











































प्रतीकात्मक चित्र
साफ-सफाई हर जगह जरूरी है। क्या आपको सेक्स हायजीन के बारे में पता है? सेक्स से जुड़े कुछ ऐसे शारीरिक स्वच्छता के नियम हैं जिनका आप अगर पालन करें तो आपको किसी भी संक्रमण या शर्मिंदगी से नहीं गुजरना पड़ेगा और आपकी शारीरिक अतरंगता भी बढ़ेगी। सेक्स हायजीन आपकी सेक्शुअल लाइफ को और भी बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
सेक्स हायजीन टिप्स - Sexual Hygiene Tips
शारीरिक संबंध बनाने से पहले और बाद में निम्नलिखित टिप्स अवश्य फॉलो करें। जैसे:
जेनिटल हायजीन - Genital Hygiene
संक्रमण को रोकने के लिए सेक्स से पहले और बाद में अपने गुप्तांगो को जरूर साफ करें। तौलिया के साथ रगड़कर साफ़ करने की बजाय कोमलता से साबुन और पानी से, या तो गुनगुने पानी से साफ करें।
अंडरगार्मेंट और पैड की स्वच्छता - Hygiene of undergarments and pads
सेक्स करने के बाद भी आपको अपने अंडरगार्मेंट बदलने चाहिए। पसीने से आपके फंगल और बैक्टीरीयल इंफेक्शन होने की संभावना रहती है। लंबे समय तक टाइट अंडरवियर या टाइट फिटिंग जीन्स न पहनें क्योंकि इस वजह से पसीना आता है और बैक्टीरिया का इंफेक्शन बढ़ता हैं। अपने इनरवियर के लिये सुती और कॉटन कपड़ों को सिंथेटिक के ऊपर प्राथमिकता दें। आप अपने पिरीयड्स के दिनों में हर तीन से छह घंटे में अपने सैनिटरी पैड को बदलें। लंबे समय तक इन्हें पहने से बैक्टीरिया, बुरी गंध और संक्रमण होने की आशंका रहती है।
यूरिन को न रोकें - Do Not Stop Urine
सेक्स के दौरान कभी भी पेशाब करने के लिये वॉशरूम जाने के लिए कतरायें नही। खासकर सेक्स करने से पहले। पेशाब करने से आपका ब्लैडर बैक्टीरिया और टाक्सिक पदार्थों से मुक्त होता है। पेशाब रोकने से बैक्टीरिया के प्रजनन में तेजी आती है, जिससे संक्रमण हो सकता है।
फैंसी लोशन और परफ्यूम का कम यूज - Less use of fancy lotions and perfumes
अक्सर महिलाएं शारीरिक संबंध से पहले खास तरह के परफ्यूम और लोशन का प्रयोग करती हैं। ये आपको क्षण भर के लिये बहुत सुगंधित लगेगा पर इस प्रकार के रसायनिक पदार्थ का प्रयोग आपकी संवेदनशील त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता हैं। ऐसे लोशन और इत्र से आपके गुप्तांगो को जलन और खुजली की समस्या हो सकती है। इसके आलावा, आप इसे साफ करने के लिए किसी हल्के साबुन और पानी का उपयोग कर सकते हैं।
प्राइवेट पार्ट के बालों को साफ करना - Clean Pubic Hair
महिलाओं और पुरुषों के लिए यह बहुत जरूरी है कि वो अपने प्यूबिक हेयर को ट्रिम करके रखें या वैक्सिंग कराएं। यह जरूरी नहीं कि प्यूबिक हेयर सिर्फ सेक्स के दौरान ही साफ करें। बल्कि, आपको अपने शरीर को स्वस्थ्य और स्वच्छ रखने के लिए भी इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। खासतौर पर गर्मियों और सर्दियों के दिनों में। गर्मियों के दिनों में जहां अत्यधिक पसीना होने के कारण खुजली और दाने की समस्या हो सकती है, वहीं सर्दियों के दिनों में अगर बाल अधिक बड़े हैं, तो प्यूबिक हेयर में भी डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। जो कई तरह के स्किन प्रॉब्लम्स का कारण भी बन सकता है।
अपनी एक्सेसरीज को साबुन से धो लें - Wash your accessories with soap
यदि आपने सेक्स के दौरान लुब्रिकैंट या किसी खिलौने का उपयोग किया है, तो रोगाणु और बैक्टीरिया से बचने के लिये आपको तुरंत सफाई करनी चाहिए। कई सेक्स रोग विशेषज्ञों के अनुसार, “खिलौनों को गर्म पानी और साबुन से साफ करना ज्यादातर परिस्थितियों में बचाव का सही और सटीक उपाय है।
लिंग की सफाई भी है जरूरी - Cleaning of penis is also important
सेक्स हायजीन के लिए केवल महिलाओं को ही सतर्क रहने की जरूरत नहीं होती। पुरुषों को भी सेक्स हायजीन का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। उन्हें भी सेक्स से पहले और बाद में अपने प्राइवेट पार्ट की सही से सफाई करने की जरूरत होती है। अपने निजी अंगों को साफ करने के लिए सबसे पहले ऊपरी त्वचा को पीछे की तरफ खींचे फिर हल्के गुनगुने पानी से अंदर लिंग के अंदर की स्किन को साफ करें। फिर ऊपर की त्वचा को भी साफ करें। ऐसा करने से फोरस्किन या उसके अंदर की त्वचा में जो भी बैक्टीरिया या मृत कोशिका या शरीर के तरल पदार्थ होते हैं वो साफ हो जाता हैं। अगर ऐसा नहीं करते हैं, तो ये बैक्टीरिया किसी तरह के एलर्जी या यौन संचारित रोगों का भी कारण बन सकते हैं।
हमेशा माउथवॉश का करें इस्तेमाल - Use Mouthwash Always
अगर आप फोरप्ले करना चाहते हैं तो माउथवॉश पहले करें। जैसे सेक्स करने से पहले हाथों को धोना जरूरी है, वैसे ही फोरप्ले करने या किस करने से पहले दोनों साथी को माउथवॉश करना चाहिए।
सेक्स के बाद हाथ अच्छे से धोएं - Wash Hands Well After Sex
सेक्स के बाद आप हमेशा हाथों को अच्छी तरह से धोएं। चूंकि इस दौरान निजी अंगों में हाथ लग सकते हैं, जिससे बाद होथों को अच्छी तरह से साफ करना जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप हैंड वॉश से अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं। सेक्स के पहले और सेक्स के बाद इन हायजीन टिप्स का खास ध्यान रखें। उम्मीद है कि सेक्स हायजीन टिप्स आपके लिए काफी काम आएंगे।







हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 805
हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2026 0 217
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 56
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5712
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 805
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 791
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 651
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 595
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 588
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9996
एस. के. राणा February 01 2026 0 6223
एस. के. राणा January 20 2026 0 6125
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5740
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5712
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5684
एस. के. राणा January 13 2026 0 5229
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87554
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35771
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38741
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36211
लेख विभाग March 19 2022 0 35798
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73729
कुवैत में योग को लेकर जहां एक तरफ महिलाएं एक सुर में इसके समर्थन में उतर आई है वहीं दूसरी तरफ यहां क
एटा के मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक द्वारा एक ही सिरिंज से कई मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाने के मामले को
ऑस्टियोपोरोसिस ऐसी स्थिति है जो हड्डियों को कमजोर कर देती है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को इस बीमार
सरकार का भी पूरा प्रयास है कि कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति उत्पन्न ही न हो, इसके लिए ज्यादा से ज्
कुछ दिनों से क्षेत्र में सुबह और दिन-रात के समय तापमान में काफी अंतर आ चुका है। इसके कारण दो सप्ताह
कई बार आप प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए अपने फेस पर कुछ अप्लाई करते हैं लेकिन समस्या और भी ज्यादा बढ़
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य अधिकारियों को मानसून सीजन के मद्देनजर संक्रामक रोगों
अस्पताल (hospital) की सराहना करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने यह भी कहा कि यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्
विश्व में कम आय वाले ऐसे कई देश हैं, जिन्हें टीके की एक भी खुराक नहीं मिल पाई है। टीकों के उत्पादन औ
चीन में डॉक्टरों ने एक साल के बच्चे के दिमाग में जुड़वां बच्चे की खोज की। डॉक्टरों ने सर्जरी कर भ्रू

COMMENTS