलू हिंसा से निपटने में मदद मिल सकती है: शोध

पुरुषों को अवसादरोधी दवा देने से घरेलू हिंसा से निपटने में मदद मिल सकती है: शोध

हे.जा.स. December 07 2025 6503

अवसादरोधी दवा सेर्ट्रालाइन मस्तिष्क में सेरोटोनिन की कार्यप्रणाली को बढ़ाकर काम करती है, जो आवेग निय

मौसम ने ली करवट, अस्पताल में बढ़े बुखार और सांस के मरीज

मौसम ने ली करवट, अस्पताल में बढ़े बुखार और सांस के मरीज

विशेष संवाददाता May 26 2023 43286

वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आनंद स्वरूप ने बताया कि लोगों के सावधानी न बरतने से उन्हें बीमारियां चपेट में

क्रेडाई ने खोला ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक होम। 

क्रेडाई ने खोला ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक होम। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 13 2021 27972

क्रेडाई ने अपने सदस्य बिल्डर व उनके कर्मचारियों के लिए कोविड सीएसआर एक्टिविटी के तत्वाधान में ऑक्सीज

केद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

केद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता May 24 2023 32371

केद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड, ब

दुनिया में टीबी का हर चौथा रोगी भारतीय: डॉ. सूर्यकान्त

दुनिया में टीबी का हर चौथा रोगी भारतीय: डॉ. सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार October 07 2022 31093

देश का हर पांचवां टीबी रोगी उत्तर प्रदेश का, क्षय उन्मूलन पर किया मंथन अंतरराष्ट्रीय संगठन इंटरनेशनल

Login Panel